Bharat Vikas parishad Yamunanagar

Bharat Vikas parishad Yamunanagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat Vikas parishad Yamunanagar, Social service, Yamunanagar.

30/06/2024
दिनाँक 27  जून 2024 को भारत विकास परिषद् शाखा यमुना नगर द्वारा डॉ सूरज प्रकाश जी की जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष में   फाउंट...
28/06/2024

दिनाँक 27 जून 2024 को भारत विकास परिषद् शाखा यमुना नगर द्वारा डॉ सूरज प्रकाश जी की जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष में फाउंटेन चौक पर मजदूरों को पेय जल एवं बिस्कुट वितरित कर सेवा पखवाड़ा का आरम्भ किया गया।
जिसमे डॉ सूरज प्रकाश जी को फूल अर्पित करके शाखा अध्यक्ष श्रीमति नीना सोंधी जी द्वारा डॉ सूरज प्रकाश जी के व्यक्तित्व और समर्पण भाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया डॉक्टर साहब में नेतृत्व की जन्मजात प्रतिभा थी। डॉक्टर साहब के प्राण मानों भारत विकास परिषद् में ही बसते थे। अपने बिगड़ते हुए स्वास्थ्य के बावजूद भी वे देश के दूरस्थ प्रान्तों में फैली हुई शाखाओं में निरन्तर प्रवास करते थे। ऐसे थे डॉ सूरज प्रकाश जी जो राष्ट्र को समर्पित थे ।
शाखा सचिव श्री अरनीश गोयल ने सदस्यों को कहा की डॉ सूरज प्रकाश जी के आदर्शो पर चलने और सेवा एवं समर्पण भाव को अपने चरित्र में उतारने को कहा। इस मौके पर श्रीमती नीना सोंधी जी, श्री अरनीश गोयल, श्री भारत भूषण शर्मा जी, श्री प्रबोध पुरी जी, श्रीमति सुनीता छिब्बर जी और श्री सचिन कम्बोज जी उपस्थित थे।

"" योगिनः कर्म कुर्वन्ति सङ्गं त्यक्त्वाऽत्मशुद्धये ""सादर वन्देयोगी लोग कर्म करते हैं, संग का त्याग करके, अपने आत्मा की...
21/06/2024

"" योगिनः कर्म कुर्वन्ति सङ्गं त्यक्त्वाऽत्मशुद्धये ""
सादर वन्दे
योगी लोग कर्म करते हैं, संग का त्याग करके, अपने आत्मा की शुद्धि के लिए।
आज भारत विकास परिषद् शाखा यमुना नगर के द्वारा दिनाँक 21 जून 2024 को विश्व योग दिवस के उपलक्ष में यमुनानगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर, नई मार्किट में एक दिवसीय योग शिविर लगाया जिसमे 25 लोगो ने योग किया।
योग शिविर के समापन में शाखा संरक्षक डॉ हर्ष वर्धन शर्मा जी ने आये हुए सदस्यों को योग का महत्व बताया और कहा कि योग को निरंतर अपनी जीवन शैली में उतारना चाहि।
अंत में शाखा कि अध्यक्षा श्रीमती नीना सोंधी जी ने आये हुए सदस्यों एवं स्थानीय लोगो का धन्यवाद किया। शिविर में भारत विकास परिषद् के सदस्यों के साथ साथ कुछ स्थानीय लोग भी उपस्तिथ थे जिन्होंने परिषद् के इस कार्य के सरहाना की।

सादर वन्देआज दिनाँक 12 मई 2024  को भारत विकास परिषद् शाखा यमुना नगर द्वारा बढ़ती हुई गर्मी को देख कर भारत विकास परिषद् के...
12/05/2024

सादर वन्दे
आज दिनाँक 12 मई 2024 को भारत विकास परिषद् शाखा यमुना नगर द्वारा बढ़ती हुई गर्मी को देख कर भारत विकास परिषद् के स्वास्थय केंद्र, रादौर रोड , यमुना नगर पर छबील का आयोजन किया गया। जिसमे आस पास के व्यवसाई और प्रबुद्ध व्यक्तियों ने भी परिषद् के इस कार्य की सहराना की और खुद भी इसमें बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया। इसमें परिषद् के डॉ हर्ष वर्धन शर्मा जी , श्री भारत भूषण शर्मा जी , श्री अरनीश गोयल जी, श्री प्रबोध पूरी जी, श्री राजिंदर खेड़ा जी, श्री सतीश शर्मा जी, श्री राकेश पुरुथी जी उपस्तिथ रहे।

