Prem Chand Aggarwal

Prem Chand Aggarwal Official page of Sh Premchand Aggarwal to connect with community and have people reach to us anytime.

श्री प्रेम चन्द अग्रवाल, विधायक, ऋषिकेश का संक्षिप्त जीवन परिचय:-

आपका जन्म उत्तराखण्ड के जनपद देहरादून के डोईवाला में हुआ। आपके पिता स्व. श्री मांगे राम अग्रवाल जी जो क्षेत्र के प्रसिद्व समाजसेवी रहे हैं एवं माता श्रीमती धर्मों देवी जी जो धार्मिक एवं सरल प्रवृत्ति की हैं। आपने एम.कॉम व एल.एल.बी. तक की शिक्षा प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण करने के साथ-साथ आपको 2 बार मेधावी छात्र के रूप में

छात्रवृत्ति भी प्राप्त हुई।
छात्र जीवन से ही आप विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक क्रियाकलापों में सक्रिय रहने के साथ-साथ वॉलीबॉल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए, राष्ट्रीय स्तर एवं कबड्डी में विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ी भी रहे हैं।
राजनैतिक जीवन में प्रवेश से पूर्व आपने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते हुए संस्कृत को द्वितीय राजभाषा एवं असम आन्दोलन एवं अनेको आन्दोलनों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आप द्वारा विभिन्न आन्दोलनों - श्री राम कार सेवा, पृथक उत्तराखण्ड राज्य हेतु आन्दोलन आदि में सक्रिय भूमिका निभाई जिसके चलते आपको अनेकों बार जेल भी जाना पड़ा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पृष्ठभूमि होने के कारण अच्छे संस्कार एवं अनुशासन प्रिय व्यवहार के कारण आपने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में डोईवाला नगर महामंत्री, मंडल महामंत्री-डोईवाला ग्रामीण, जिला संयोजक-पंचायत प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री एवं दो बार देहरादून के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जैसे दायित्व बखूबी निभाये। इसी दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ’’पर्वतीय विकास परिषद’’ में सदस्य के रूप में भी आपको नामित किया गया।
वर्ष 2001 में उत्तराखण्ड की पहली सरकार ने आपको ’’गढ़वाल मण्डल विकास निगम’’ के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व दिया। सरल स्वभाव, मिलनसार एवं क्षेत्र में विकास करते रहने के कारण वर्ष 2007 से क्षेत्र की सम्मानित जनता के आर्शीवाद से आप लगातार तीसरी बार ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हो रहे हैं। इसी दौरान वर्ष 2009 में भाजपा सरकार में आपको संसदीय सचिव- औद्योगिक विकास जैसी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई। वर्ष 2015 के एक सर्वे में आपको ’’सर्वश्रेष्ठ विधायक’’ चुना गया एवं एक संस्था द्वारा ’’पर्सनलिटी ऑफ़ द इयर’’ से भी सम्मानित किया गया। इसी दौरान मां गंगा के प्रति श्रद्धा व आस्था को देखते हुए आप भाजपा के ’’गंगा-प्रकोष्ठ’’ में राष्ट्रीय सह-संयोजक भी बनाये गये।
23 मार्च वर्ष 2017 में आप अध्यक्ष विधान सभा के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। विधान सभा अध्यक्ष के पद के दायित्वों का निर्वहन करते हुए आप द्वारा अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक कार्य कर नये आयाम स्थापित किये जा रहे है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में चौथी बार ऋषिकेश विधानसभा से भारी बहुमत से विजय प्राप्त की।

हरिपुर कला के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए लोक निर्माण विभाग की मद से लगभग 2.85 करोड़ रुपये की ल...
06/05/2026

हरिपुर कला के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए लोक निर्माण विभाग की मद से लगभग 2.85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 4.82 किमी आंतरिक मार्गों का भूमिपूजन किया।

इन सुदृढ़ सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही व्यापार, शिक्षा एवं दैनिक जीवन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। हमारा निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र का प्रत्येक गांव और हर गली विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में श्यामपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक...
05/05/2026

पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में श्यामपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर इस ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया।

यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम और जनसेवा की भावना का परिणाम है।

पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में जनता ने अत्याचार और अराजकता के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय सुनाया है, जो लोकतंत्र की सशक्तता का प्रतीक है।

हरिपुर कला क्षेत्र में नई बिछ रही सीवर लाइन का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरा...
05/05/2026

हरिपुर कला क्षेत्र में नई बिछ रही सीवर लाइन का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में टूटी सड़कों को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी सड़कों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। साथ ही गली चौड़ीकरण, कच्ची सड़कों को पक्का करने, गड्ढों को भरने एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को आम जनता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा, ताकि विकास कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरे हों।

