PRO Rajgarh

PRO Rajgarh Official handle of PRO of jansampark Rajgarh, Government of Madhya Pradesh

सीएम हेल्पलाइन निराकरण में बेहतर कार्य पर अधिकारियों को दी बधाई राजगढ़ 25 मई, 2026      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंच...
25/05/2026

सीएम हेल्पलाइन निराकरण में बेहतर कार्य पर अधिकारियों को दी बधाई

राजगढ़ 25 मई, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के संतोषजनक एवं बेहतर निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को बधाई दी तथा कहा कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही सीएम हेल्‍पलाईन में संतोषजनक प्रदर्शन करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया। सम्‍मानित होने वाले अधिकारियों में वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी सारंगपुर श्री राजेश राजपूत, जिला प्रबंधक म.प्र. स्‍टेट सिविल सप्‍लाईज कार्पोरेशन श्री महेश कुमार चौधरी, उप आयुक्‍त सहकारिता श्री प्रेमसिंह बारोटिया, कनिष्‍ठ यंत्री ऊर्जा विभाग श्री मेवालाल चौहान एवं कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी खिलचीपुर श्रीमती स्‍वाति वाईकर शामिल हैं।

*विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं शिकायतों की विस्तृत समीक्षा*

बैठक में सार्थक उपस्थिति, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं विभिन्न विभागों से संबंधित नकारात्मक समाचारों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नकारात्मक समाचारों से जुड़े प्रकरणों में त्वरित एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।

इसके साथ ही अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी राजगढ़ श्रीमती निधि भारद्वाज को जेल विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। जल निगम से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पेयजल शिकायतों की सख्ती से निगरानी करें। उन्होंने कहा कि घर-घर तक पानी पहुंचना चाहिए तथा आमजन को पेयजल सहज रूप से उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए। यदि ठेकेदार कार्य में लापरवाही बरत रहे हों अथवा अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर रहे हों तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

*खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई के निर्देश*

सीएम हेल्पलाइन में असंतोषजनक प्रदर्शन पाए जाने पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, ब्यावरा के प्रतिनिधि की सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में लगातार खराब प्रदर्शन एवं सुधार नहीं होने पर वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निराकरण में गंभीरता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

Jansampark Madhya Pradesh

जल गंगा संवर्धन अभियान में राजगढ़ जिला प्रशासन की अनूठी पहल गंगा दशमी पर साइकिल, पदयात्रा और ई-वाहनों से दिया पर्यावरण स...
25/05/2026

जल गंगा संवर्धन अभियान में राजगढ़ जिला प्रशासन की अनूठी पहल

गंगा दशमी पर साइकिल, पदयात्रा और ई-वाहनों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राजगढ़ 25 मई, 2026

गंगा दशमी के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत राजगढ़ जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं जीवाश्म ईंधन मुक्त आवागमन को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता पदयात्रा एवं साइकिल रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती मोना सुस्तानी, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर डॉ. ज्योति राजोरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जिला प्रशासन की पहल बनी प्रेरणा

साइकिल और पैदल चलकर दिया ईंधन बचत एवं स्वस्थ जीवन का संदेश

राजगढ़ जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस अभिनव आयोजन में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पेट्रोल-डीजल के न्यूनतम उपयोग और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।कुछ प्रतिभागी साइकिल पर, तो कई अधिकारी इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से यात्रा में शामिल हुए। विधायक राजगढ़ श्री यादव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गड़पाले ने स्वयं साइकिल चलाकर पूरे काफिले का नेतृत्व किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण एवं वैकल्पिक ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

*नेवज नदी तट पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश*

*जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पत्रकारों ने मिलकर किया कचरा निष्पादन*

पारायण चौक से प्रारंभ हुई यह जागरूकता यात्रा नेवज नदी तट पर पहुंचकर श्रमदान के साथ संपन्न हुई। जिला प्रशासन के नेतृत्व में सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने नदी तट पर साफ-सफाई कर कचरा निष्पादन में सहयोग दिया तथा नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जनभागीदारी का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राजगढ़ जिला प्रशासन ने समाज को पर्यावरण संरक्षण हेतु सकारात्मक संदेश दिया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।।

