31/05/2026
दुर्ग की पावन धरा में आयोजित सुशासन तिहार में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ शामिल हुआ। जिला स्तरीय विशेष जन समस्या निवारण शिविर में माननीय मुख्यमंत्री जी ने नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर जनसेवा और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर 737 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर जिले के विकास को नई गति प्रदान। सुशासन सरकार में जनता की समस्याओं का समाधान ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी प्रशासन के माध्यम से प्रदेश विकास और विश्वास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी एवं गणमान्यजन प्रमुख रुप से बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
#सुशासन_तिहार_2026