05/08/2026
कभी सोचा भी नहीं था कि क्रिकेट मुझे फिर से इस तरह अपने पास बुलाएगा। आज यह समाचार साझा करते हुए मन अत्यंत भावुक भी है।
शुरू से क्रिकेट मेरे जीवन का सबसे बड़ा जुनून रहा हैं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के तत्वावधान में मुझे अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट खेलने का अवसर मिला। हर खिलाड़ी की तरह मेरा भी सपना था कि एक दिन क्रिकेट के मैदान पर खेलू ।
लेकिन 14 फ़रवरी 1999 को, मेरे आराध्य बाबा श्री आशुतोष नीलकंठ महादेव (शिवबाड़ी, 16 एमडी) मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान बिजली के करंट की एक दर्दनाक घटना ने मेरे जीवन की दिशा बदल दी। एक पल में ऐसा लगा मानो वर्षों की मेहनत, सपने और क्रिकेट का पूरा सफ़र अधूरा रह गया हो।
लेकिन बाबा श्री आशुतोष नीलकंठ महादेव की इच्छा कुछ और ही थी। उन्होंने मेरे जीवन को एक ऐसा उद्देश्य दिया, जिसके माध्यम से मैं केवल अपने लिए नहीं, बल्कि लाखों दिव्यांगजनों के अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए कार्य कर सकूँ। उनकी असीम कृपा से मुझे राजस्थान सरकार के दिव्यांगजन आयुक्तालय में राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन (State Commissioner for Persons with Disabilities) के रूप में सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उस दायित्व के दौरान मैंने दिव्यांगजनों के अधिकारों, समान अवसर, सुगम्यता और गरिमापूर्ण जीवन के लिए निरंतर कार्य किया।
आज, इतने वर्षों बाद, बाबा महादेव की कृपा से सावन माह में ,मुझे फिर उसी क्रिकेट से जोड़ दिया है, जो कभी मेरा सबसे बड़ा सपना था।
Differently Abled Cricket Council of India (DCCI) द्वारा मुझे Honorary Legal Ombudsperson & Disability Rights Advisor का दायित्व सौंपा गया है। यह मेरे लिए केवल एक सम्मानजनक पद नहीं, बल्कि मेरे जीवन की उस अधूरी कहानी का नया अध्याय है, जिसकी शुरुआत क्रिकेट के मैदान से हुई थी।
इस दायित्व के अंतर्गत मेरा प्रयास रहेगा कि दिव्यांग खिलाड़ियों के कानूनी अधिकारों की रक्षा, उनकी शिकायतों का निष्पक्ष समाधान, खेलों में समान अवसर, सुगम एवं समावेशी वातावरण तथा गरिमापूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूँ।
मैं Differently Abled Cricket Council of India (DCCI) के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पूरे DCCI परिवार का इस विश्वास, सम्मान और स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आज मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि क्रिकेट ने मेरे जीवन में दो बार प्रवेश किया है—पहली बार एक खिलाड़ी बनने के सपने के रूप में, और दूसरी बार उन हजारों दिव्यांग खिलाड़ियों के सपनों का संरक्षक बनने की जिम्मेदारी के रूप में।
महादेव की कृपा, परिवार का आशीर्वाद और आप सभी का विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी शक्ति है।
आइए, हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाने की दिशा में कार्य करें जहाँ दिव्यांगता किसी प्रतिभा की सीमा नहीं, बल्कि संघर्ष से जन्मी शक्ति की पहचान बने। 🙏🏻🇮🇳🏏
fans Pukh Raj Parashar Department of Social Justice and Empowerment, Government of Rajasthan PMO India Ashok Gehlot Department of Youth Affairs and Sports, Rajasthan Star Sports Australian Men's Cricket Team BCCI Domestic Umeed Ki Udaan Uma Shanker Rahul Sharma
Welcoming Strength. Inspiring Change.
We are proud to welcome Mr. Uma Shanker Sharma as the Honorary Legal Ombudsperson & Disability Rights Advisor of the Differently Abled Cricket Council of India (DCCI).
His legal expertise and unwavering commitment to disability rights will strengthen our vision of building a more inclusive, transparent, and empowered future for differently abled cricket.
Welcome to the DCCI family. Together, we will champion equality, opportunity, and excellence. 🇮🇳🏏
CricketForAll DifferentlyAbledCricket