Jansampark Madhya Pradesh

22/05/2026

लू एवं गर्मी जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राजगढ़ 22 मई, 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल द्वारा बताया गया कि ग्रीष्म ऋतु में माह जून तक तापमान में बढ़ोत्तरी परिलक्षित होती है। तापमान की वृद्धि के कारण मानव स्वास्थ्य पर अनेक प्रकार के विपरीत प्रभाव होने की आशंका रहती है, यह मौसम भीषण गर्मी के प्रकोप वाला होने के कारण सेहत के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है, इसको लेकर बरती गई लापरवाही कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकती है। बढ़ता हुआ तापमान कई प्रकार के रोगों के पनपने और बीमारियों को फैलाने के लिए आदर्श होता है। पेट से लेकर आंखें तक यह मौसम सभी के लिए कई तरह से हानिकारक हो सकता है। इसलिए आवश्यक है कि अधिक तापमान होने के कारण होने वाले दुष्प्रभावों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु समयानुसार उपाय किए जाए, ताकि मानय स्वास्थ्य को होने वाली हानि से यथासंभव बचा जा सके।

*गर्मी के मौसम में बीमारियों से रोकथाम हेतु*

*लू (हीट स्‍ट्रोक) :-* हीट स्ट्रोक या लू लगने पर शरीर का तापमान 40 डिग्री (104 डिग्री फेरेनहाइट) तक पहुंच जाता है, इस समय सही उपचार न मिलने पर पीड़ित की मृत्यु तक हो सकती है।

*लू के लक्षण :-* सिर में भारीपन व दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख कम लगना, बेहोश होना आदि।

*लू से बचाव के उपाय :-* तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यतया नमक की कमी हो जाना होता है, अतः इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए। बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर नहीं जाए, धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांधे, पानी अधिक मात्रा में पिए, नरम, मुलायम सूती कपड़े पहनें, अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस घोल पिए, चक्कर आने, मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेयजल, तथा फलों का रस, लस्सी और मठा आदि का सेवन करें, उल्टी, सरदर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी सलाह लेकर उपचार करवाए, बच्चे, बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्त्ति घर से बाहर कम निकलें, विशेषतः दोपहर 12 से 04 बजे के बीच घर से बाहर ना जाएँ, बुखार पीड़ित व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाए, अधिक पानी के साथ पेय पदार्थ पिलायें, जैस कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि, पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटा दें, पीडित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सक या अस्पताल में इलाज के लिए ले जाए तथा आशा/ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. की पैकेट हेतु संपर्क करें।

Jansampark Madhya Pradesh

गंगा दशहरा पर जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान, साफ-सफाई एवं दीपदान कार्यक्रम  कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक ल...
22/05/2026

गंगा दशहरा पर जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान, साफ-सफाई एवं दीपदान कार्यक्रम

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजगढ़ 22 मई, 2026

मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” के अंतर्गत आगामी 25 मई, 2026 को गंगा दशहरा के अवसर पर राजगढ़ जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में एक साथ व्यापक जनभागीदारी के साथ श्रमदान, साफ-सफाई एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक ग्राम एवं नगरीय क्षेत्र में प्रभावी गतिविधियां आयोजित की जाएं तथा आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में तालाबों, बावड़ियों, कुओं, नदियों एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए।

साथ ही श्रमदान के माध्यम से जल संरक्षण संबंधी कार्य कराए जाएं तथा सायंकाल दीपदान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय में ऐसे कार्य चयनित किए जाएं जो जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रेरणादायी उदाहरण बन सकें।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण की जाएं तथा आयोजित गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो शासन को निर्धारित माध्यम से प्रेषित किए जाएं। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और “जल गंगा संवर्धन अभियान” के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को इससे जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे 25 मई को आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और जल संरक्षण के इस जनअभियान को सफल बनाएं।।

Jansampark Madhya Pradesh

ऋण प्रकरणों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं-  कलेक्टर डॉ. मिश्रा  स्वीकृत ऋणों का तत्काल डिस्बर्समेंट सुनिश्चित करें  15...
21/05/2026

