Collector Office Rajgarh

Collector Office Rajgarh Official handle of Collector Rajgarh, Government of Madhya Pradesh
(2)

कलेक्टर डॉ. मिश्रा की अनुकरणीय पहल  “संवाद से समाधान” बना जनविश्वास का सशक्त मंच प्रत्येक मंगलवार को हो रहा त्वरित निराक...
02/06/2026

कलेक्टर डॉ. मिश्रा की अनुकरणीय पहल

“संवाद से समाधान” बना जनविश्वास का सशक्त मंच

प्रत्येक मंगलवार को हो रहा त्वरित निराकरण

आमजन में बढ़ा प्रशासन के प्रति भरोसा

राजगढ़ 02 जून, 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाने वाला “संवाद से समाधान” कार्यक्रम जिले में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। कार्यक्रम में आमजन अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के समक्ष रख रहे हैं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में उनका समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। शिकायतों के मौके पर ही निराकरण से नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम की विशेषता यह है कि कलेक्टर डॉ. मिश्रा प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर समस्या की गंभीरता से सुनवाई करते हैं तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हैं। इससे आमजन को त्वरित राहत मिलने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में राजस्व विभाग से संबंधित पांच शिकायतों का निराकरण किया गया। जिनमें ग्राम नेवली निवासी श्री भगवान सिंह मीणा ने सीमांकन संबंधी शिकायत प्रस्तुत की। जांच में सीमांकन कार्य पूर्ण पाया गया, जिस पर शिकायतकर्ता ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए शिकायत का निराकरण स्वीकार किया।

ग्राम रसीदखेड़ी निवासी श्री सीताराम गुर्जर ने सोयाबीन प्रोत्साहन राशि गलत खाते में जमा होने की शिकायत दर्ज कराई। जांच में पटवारी स्तर पर खाता संख्या दर्ज करने में त्रुटि पाई गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित पटवारी की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए तथा राशि की रिकवरी कर पात्र हितग्राही को भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

ग्राम रोसला निवासी श्री जसवंत राजपूत ने फसल मुआवजा राशि गलत खाते में जमा होने की शिकायत की। जांच उपरांत खाता सुधार कर राशि संबंधित हितग्राही को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही तहसील पचोर में गलत दर्ज हुए खातों की समीक्षा कर सात दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार पचोर को दिए गए।

श्री मुरली अहिरवार ने पट्टा संबंधी अभिलेख एवं भूमि नक्शा उपलब्ध नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। मामले में अभिलेखों की जांच कर सात दिवस में तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार राजगढ़ को दिए गए।

वहीं ग्राम रामपुरिया निवासी श्री हुकम सिंह राजपूत ने डिजिटल रिकॉर्ड में भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज होने की शिकायत प्रस्तुत की। जांच में लिपिकीय त्रुटि सामने आई, जिसे सुधारकर भूमि पुनः वास्तविक स्वामी के नाम दर्ज कर दी गई। साथ ही संबंधित भूमि पर दर्ज बंधक संबंधी प्रकरण का निराकरण कर सात दिवस के भीतर बैंक से समन्वय स्थापित कर भूमि को बंधकमुक्त कराने के निर्देश तहसीलदार सारंगपुर को दिए गए।

“संवाद से समाधान” कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ सुशासन की अवधारणा को धरातल पर प्रभावी रूप से साकार कर रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं तथा समाधान प्राप्त होने पर संतोष व्यक्त कर रहे हैं।

जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश पेयजल, लोक सेवा गारंटी, पीएम राहत एव...
01/06/2026

जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश

पेयजल, लोक सेवा गारंटी, पीएम राहत एवं अपराध नियंत्रण की हुई गहन समीक्षा

ब्यावरा में लगेगी रात्रि चौपाल, नरसिंहगढ़ में होगा रात्रि विश्राम कार्यक्रम

राजगढ़ 01 जून, 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी की उपस्थिति में सोमवार को आयोजित समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनशिकायतों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी गुरुवार को ब्यावरा विकासखंड में रात्रि चौपाल आयोजित करने तथा नरसिंहगढ़ में रात्रि विश्राम कार्यक्रम प्रस्तावित किए जाने के संबंध में एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम को पेयजल संबंधी शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।ग्राम बवास में पेयजल शिकायत का समय पर निराकरण नहीं किए जाने पर संबंधित ईई पीएचई की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम भोजपुरिया में पेयजल समस्याओं के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर एई पीएचई को निलंबन हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भूमि आवंटन एवं अन्य राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई तथा इनके नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए गए। मेडिको - लीगल प्रकरणों, पोस्टमार्टम एवं एमएलसी मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि इनकी ऑनलाइन प्रगति नियमित रूप से अपडेट रखी जाए। अज्ञात वाहन दुर्घटना संबंधी प्रकरणों की भी समीक्षा की गई तथा पिछले दो वर्षों से लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार के लिए सभी पात्र अस्पतालों में योजना संबंधी बैनर लगाने की जिम्मेदारी सीएमएचओ एवं आरटीओ को सौंपी गई। एक सप्ताह के भीतर इसकी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों की अद्यतन सूची तैयार रखने को कहा गया। बैठक में शस्त्र लाइसेंस जारी करने एवं नवीनीकरण संबंधी लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जून माह में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। ओआईसी शस्त्र को इस संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट किया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सेवाओं के प्रदाय में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में सार्थक उपस्थिति ऐप की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अनियमितता पाए जाने पर उपयंत्री श्री अमित तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सार्थक ऐप पर नियमित उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी अंतर्गत समय सीमा बहाय शिकायतों में ग्राम पंचायत चिबडकला जनपद पंचायत खिलचीपुर पर 1 हजार रुपए एवं ग्राम पंचायत गोरखपुर जनपद पंचायत राजगढ़ पर 500 रुपए की शास्ति अधिरोपित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सार्थक अटेंडेंस ऐप की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया कि राजगढ़ से उपस्थिति दर्ज किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके 3 दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित प्रकरण में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों को बाउंड ओवर किया जाना है, उनकी कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाए। साथ ही आरोपियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमणों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक उपखंड में हाट-बाजार लगने वाले दिनों में कोटवारों की ड्यूटी लगाने हेतु नियमित आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए।।

"जल गंगा संवर्धन अभियान" नल-जल योजना से जागी ग्रामीणों में खुशी की लहर  मलावर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल  राजगढ़ 01 जू...
01/06/2026

"जल गंगा संवर्धन अभियान"

नल-जल योजना से जागी ग्रामीणों में खुशी की लहर

मलावर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

राजगढ़ 01 जून, 2026

जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले के मार्गदर्शन तथा कार्यपालन यंत्री श्री एच.एस. बामनिया के निर्देशन में जनपद पंचायत ब्यावरा की ग्राम पंचायत मलावर में नल-जल योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य संपादित किया गया।

ग्राम मलावर में नल-जल योजना को जल निगम की पाइपलाइन से सफलतापूर्वक जोड़ा गया। इस कार्य को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के एसडीओ श्री देवेन्द्र सिंह गौंड एवं विभागीय टीम द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया।भीषण गर्मी के दौरान ग्रामीणों को पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए गए इस प्रयास से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। कार्य में ग्रामवासियों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।जिससे योजना के क्रियान्वयन में सफलता मिली। विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से गांव में पेयजल संकट का समाधान संभव हो सका।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में उन्हें पेयजल के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। अब नल-जल योजना के माध्यम से घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने से उनकी दैनिक समस्याओं का समाधान हुआ है। योजना के सफल संचालन से ग्राम मलावर में खुशी का माहौल है तथा ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीएचई विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।।

Jansampark Madhya Pradesh

01/06/2026

रेशम कृमिपालन के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, इच्छुक कृषक करें आवेदन

राजगढ़ 01 जून, 2026

उप संचालक रेशम द्वारा बताया गया कि रेशम संचालनालय भोपाल द्वारा ऐसे कृषक जो निजी भूमि में 01 एकड़ क्षेत्र में शहतूत पौधरोपण एवं रेशम कृमिपालन कर ककून उत्पादन करना चाहते हैं, उनके लिए पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ऑनलाईन पंजीयन की व्यवस्था ई- रेशम पोर्टल http://www. eresham.mp.gov.in पर प्रारम्भ की गई है।

