Vadic Hindu Maithili Wanderer

Vadic Hindu Maithili Wanderer Love is the greatest worship, this is the greatest gift of our Hindu Vedic society.

 #जो हो  #रहा है  #उसेहोने दो रामकृष्ण परमहंस जी को गले का कैंसर था। पानी भी भीतर जाना मुश्किल हो गया, भोजन भी जाना मुश्...
08/01/2022

#जो हो #रहा है #उसेहोने दो
रामकृष्ण परमहंस जी को गले का कैंसर था। पानी भी भीतर जाना मुश्किल हो गया, भोजन भी जाना मुश्किल हो गया। तो विवेकानंद ने एक दिन अपने गुरुदेव रामकृष्ण परमहंस से कहा कि " आप माँ काली से अपने लिए प्रार्थना क्यों नही करते ? क्षणभर की बात है, आप कह दें, और गला ठीक हो जाएगा ! तो रामकृष्ण हंसते रहते , कुछ बोलते नहीं। एक दिन बहुत आग्रह किया तो रामकृष्ण परमहंस ने कहा - " तू समझता नहीं है रे नरेन्द्र। जो अपना किया है, उसका निपटारा कर लेना जरूरी है। नहीं तो उसके निपटारे के लिए फिर से आना पड़ेगा। तो जो हो रहा है, उसे हो जाने देना उचित है। उसमें कोई भी बाधा डालनी उचित नहीं है।" तो विवेकानंद बोले - " इतना ना सही , इतना ही कह दें कम से कम कि गला इस योग्य तो रहे कि जीते जी पानी जा सके, भोजन किया जा सके ! हमें बड़ा असह्य कष्ट होता है, आपकी यह दशा देखकर । " तो रामकृष्ण परमहंस बोले "आज मैं कहूंगा। "

जब सुबह ऊठे, तो जोर जोर से हंसने लगे और बोले - " आज तो बड़ा मजा आया । तू कहता था ना, माँ से कह दो । मैंने कहा माँ से, तो मां बोली -" इसी गले से क्या कोई ठेका ले रखा है ? दूसरों के गलों से भोजन करने में तुझे क्या तकलीफ है ? "

हँसते हुए रामकृष्ण बोले -" तेरी बातों में आकर मुझे भी बुद्धू बनना पड़ा ! नाहक तू मेरे पीछे पड़ा था ना । और यह बात सच है, जाहिर है, इसी गले का क्या ठेका है ? तो आज से जब तू भोजन करे, समझना कि मैं तेरे गले से भोजन कर रहा हू। फिर रामकृष्ण बहुत हंसते रहे उस दिन, दिन भर। डाक्टर आए और उन्होंने कहा, आप हंस रहे हैं ? और शरीर की अवस्था ऐसी है कि इससे ज्यादा पीड़ा की स्थिति नहीं हो सकती ! रामकृष्ण ने कहा - " हंस रहा हूं इससे कि मेरी बुद्धि को क्या हो गया कि मुझे खुद खयाल न आया कि सभी गले अपने ही हैं। सभी गलों से अब मैं भोजन करूंगा ! अब इस एक गले की क्या जिद करनी है !"
कितनी ही विकट परिस्थिति क्यों न हो, संत कभी अपने लिए नहीं मांगते, साधू कभी अपने लिए नही मांगते, जो अपने लिए माँगा तो उनका संतत्व ख़त्म हो जाता है । वो रंक को राजा और राजा को रंक बना देते है लेकिन खुद भिक्षुक बने रहते है ।

जब आत्मा का विश्वात्मा के साथ तादात्म्य हो जाता है तो फिर अपना - पराया कुछ नही रहता, इसलिए संत को अपने लिए मांगने की जरूरत नहीं क्योंकि उन्हें कभी किसी वस्तु का अभाव ही नहीं होता !

जय माँ काली - आदिशक्ति के स्मरण के साथ

08/01/2022

In Vedic Hindu scripture, 1000 is the example of love in all ages, then why do young people imitate Heer-Ranjha or Roman Jalio, love is the gift of Sanatan Hindu,

08/01/2022

How are lover and girlfriend, can be learned from Radha and Krishna only and only

08/01/2022

Love is not the name of living together for life, it is a great example of this, Radha Rani, the beloved of Lord Krishna

आई शनिवार , बजरंगवली क् वार, प्रेम सहित जे कोइ ले नाम ओइ सभ क् बेरा पार.
08/01/2022

आई शनिवार , बजरंगवली क् वार, प्रेम सहित जे कोइ ले नाम ओइ सभ क् बेरा पार.

08/01/2022

Love is the greatest worship, this is the greatest gift of our Hindu Vedic society.

Address

Janakpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vadic Hindu Maithili Wanderer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category