श्यामपुर के विनोद बिहार स्थित दुर्गा मंदिर में “विनोद बिहार विकास समिति” द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में सम्मिलित हुआ।क्...
05/05/2026

श्यामपुर के विनोद बिहार स्थित दुर्गा मंदिर में “विनोद बिहार विकास समिति” द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में सम्मिलित हुआ।

क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार। माँ दुर्गा के चरणों में नमन कर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और आपसी भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।

ऋषिकेश मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में देहरादून तिराह...
04/05/2026

ऋषिकेश मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में देहरादून तिराहा, ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर, मिष्ठान वितरण करते हुए ऐतिहासिक जीत की खुशियाँ मनाईं एंव झालमुड़ी वितरण किया। यह विजय देश की जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।

पंडित ललित मोहन शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित छात्र संघ समारोह में सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं एवं पदाधिकारि...
04/05/2026

पंडित ललित मोहन शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित छात्र संघ समारोह में सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर युवाओं से छात्रहित एवं समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समग्र विकास हेतु मेरे प्रयासों से धामी सरकार द्वारा स्वीकृत विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी साझा की, जिनमें—
• 22 करोड़ की लागत से श्री देव सुमन परिसर में प्रशासनिक भवन का निर्माण
• 28 करोड़ की लागत से परीक्षा भवन एवं शैक्षणिक भवन का निर्माण
• एमडीए द्वारा 1 करोड़ 90 लाख से बीएससी से काली की ढाल तक नाला एवं कॉलेज की बाउंड्री वॉल का निर्माण
• 2 करोड़ 35 लाख से कॉलेज की बाउंड्री वॉल पर भित्ति चित्र हेतु टेंडर
• 38 लाख से बीएससी से प्रशासनिक भवन तक सीसी रोड का निर्माण
• विधायक निधि से लगभग 50 लाख की लागत से सड़क, गर्ल्स कॉमन रूम एवं फर्नीचर की व्यवस्था

कार्यक्रम मे पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज एवं कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर छात्र संघ पदाधिकारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता गण एंव विद्यालय के निदेशक सहित अनेकों लोग उपस्थिति रहे।

ऋषिकेश मंडल के नवगठित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।इस अव...
04/05/2026

ऋषिकेश मंडल के नवगठित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर सभी नवदायित्व प्राप्त साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। युवा साथियों का उत्साह और समर्पण निश्चित ही संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

सभी नवगठित पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन की रीति-नीति को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा और समर्पण के भाव से कार्य करें तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

"पूरब से दक्षिण तक खिला कमल - भगवामय हुआ भारत" पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ...
04/05/2026

"पूरब से दक्षिण तक खिला कमल - भगवामय हुआ भारत"

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर समस्त देवतुल्य जनता एवं निष्ठावान समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन !!

देश  के माननीय उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ...
04/05/2026

देश के माननीय उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय, दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
CP Radhakrishnan

ऋषिकेश कैंप कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।कार्यों में देरी पर ना...
02/05/2026

ऋषिकेश कैंप कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

कार्यों में देरी पर नाराज़गी जताते हुए सभी परियोजनाओं को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विधुत विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों सहित 33/11 केवी सब स्टेशन एंव विभिन्न योजनाओं से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

“साधूनां दर्शनं पुण्यं, तीर्थभूता हि साधवः।तीर्थीकुर्वन्ति तीर्थानि, स्वान्तःस्थेन गदाभृता॥”माया कुंड, ऋषिकेश स्थित बाबा...
02/05/2026

“साधूनां दर्शनं पुण्यं, तीर्थभूता हि साधवः।
तीर्थीकुर्वन्ति तीर्थानि, स्वान्तःस्थेन गदाभृता॥”

माया कुंड, ऋषिकेश स्थित बाबा भगवान गिरी आश्रम में पूज्य गुरु भूपेंद्र गिरी जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर संत समाज एवं श्रद्धालु गणो की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भगवान विष्णु के परम उपासक, ब्रह्मा जी के मानस पुत्र 'देवर्षि नारद' जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।समाज में व्याप्त विपरीत ए...
02/05/2026

भगवान विष्णु के परम उपासक, ब्रह्मा जी के मानस पुत्र 'देवर्षि नारद' जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

समाज में व्याप्त विपरीत एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए भी जनकल्याण हेतु सत्य व तथ्य सामने लाने का उनका सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है।

Address

Rishikesh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prem Chand Aggarwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Prem Chand Aggarwal:

Share