साथ ही रेशम कृमिपालन में रूचि रखने वाले कृषक अपना आवेदन उक्त पोर्टल पर पंजीकृत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रेशम कार्यालय पुराना कलेक्टर परिसर राजगढ़ एवं रेशम केन्द्रों सागपुर, मोहन, लीमाचौहान, खुजनेर, गोपालपुरा एवं जयनगर से सम्पर्क कर सकते हैं। दर्ज आवेदनों पर विभागीय दिशा निर्देशानुसार चयन उपरांत प्रथक से सूचित किया जाएगा। चयन पत्र जारी होने के पूर्व कृषक विभागीय योजनान्तर्गत किसी भी हितलाभ के दावेदार नहीं होंगे।।

Jansampark Madhya Pradesh

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर विभाग सक्रिय  पांच ग्रामों में जलापूर्ति बहाली हेतु मरम्मत कार्य जारी  राजगढ़ 01 जून, 2026 ...
01/06/2026

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर विभाग सक्रिय

पांच ग्रामों में जलापूर्ति बहाली हेतु मरम्मत कार्य जारी

राजगढ़ 01 जून, 2026

ब्यावरा के समीप पीपलहेड़ा क्षेत्र में रेलवे निर्माण कार्य के दौरान जल निगम की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बांकपुरा-कुशलपुरा जल प्रदाय योजना की जलापूर्ति व्यवस्था अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। स्थिति की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा जलापूर्ति को शीघ्र बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांकपुरा-कुशलपुरा जल प्रदाय योजना अंतर्गत संचालित 200 मिमी व्यास की डीआई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पीपलहेड़ा, खजूरिया एवं मोरचाखेड़ी स्थित ओवरहेड टैंकों में जल भराव प्रभावित हुआ, जिसके कारण पीपलहेड़ा, खजूरिया, मोरचाखेड़ी, कुशलपुरा एवं सुआहेड़ी ग्रामों में पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हुई है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही जल निगम एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। आवश्यक मशीनरी, तकनीकी संसाधन एवं कर्मचारियों को तत्काल मौके पर लगाया गया है तथा कार्य निरंतर प्रगति पर है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत की जा रही है और कार्य पूर्ण होते ही प्रभावित ग्रामों में जलापूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

जिला प्रशासन एवं जल निगम द्वारा नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि पेयजल व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।।

Jansampark Madhya Pradesh

समान नागरिक संहिता विषय पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित राजगढ़ 31 मई, 2026      मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहि...
31/05/2026

समान नागरिक संहिता विषय पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

राजगढ़ 31 मई, 2026

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में सुझाव एवं विचार प्राप्त करने हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक रविवार को जिला पंचायत सभागृह में आयोजित की जाएगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हुए कहते हैं कि देश में अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों के बजाय सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक कानून होना चाहिए। उनके अनुसार यूसीसी का उद्देश्य कानून के समक्ष समानता, महिलाओं को समान अधिकार और लैंगिक न्याय सुनिश्चित करना है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि एक धर्मनिरपेक्ष और समान नागरिक संहिता से विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे मामलों में सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार होगा, जिससे संविधान में निहित समानता के सिद्धांत को मजबूती मिलेगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रोफेसर श्री गोपाल शर्मा ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर समाज के सभी वर्गों एवं आमजन की राय लेना तथा उसे विधिवत दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य विभिन्न समुदायों के विचारों, सुझावों एवं मतों को संकलित कर उन्हें नीति निर्माण की प्रक्रिया में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि यूसीसी की अवधारणा कोई नई नहीं है, बल्कि भारतीय संविधान के नीति निदेशक तत्वों के अंतर्गत अनुच्छेद 44 में इसका उल्लेख किया गया है। संविधान निर्माताओं ने यह परिकल्पना की थी कि देश की सामाजिक परिस्थितियों और विकास के अनुरूप समय आने पर समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार, विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी - कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

