Vishal Aggarwal

Vishal Aggarwal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vishal Aggarwal, Yamunanagar.

╔════ ೋ🔥🧘🏻‍♂🔥 ══╗
🧚🏻‍♀🙌 *RAJYOGA MEDITATION COURSE* 🙌 🧚🏻‍♀
╚═══ ೋ 🔥🧘🏻‍♂🔥 ══╝

WhatsApp Link:
*हिंदी ग्रुप:*
http://tiny.cc/BrahmakumarisRajyogaHin

*English Gp:*
http://tiny.cc/BrahmakumarisRajyogaEng

15/09/2025
✨...*जीवन का महत्व पूर्ण खज़ाना दुआएं*...✨🌻...*दुआओं की शक्ति: जीवन को रोशन करने वाला प्रकाश*...🌻✨...*दुआएं हमारे जीवन म...
08/09/2025

✨...*जीवन का महत्व पूर्ण खज़ाना दुआएं*...✨

🌻...*दुआओं की शक्ति: जीवन को रोशन करने वाला प्रकाश*...🌻

✨...*दुआएं हमारे जीवन में कैसे मदद करती हैं*❓

🌻...*दुआओं का महत्व*: *एक सकारात्मक दृष्टिकोण*...🌻

🌹🌹...*हमारे जीवन में दुआएं, या कहें कि सकारात्मक विचार और भावनाएं, एक अनमोल खजाने की तरह हैं। ये हमें न केवल खुद के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में मदद करती हैं। जिस तरह एक पौधा धूप और पानी से बढ़ता है, उसी तरह हमारा आंतरिक जीवन भी दुआओं की शक्ति से पोषित होता है*।

✨...*दुआएं*: *ऊर्जा का स्रोत* ✨

🌹🌹...*जब हम किसी के लिए अच्छा सोचते हैं या उन्हें दिल से आशीर्वाद देते हैं, तो हम एक सकारात्मक ऊर्जा तरंग पैदा करते हैं। यह ऊर्जा न केवल सामने वाले तक पहुँचती है, बल्कि हमारे अपने भीतर भी खुशी और शांति लाती है। यह एक ऐसा निवेश है जिसका रिटर्न हमेशा सकारात्मक होता है। यह हमें अंदर से मजबूत और समृद्ध बनाता है, जिससे हम जीवन की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर पाते हैं*।

✨...*दुआएं कैसे हमारे जीवन को बेहतर बनाती हैं*?...✨

❣️...*मानसिक शांति और खुशी*: *जब हम दूसरों के प्रति द्वेष या नकारात्मकता की बजाय दुआएं देते हैं, तो हमारा मन शांत रहता है। यह हमें अनावश्यक तनाव और चिंता से दूर रखता है*।

❣️...*अच्छे रिश्ते*: *दुआएं हमारे रिश्तों को मजबूत बनाती हैं। जब हम लोगों की अच्छाइयों पर ध्यान देते हैं और उनके लिए अच्छा सोचते हैं, तो वे भी हमारे प्रति सकारात्मक महसूस करते हैं। यह आपसी सम्मान और विश्वास को बढ़ाता है*।

❣️...*आंतरिक शक्ति*: *दुआएं हमें हमारी आंतरिक शक्तियों, शांति, प्रेम, खुशी और ज्ञान जैसे दिव्य गुणों से जोड़ती हैं। यह हमें खुद को बेहतर ढंग से समझने और अपनी मूल प्रकृति के करीब लाने में मदद करती हैं*।

❣️...*सकारात्मकता का चक्र*: *जब हम दुआएं देते हैं, तो हम एक सकारात्मक चक्र शुरू करते हैं। हम दूसरों को सकारात्मक ऊर्जा भेजते हैं और बदले में उनसे और परमात्मा से भी वही प्राप्त करते हैं। यह चक्र हमें जीवन में बाधाओं से लड़ने और निराशा से बाहर निकलने में मदद करता है*।

🌹🌹...*यह समझना ज़रूरी है कि दुआएं सिर्फ शब्दों में नहीं होतीं, बल्कि हमारे विचारों, भावनाओं और कार्यों में भी होती हैं। इसलिए, हमें हर पल यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम एक-दूसरे के लिए और खुद के लिए भी सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा ही उत्पन्न करें। यह एक शक्तिशाली अभ्यास है, और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना आपको अधिक संतुष्ट और खुशहाल महसूस कराएगा*।..