सादर वन्देआज दिनाँक ११ मई २०२४ को भारत विकास परिषद् शाखा यमुना नगर द्वारा संस्कार सूत्र को सक्रिय करते हुए स्थानीय विद्य...
12/05/2024

सादर वन्दे
आज दिनाँक ११ मई २०२४ को भारत विकास परिषद् शाखा यमुना नगर द्वारा संस्कार सूत्र को सक्रिय करते हुए स्थानीय विद्यालय INDIAN PUBLIC SCHOOL, BURIA ROAD में एक नई शुरुवात की गई जिसमे एक सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमे Dr Reena Gupta ( handwriting and graphotherapist ) ने स्कूल के अध्यापको को हैंडराइटिंग और हैंडराइटिंग के द्वारा विद्यार्थियों की मनोव्यथा और उनके विकास के बारे में बताया। इस सेमीनार में स्कूल के 48 अध्यापक उपस्तिथ रहे। स्कूल प्रशासन का सहयोग भी सहरानीय रहा।
अंत में शाखा अध्यक्ष श्रीमति नीना सोंधी जी ने स्कूल का आभार प्रकट करते हुए लोकमत परिस्कार के बारे में बताते हुए सभी को २५ मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किआ और दुसरो को भी करने के लिए कहा गया।
परिषद् परिवार से श्री भारत भूषण शर्मा जी , श्री मति नीना सोंधी जी , श्री अरनीश गोयल , श्रीमती सुनीता छिब्बर जी , श्रीमती शालिनी मेहरोत्रा जी और डॉ शिवम् सोंधी जी उपस्तिथ रहे।

अक्षय तृतीया को आखा तीज और कृतयुगादि तृतीया भी कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार त्रेता युग का आरंभ भी इसी तिथि को हुआ...
10/05/2024

अक्षय तृतीया को आखा तीज और कृतयुगादि तृतीया भी कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार त्रेता युग का आरंभ भी इसी तिथि को हुआ था। धार्मिक नजरिए से अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होता है इसलिए इस युगादि तिथि के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन परशुराम का जन्म हुआ था। इस तिथि पर भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को अक्षय पात्र दिया था। अक्षय तृतीया के दिन ही मां गंगा आक अवतरण हुआ था। मान्यता है कि इस दिन स्नान,दान,जप,होम,स्वाध्याय, तर्पण आदि जो भी कर्म किए जाते हैं,वे सब अक्षय हो जाते हैं।

मजदूर दिवस, जिसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस भी कहा जाता है, हर साल 1 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिन मेहनतकश औ...
01/05/2024

मजदूर दिवस, जिसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस भी कहा जाता है, हर साल 1 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिन मेहनतकश और श्रमिकों के योगदान को मान्यता देने का एक अवसर है, जिनकी मेहनत और समर्पण हमारे समाज को मजबूत और प्रगति की राह पर ले जाती है।

सभी को जय सिया राम दिनाँक 18 अप्रैल 2024 को भारत विकास परिषद शाखा यमुना नगर द्वारा नगर में निकाली जा रही राम नवमी शोभा य...
23/04/2024

सभी को जय सिया राम
दिनाँक 18 अप्रैल 2024 को भारत विकास परिषद शाखा यमुना नगर द्वारा नगर में निकाली जा रही राम नवमी शोभा यात्रा में प्रशाद वितरित किया गया। यह शोभा यात्रा शहर के प्रसिद्ध सनातम धर्म मंदिर से शुरू हो कर शहर का भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन चौंक पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। जिसमे सभी नगर वासिओ ने स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरित किये। जिसमे शाखा के सभी सदस्य ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया.. श्री राम जी के जयकारो के साथ यात्रा का समापन हुआ जिसमें परिषद के डॉ हर्षवर्धन शर्मा जी, श्रीमती नीना सोंधी जी, अरनीश गोयल, श्री परबोध पुरी जी, श्रीमती सुनीता छिब्बर जी, श्रीमती सुखदा शर्मा जी, श्री शिव कुमार भाटिया जी, श्री राजिंदर खेड़ा जी, श्रीमती दिव्या गोयल जी, श्री अनिल ठुकराल जी और कुछ स्थानिये प्रबुद्ध व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

दिनांक 16/04/2024 को भारत विकास परिषद् शाखा यमुना नगर द्वारा दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष में गीता विद्या मंदिर स्कूल, फर्कपु...
23/04/2024