प्रोफेसर श्री शर्मा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण की दिशा में यूसीसी एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त, समरस एवं एकीकृत राष्ट्र के निर्माण के लिए समान नागरिक कानूनों पर व्यापक सहमति आवश्यक है। यूसीसी के अंतर्गत विवाह की न्यूनतम आयु, एक से अधिक विवाह, सभी लिंगों के लिए समान संपत्ति अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। उन्होंने उपस्थितजनों को बताया कि यूसीसी से संबंधित सुझाव एवं विचार मध्यप्रदेश शासन के पोर्टल ucc.mp.gov.in पर भी दर्ज कराए जा सकते हैं।

उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से इस विषय पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान प्रोफेसर श्री शर्मा ने सभागार में उपस्थित सभी समुदायों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों को खुलकर अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किया। ओपन माइक सत्र के माध्यम से उपस्थित सदस्यों के सुझाव, विचार एवं मत सुने गए तथा उन्हें विधिवत अभिलेखित किया गया। उन्होंने कहा कि इस परामर्श प्रक्रिया का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की भावनाओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को संकलित कर एक समावेशी एवं न्यायसंगत व्यवस्था की दिशा में सार्थक पहल करना है।

*प्रतिभागियों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव*

जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों ने सुझाव दिया कि समान नागरिक संहिता का मूल उद्देश्य एवं भावना वही बनी रहनी चाहिए, जिसकी परिकल्पना संविधान निर्माताओं ने की थी। उन्होंने कहा कि यूसीसी को लागू करते समय संविधान के मूल सिद्धांतों एवं समानता के उद्देश्य को केंद्र में रखा जाना चाहिए। बैठक में यह मत भी व्यक्त किया गया कि बीएनएस के प्रावधान पूरे देश में समान रूप से लागू हो सकते हैं, तो विवाह, उत्तराधिकार एवं पारिवारिक कानूनों में भी एकरूपता स्थापित की जा सकती है।प्रतिभागियों ने कहा कि हम सभी भारतीय हैं और समान नागरिक संहिता राष्ट्रीय एकता एवं समानता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का माध्यम बन सकती है।

वन स्टॉप सेंटर से उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकरणों में बड़ी संख्या में महिलाओं की काउंसलिंग के दौरान यह अनुभव हुआ है कि महिलाओं के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा के लिए समान नागरिक संहिता समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में महिलाओं के मौलिक अधिकारों के हनन एवं उनके साथ असमान व्यवहार की शिकायतें सामने आती हैं, जिनके समाधान के लिए एक समान एवं न्यायसंगत कानूनी व्यवस्था उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि समान नागरिक संहिता वर्तमान समय की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज में व्याप्त सांस्कृतिक अंतर को समाप्त करने तथा सभी नागरिकों के लिए समानता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि "एक देश, एक कानून" की भावना को मजबूत करने के लिए समान नागरिक संहिता महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकती है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि कानूनों को सरल, स्पष्ट एवं आमजन के लिए सहज बनाया जाना चाहिए, जिससे प्रत्येक नागरिक को न्याय एवं अधिकारों की समान पहुंच सुनिश्चित हो सके।

बैठक के अंत में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित उच्चस्तरीय समिति एवं शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसी कानून के क्रियान्वयन से पूर्व व्यापक जनपरामर्श की यह प्रक्रिया अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आमजन, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समुदायों से सुझाव प्राप्त कर कानून निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों का अपना बहुमूल्य समय देकर चर्चा में सहभागिता करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान प्राप्त सभी सुझावों, विचारों एवं अभिमतों को विधिवत कार्यवृत्त (मिनिट्स) में दर्ज कर संबंधित उच्चस्तरीय समिति को प्रेषित किया जाएगा, ताकि उन्हें आगामी प्रक्रिया में समुचित रूप से विचारार्थ शामिल किया जा सके।।

Jansampark Madhya Pradesh

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ली बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक  संवेदनशील पुल-पुलियों पर 24×7 निगरा...
30/05/2026

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ली बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक

संवेदनशील पुल-पुलियों पर 24×7 निगरानी

डूब क्षेत्रों में जागरूकता बैठकों के निर्देश

पेयजल, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त - कलेक्टर डॉ. मिश्रा

राजगढ़ 30 मई, 2026

आगामी वर्षाकाल एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह दांगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि जिले के ऐसे सभी पुल, पुलिया एवं रपटे जहां वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति बनती है, वहां पूर्व से ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुल- पुलियों पर आवश्यकतानुसार ड्यूटी लगाने एवं इसके संबंध में टीएल बैठक में आदेश प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने निर्देश दिए कि संवेदनशील पुल-पुलियों एवं जलभराव वाले स्थलों पर 24×7 ड्यूटी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों को ऐसे क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए जहां वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति बनती है तथा स्कूल बस संचालकों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी जाए कि किसी भी परिस्थिति में जोखिम लेकर जलमग्न मार्गों या पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें।

पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को भी निर्देशित किया कि बस एसोसिएशन, यात्री वाहन संचालकों एवं परिवहन से जुड़े संगठनों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि वर्षाकाल में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले में एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा इसकी कहीं भी कमी न हो। इसके साथ ही आवश्यक टीकाकरण एवं सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में जीवनरक्षक एवं सामान्य दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।बैठक में बाढ़ प्रभावित एवं संभावित डूब क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि ऐसे सभी गांवों में एसडीएम बैठक आयोजित कर नागरिकों को सुरक्षा संबंधी उपायों तथा आगामी वर्षा की संभावित परिस्थितियों के बारे में जागरूक करें। नगरीय क्षेत्रों में यह जिम्मेदारी संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारियों द्वारा निभाई जाएगी।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से नालों की सफाई की जानकारी ली तथा पेयजल एवं सीवेज लाइन के मिश्रण संबंधी शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल गुणवत्ता से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से इस संबंध में प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए।
नगरीय प्रशासन विभाग को निर्देशित किया गया कि निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं। जिला सेनानी को जिले में उपलब्ध गोताखोरों के नाम एवं मोबाइल नंबरों की सूची तैयार कर सभी थाना प्रभारियों के साथ साझा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी एसडीएम को पुलिस एवं जिला सेनानी के अधीनस्थ अमले के साथ समन्वित संचार योजना साझा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए तथा सभी विभागों को मानसून पूर्व तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।।

Jansampark Madhya Pradesh

30/05/2026

समान नागरिक संहिता विषय पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक 31 मई को

राजगढ़ 30 मई, 2026

समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव एवं विचार प्राप्त करने हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक 31 मई, 2026 को जिला पंचायत सभागृह में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में समिति के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर विचार- विमर्श करते हुए सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित सभी आमंत्रित प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है, ताकि विषय के संबंध में व्यापक जनमत एवं सुझाव समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकें।।

Jansampark Madhya Pradesh

ब्यावरा विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने किया लगभग 1 करोड़ 59 लाख रुपए के...
29/05/2026

ब्यावरा विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने किया लगभग 1 करोड़ 59 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

45 डिग्री तापमान में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने किए अनेक निर्माण कार्यों का निरीक्षण