*ओम शान्ति*

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Arun Goel, Beerbahadur Prajapati, Avinash Kumar, Bk Surya...
23/08/2025

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Arun Goel, Beerbahadur Prajapati, Avinash Kumar, Bk Suryanarayan, Shiv Pujan, Ram Prasad Patel, Avinash Chaudhary, Mantu Tandi

14/08/2025
13/08/2025

🌠...*अपनी कर्मेन्द्रियों पर सम्पूर्ण नियंत्रण ही सच्ची विजय है*....🌠

🟨...*ऐसा समय आयेगा जो यह साधन कुछ नहीं कर सकेंगे। सिर्फ आध्यात्मिक बल, बापदादा के डायरेक्शन्स की टचिंग कार्य करा सकेगी। अभी रिहर्सल बढ़ती जायेगी और सेकण्ड में रीयल हो जायेगी*...🟨 AV - 18-02-2008

♦️ *श्रेष्ठ संकल्प* ♦️

💚 *मैं आत्मा लाइट-माइट से सम्पन्न विश्व सेवाधारी हूँ* 💚

🟪...*कर्म करते हुए कितना समय लाइट-माइट स्वरुप का अनुभव होता है? सभी बातों से परे स्वयं को हल्का महसूस करता हूँ? छोटी-छोटी बातें मुझे भारी तो नहीं करती है*?...🟪

🧘 *योगाभ्यास* 🧘

🌠....*सूक्ष्म वतन में बापदादा से निकलती हुई लाइट-माइट की किरणों से मैं डबल लाइट बन रहा हूँ। मैं उस लाइट के कार्ब को धारण कर विश्व सेवा पर उपस्थित हूँ। मुझसे शक्तिशाली किरणें निकलकर सर्व आत्माओं पर पड़ रही हैं, जिससे संसार की दुःखी, अशान्त, चिंताग्रस्त आत्माओं के दुःख-दर्द समाप्त होते जा रहे हैं एवं उन्हें सुकून व हल्कापन महसूस हो रहा है*....🌠

26/07/2025

✨✨ *पुण्य आत्मा बनने के लिए बाप सभी बच्चों को कौन-सी मुख्य शिक्षा देते हैं*?

🧚🧚 *बाबा कहते - बच्चे, पुण्यात्मा बनना है तो*

♦️♦️ *श्रीमत पर सदा चलते रहो। याद की यात्रा में गफलत नहीं करो*।

♦️♦️ *आत्म- अभिमानी बनने का पूरा-पूरा पुरूषार्थ कर काम महाशत्रु पर जीत प्राप्त करो। यही समय है दुःखधाम से पार सुखधाम में जाने का*।

♦️♦️ *अपने घर और राजधानी को याद कर अपार खुशी में रहना है। सदा याद रहे अब हमारी मुसाफिरी पूरी हुई, हम जाते हैं अपने घर, फिर राजधानी में आयेंगे*।

♦️♦️ *हम शिवबाबा से ब्रह्मा द्वारा हैण्ड शेक करते हैं, वह बागवान हमें पतित से पावन बना रहे हैं। हम इस पढ़ाई से स्वर्ग की पटरानी बनते हैं इसी आन्तरिक खुशी में रहना है*।

♦️♦️ *अपनी सेफ्टी के लिए विकारों रूपी माया के चम्बे से सदा बचकर रहना है, देह-अभिमान में कभी नहीं आना है*

26/07/2025

📝📝 *अपने रजिस्टर को ठीक रखने के लिए कौन-सा अटेन्शन जरूर रखना है*?

🌹🌹 *अटेन्शन रहे कि मन्सा-वाचा-कर्मणा किसी को भी दुःख तो नहीं दिया? अपना स्वभाव बड़ा फर्स्ट क्लास, मीठा हो। माया नाक-कान पकड़कर ऐसा कोई कर्तव्य न करा दे जिससे किसी को दुःख मिले। अगर "दुःख देंगे तो बहुत पश्चाताप करना पड़ेगा। रजिस्टर खराब हो जायेगा*।

📝📝 *अपनी ऊंची तकदीर बनाने के लिए जितना हो सके - अशरीरी बनने का अभ्यास करना है। शरीर का भान बिल्कुल भूल जाए, किसी का भी नाम-रूप याद न आये - यह मेहनत करनी है*।

📝📝 *अपनी चलन का चार्ट रखना है कभी भी आसुरी चलन नहीं चलनी है। दिल की सच्चाई से नष्टो-मोहा बन भारत को स्वर्ग बनाने की सर्विस में लग जाना है*।

📝📝 *ज्ञान की प्वाइंट्स को स्मृति में रखो तो खुशी रहेगी, तुम अभी स्वर्ग के गेट पर खड़े हो, बाबा मुक्ति- जीवनमुक्ति की राह दिखा रहे हैं*

Address

Yamunanagar
135001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishal Aggarwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vishal Aggarwal:

Share