ऋण प्रकरणों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं

- कलेक्टर डॉ. मिश्रा

स्वीकृत ऋणों का तत्काल डिस्बर्समेंट सुनिश्चित करें

15 दिवस बाद लंबित प्रकरणों की पुनः होगी समीक्षा एवं मॉनिटरिंग

राजगढ़ 21 मई, 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्‍ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स एवं हितग्राहियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) श्री सुखवीर सिंह सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि शासन की स्वरोजगार एवं वित्तीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी हितग्राहियों को ऋण प्रकरणों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों, प्रक्रिया एवं कोलेटरल सिक्योरिटी संबंधी जानकारी एक ही बार में स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें बार-बार बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बैठक में उपस्थित हितग्राहियों से स्वयं संवाद कर उनकी समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने तथा अनावश्यक विलंब नहीं करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्वीकृत हो चुके हैं, उनमें तत्काल ऋण राशि का डिस्बर्समेंट सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी को लंबित प्रकरणों की जानकारी संकलित कर उपलब्ध कराने एवं ऋण स्वीकृति में आ रही राजस्व संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि 15 दिवस उपरांत सभी लंबित एवं स्वीकृत प्रकरणों की पुनः समीक्षा की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Jansampark Madhya Pradesh

उपार्जन कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा सख्त पेंडिंग ट्रक चालानों एवं सत्यापन में देरी पर अधिकारियों को कारण ...
21/05/2026

उपार्जन कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा सख्त

पेंडिंग ट्रक चालानों एवं सत्यापन में देरी पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

राजगढ़ 21 मई, 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे गेहूं उपार्जन, परिवहन एवं भंडारण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने भानपुरा सोसायटी में 17 ट्रक चालान लंबित पाए जाने तथा जिले की 13 सोसायटियों में ट्रक चालान पेंडिंग होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित चालानों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा परिवहन कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपार्जन एवं परिवहन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में भगवाज सोसायटी का सत्यापन नहीं किए जाने पर जीएम सीसीबी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा भाटखेड़ा सोसायटी का सत्यापन लंबित पाए जाने पर जेएसओ खिलचीपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जिला विपणन अधिकारी के लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहने एवं बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई हेतु संभागायुक्त को पत्र लिखने के निर्देश दिए। बैठक में ब्यावरा स्थित यादव वेयरहाउस में गेहूं खराब होने की सूचना पर भी कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कड़

उन्होंने वेयरहाउस प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा मामले की जांच हेतु संयुक्त जांच दल गठित किया। जांच दल में उपसंचालक कृषि, जिला खाद्य अधिकारी एवं वेयरहाउस प्रबंधक को शामिल किया गया है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि जांच दल एक दिवस में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। साथ ही संबंधित प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई हेतु एमडी को भी पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उपार्जन कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा परिवहन एवं भंडारण की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं। इसके साथ ही कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने ब्रांच मैनेजर वेयर हाउस कार्पोरेशन ब्‍यावरा श्री संजय दांगी को तत्‍काल हटाने के निर्देश दिए।

Jansampark Madhya Pradesh

जिले में सिचाई सुविधाओ के विस्तार से गेहूँ का रिकार्ड तोड़ उपार्जन गेहूँ उपार्जन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 मई तक होगी खर...
21/05/2026

जिले में सिचाई सुविधाओ के विस्तार से गेहूँ का रिकार्ड तोड़ उपार्जन

गेहूँ उपार्जन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 मई तक होगी खरीदी

राजगढ़ 21 मई, 2026

उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन द्वारा बताया गया कि जिलें में वर्ष 2026-27 उपार्जन नीति अंतर्गत समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल साथ ही म.प्र.शासन द्वारा 40 रूपये प्रति क्विंटल पर बोनस दिये जाने पर प्रति क्विंटल 2625 रूपये प्रति क्विंटल किसानो को प्राप्त हो रहा है। अब तक कुल 99773 पंजीकृत किसानो में से 67894 किसानो द्वारा अपनी गेहूँ फसल का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया गया है।