राजगढ़ 29 मई, 2026

ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरकड़ियाखेड़ी, सलहेपुर एवं मलावर में शुक्रवार को विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने लगभग 1 करोड़ 59 लाख 16 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं और शिलान्यास किए। ग्राम पंचायत जरकड़ियाखेडी में कुल लागत 1.27 करोड़ रुपए से अधिक कार्यों का भूमिपूजन किया।75.16 लाख रुपये की लागत से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण। 52 लाख रुपये की लागत से देव महाराज स्थान एवं आंगनवाड़ी के समीप सामुदायिक भवन, पानी की टंकी, दो पुलिया और नाली निर्माण कार्यों की आधारशिला।ग्राम पंचायत सलहेपुर में 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का भूमिपूजन। ग्राम पंचायत मलावर का निरीक्षण किया साथ ही शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्माणाधीन लैब व अतिरिक्त कक्षों का जायजा लिया। कपिलेश्वर महादेव पहाड़ी पर बन रहे सड़क निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि आज ब्यावरा विधानसभा का ऐसा कोई गांव नहीं बचा है जहां सड़क कनेक्टिविटी न पहुंची हो। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पहले गांवों की स्थिति अत्यंत खराब थी। मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब गांव, गरीब, किसान और युवाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। आज गांवों में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि पहले राजगढ़ जिले में पानी का भारी संकट रहता था, लेकिन आज अनेक बड़े बांधों और जल परियोजनाओं के निर्माण से चारों ओर पानी दिखाई देता है। सिंचित क्षेत्र का रकबा बढ़ा है और किसान समृद्ध हो रहे हैं। सरकार किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार जन्म से लेकर मृत्यु तक अनेक योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित कर रही हैं। चाहे आयुष्मान योजना हो, किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना या महिलाओं और युवाओं के लिए संचालित अन्य योजनाएं — हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर सम्मान की दृष्टि से देख रही है। युद्ध और वैश्विक तनाव के कठिन दौर में भी भारत ने मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के कई देशों में युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल और तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं, तब प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने संतुलित नीति अपनाकर देशवासियों को राहत देने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। दुनिया के अनेक देशों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया है, जो केवल प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के गौरव और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का सम्मान है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि आज भारत की विदेश नीति, सुरक्षा नीति और आर्थिक शक्ति का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना जाता है। उन्होंने कहा कि “आपके एक वोट का असर पूरे विश्व में भारत का डंका बजा रहा है।”

*भीषण गर्मी और लगभग 45 डिग्री तापमान के बीच भी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का किया सतत निरीक्षण*

कार्यक्रम के पश्चात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलावर पहुंचकर निर्माणाधीन लैब एवं अतिरिक्त कक्षों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कपिलेश्वर महादेव एवं मऊ महादेव पहाड़ी पर प्रगति पर चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया और साथ ही मलावर में पेयजल आपूर्ति हेतु चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान सुठालिया स्थित पीएम श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगभग 6 करोड़ 06 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्षों के प्रस्तावित निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।।

राजगढ़ जिले में रिकॉर्ड तोड़ गेहूं उपार्जन  कलेक्टर डॉ. मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में रचा नया कीर्तिमान  राजगढ़ 29 मई, 2...
29/05/2026

राजगढ़ जिले में रिकॉर्ड तोड़ गेहूं उपार्जन

कलेक्टर डॉ. मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में रचा नया कीर्तिमान

राजगढ़ 29 मई, 2026

राजगढ़ जिले में वर्ष 2026-27 के दौरान गेहूं उपार्जन में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन, सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था के चलते जिले में इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ गेहूं खरीदी संपन्न हुई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 108 गेहूं उपार्जन केंद्रों के माध्यम से इस वर्ष 72 हजार 565 किसानों से समर्थन मूल्य पर कुल 44 लाख 55 हजार 784 क्विंटल एफएक्यू (गुणवत्ता पूर्ण) गेहूं का उपार्जन किया गया। उपार्जित गेहूं का कुल मूल्य लगभग 1169.64 करोड़ रुपए रहा।

साथ ही गत वर्ष 2025-26 में जिले में 52 हजार 176 किसानों से 38 लाख 23 हजार 862 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया गया था, जिसकी राशि 994.20 करोड़ रुपए थी। इस प्रकार वर्ष 2026-27 में जिले में गत वर्ष की तुलना में 20 हजार 389 अधिक किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर गेहूं विक्रय किया तथा 6 लाख 31 हजार 922 क्विंटल अधिक गेहूं की खरीदी की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा पूरे उपार्जन कार्य की नियमित समीक्षा की गई तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। परिणामस्वरूप जिले में उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले में हुई रिकॉर्ड गेहूं खरीदी को किसानों के विश्वास, प्रशासन की सतत निगरानी तथा समन्वित कार्यप्रणाली का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है।

Address

संयुक्त कलेक्टर कार्यालय राजगढ़ , कक्ष/104 , प्रथम तल
Rajgarh
465661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Rajgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Rajgarh:

Share