दिनांक 16/04/2024 को भारत विकास परिषद् शाखा यमुना नगर द्वारा दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष में गीता विद्या मंदिर स्कूल, फर्कपुर में 55 कन्याओ का कन्यापूजन किया गया। जिसमे सभी कन्याये 3 वर्ष से लेकर 9 वर्ष तक कि आयु कि थी।
जो कि परिषद् के सदस्यों के योग दान से ये पूर्ण हुआ। माता जी के जय कारो के साथ सभी कन्याओ ने प्रशाद ग्रहण किया। स्कूल के प्रधानाचार्य जी और स्कूल के अध्यापको का योगदान भी सरहानीय रहा।
इस अवसर पर परिषद् के डॉ हर्षवर्धन जी , श्री भारत भूषण शर्मा जी, श्री मति नीना सोंधी जी, श्री अरनीश गोयल जी, श्री प्रबोध पूरी जी, श्रीमती सुनीता छिब्बर जी, श्री रविंदर गुप्ता जी उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद् शाखा यमुनानगर द्वारा नव सम्वंत 2081 कि शुरुवात - प्रातः 8:30 बजे गीता विद्या मंदिर स्कूल, फर्कपुर में ...
23/04/2024

भारत विकास परिषद् शाखा यमुनानगर द्वारा नव सम्वंत 2081 कि शुरुवात
- प्रातः 8:30 बजे गीता विद्या मंदिर स्कूल, फर्कपुर में नव सम्वंत के उपलक्ष में हवन रखा गया जिसमे भूषण शर्मा जी और अरनीश गोयल जी ने हवन में आहुति और प्रशाद वितरित किया गया जिसमे स्कूल के लगभग 400 विद्यार्थी और 22 शिक्षक उपस्तिथ थे।
- नवसंवत् 2081 की शुरुवात सेवा कार्य द्वारा की गई, जिसमे परिषद् द्वारा संचालित स्वास्थय केंद्र में एक जरूरतमंद विक्लान्गा अंगूरी देवी को व्हील चेयर भेंट करके की गई,और साथ ही सभी को लड्डू प्रशाद वितिरत करके नव वर्ष की बधाई दी गई।
इस सेवा कार्य में परिषद परिवार से डॉ हर्ष वर्धन जी , श्रीमती नीना सोंधी जी , श्री भारत भूषण शर्मा जी, श्री राजेश सोंधी जी, श्रीमति सुनीता छिब्बर जी ,श्री राजिंदर खेड़ा जी , श्री रविंदर गुप्ता जी व् स्वास्थय केंद्र के सभी कार्यकर्त्ता ,इलाज करवाने आये मरीज़ और आस पास के सभी दुकानदार भी उपस्तिथ थे।

दिनांक 06 अप्रैल 2024 को भारत विकास परिषद् शाखा - यमुनानगर में विक्रमी सम्वंत 2081 का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम और परिवार ...
23/04/2024

दिनांक 06 अप्रैल 2024 को भारत विकास परिषद् शाखा - यमुनानगर में विक्रमी सम्वंत 2081 का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम और परिवार मिलन स्थानीय N G mall में संपन्न किया गया।
इस कार्यक्रम हेतु कार्यक्रम अध्यक्ष का दायित्व क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ परमजीत पाहवा जी और दायित्व प्रदाता प्रांतीय वित् सचिव श्री मनीष मालिक जी द्वारा सम्पन करवाय। जिसमे नव नियुक्त कार्यकारिणी सदस्य इस प्रकार है :-
1.अध्यक्षा - श्रीमती नीना सोंधी
2.सचिव - श्री अरनीश गोयल
3.वित् सचिव - श्री प्रबोध पूरी
4.महिला प्रमुख - श्रीमती सुनीता छिब्बर
5.उपाध्यक्ष संस्कार - श्री शिव कुमार भाटिया
6.उपाध्यक्ष सम्पर्क -श्रीमती सुखदा शर्मा
7.उपाध्यक्ष सेवा - श्री राजिंदर खेड़ा
8.संगठन सचिव - श्री सतीश शर्मा
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रबुद्ध व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था।गत वर्ष के सचिव रजिंदर खेड़ा जी ने गत वर्ष की संक्षिप्त रिपोर्ट पढ़कर सभी को पूरे साल में किए गए कार्यों से अवगत करवाया। परिषद् का विवरण,कार्यशैली और सामाजिक व्यवस्था परिवतन के पाँच सूत्रों पर डॉ परमजीत पाहवा जी , श्री मनीष मालिक जी, शाखा संरक्षक डॉ हर्षवर्धन शर्मा और शाखा अध्यक्ष श्रीमति नीना सोंधी जी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सात्विक भोजन का आनंद भी लिया।

Address

Yamunanagar

Telephone

+919996104629

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Vikas parishad Yamunanagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category