साथ ही विक्रय कुल मात्रा 397927 में.टन. उपार्जित किया गया है। उपार्जन की अंतिम तिथि शासन द्वारा 23 मई, 2026 निर्धारित की गई थी जिसे अब बढाकर 28 मई, 2026 कर दी गई है। जिले के किसान अपनी उपज 28 मई, 2026 तक अपने समीप उपार्जन केन्द्रो पर विक्रय कर सकते है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 20 प्रतिशत अधिक गेहूँ उपार्जन किये जाने की संभावना है। किसानो की मेहनत का सही लाभ म.प्र. शासन द्वारा दिया जा रहा है।।

Jansampark Madhya Pradesh

20/05/2026

जल गंगा संवर्धन अभियान

जिला-राजगढ़

Jansampark Madhya Pradesh
ंगा_संवर्धन_अभियान

कलेक्टर डॉ. मिश्रा के निर्देश पर पीएचसी माचलपुर में एसी एवं टॉयलेट मरम्मत कार्य शुरू राजगढ़ 19 मई, 2026      कलेक्टर डॉ....
19/05/2026

कलेक्टर डॉ. मिश्रा के निर्देश पर पीएचसी माचलपुर में एसी एवं टॉयलेट मरम्मत कार्य शुरू

राजगढ़ 19 मई, 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा गत दिवस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माचलपुर का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएचसी सेंटर में एसी और टॉयलेट मरम्मत का कार्य कराने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर डॉ. मिश्रा के निर्देशों के पालन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माचलपुर में उक्त से संबंधित कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे मरीजों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।।

Jansampark Madhya Pradesh

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा की बड़ी कार्रवाई  खिलचीपुर, जीरापुर एवं माचलपुर की स्वास्थ्य संस्थाओ...
19/05/2026

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा की बड़ी कार्रवाई

खिलचीपुर, जीरापुर एवं माचलपुर की स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने दिए सख्त निर्देश

राजगढ़ 19 मई, 2026

जिले में आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा खिलचीपुर, जीरापुर एवं माचलपुर क्षेत्र की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति, चिकित्सकीय व्यवस्थाएं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति, वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया गया।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

छापीहेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में मिली अनियमितताओं पर सख्त रुख

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छापीहेड़ा के निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय अनियमितताएं सामने आईं। चिकित्सक की अनुपस्थिति पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने रोगी कल्याण समिति के आय-व्यय अभिलेख, कैश बुक एवं अन्य वित्तीय दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति सुधारने, संक्रमित एवं अनुपयोगी सामग्री का सुरक्षित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

साथ ही औषधि भंडार के निरीक्षण में दवा स्टॉक एवं रिकॉर्ड में विसंगति पाए जाने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।साथ ही अस्पताल में रिक्त पदों की पूर्ति, एम्बुलेंस संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

जीरापुर सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा, बेहतर कार्य पर सराहना

सिविल अस्पताल जीरापुर में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड, ओपीडी एवं एनआरसी का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, संकेतक बोर्ड, लोक सेवा गारंटी संबंधी जानकारी एवं व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित संचालन पर संबंधित स्टाफ की सराहना की गई। एनआरसी में बच्चों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति पाए जाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय बनाकर पात्र बच्चों को एनआरसी से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन पर्ची उपलब्ध कराने, सेवा संबंधी अभिलेख नियमित रूप से संधारित करने तथा प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल लागू करने को कहा गया।

*माचलपुर स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश*

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माचलपुर के रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित पाए गए।ड्यूटी रूम में अत्यधिक गर्मी की समस्या को देखते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने 1.5 टन क्षमता का एयर कंडीशनर लगाने एवं आवश्यक फर्नीचर एवं उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अनुपयोगी वॉशरूम की मरम्मत कर उसे उपयोग योग्य बनाने तथा अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

*जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता*

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य संस्थाओं में नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग के माध्यम से व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य सुनिश्चित करें।।

Jansampark Madhya Pradesh

Address

कलेक्ट्रेट राजगढ़
Rajgarh
486448

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Rajgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share