27/01/2026
गढ़वा उपायुक्त द्वारा डंडा प्रखंड की मान्यता समाप्त करने की सरकार को अनुशंसा भेजने के विरोध मे डंडा पंचायत भवन में डंडा प्रखंड के समस्त राजनीतिक दल के नेता कार्यकर्ता,जनप्रतिंधियो के अलावा अगुवा समाजसेवी लोगो के द्वारा एक बैठक किया गया। जिसमे चरण बध तरीके से डंडा प्रखंड वासियों की पीड़ा और प्रखंड की मांग को रखने का निर्णय लिया गया। जिसमे दिनांक 30/01/2026 दिन शुक्रवार समय 11 बजे को डंडा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का निर्णय लिया गया। दूसरे चरण में दिनांक 03/02/2026 दिन मंगलवार समय 12 बजे को समाहरणालय गढ़वा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देने एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार झारखंड सरकार के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। जिस तरीके से उपायुक्त द्वारा चुप चाप डंडा प्रखंड की मान्यता रद करने की अनुससा भेज दी गई है ये डंडा प्रखंड वासियों के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और ये डंडा की अस्मिता पर हमला है, जिसे डंडा के लोग कभी बर्दास्त नही करेंगे। क्योंकि डंडा प्रखंड कार्यालय बंद कर पहले की तरह पुनः गढ़वा ब्लॉक में डंडा की तीन पंचायतों को जोड़ दिया जाएगा। जिससे डंडा प्रखंड के गरीब मजदूर, किसान, माताएं बहनों के साथ हमारे आने वाले पीढ़ियों को भी हर सरकारी काम जैसे जन्म/मृत्यु, आधारकार्ड, जाति, आय, निवास /विधवा/ बृधा/ विकलांगता पेंशन, वंशावली प्रमाणपत्र के साथ जमीन संबंधित सभी तरह के कामकाज के अलावा प्रखंड स्तर पर कृषि /शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क इत्यादि विकास कार्यों जैसे मूलभूत सुविधा के लिए भी गढ़वा जाना आना पड़ेगा, जिसमे गरीबों का समय और पैसा दोनो बर्बाद होगा। जो अत्यंत पीड़ा दायक और चिंताजनक है। इसलिए डंडा प्रखंड के एक एक नौजवान,बुजुर्ग, माताएं बहनों के साथ समाजसेवी अगुवा साथियों,जनप्रतिंधियो, पूर्व के जनप्रतिनिधियों से अपील है की किसी राजनीतिक दल या नेता के लिए नही,अपने आने वाले पीढ़ियों और अपने अपने बच्चो के भविष्य के लिए इस आंदोलन में तन,मन, धन के साथ भारी संख्या में अपनी भागीदारी सुनशित करें।
धन्यवाद
निवेदक
अजय मेटल
जिला पार्षद डंडा