14/11/2021
मेले के लिए दूरभाष नम्बर हुए जारी
ऐतिहासिक मेला कपाल मोचन में प्रशासनिक खण्ड का दूरभाष नम्बर-01735-296101, पुलिस कंट्रोल रुम दूरभाष नम्बर-01735-296209, श्राईन बोर्ड कार्यालय का दूरभाष नम्बर-01735-296207 तथा सूचना प्रसारण केन्द्र का दूरभाष नम्बर-01735-296210
उपायुक्त ने मेला कपाल मोचन में आने वाले यात्रियों एवं श्रद्घालुओं से कोविड-19 के नियमों की पालना का आह्ववान किया।
बिलासपुर : महर्षि वेद व्यास की कर्मस्थली बिलासपुर के नजदीक लगने वाले प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक अन्र्तराज्यीय कपाल मोचन मेले के सभी प्रबन्ध पूर्ण कर लिए गए हैं। कपाल मोचन मेले व प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन 15 नवम्बर 2021 को बाद दोपहर3 बजे राजस्व विभाग हरियाणा के वित्तायुक्त संजीव कौशल करेंगे।
यह जानकारी उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने प्रशासनिक खण्ड कपाल मोचन में अधिकारियों की बैठक लेते हुए दी। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि विश्व प्रसिद्ध कपाल मोचन मेले के संबंध में कोई कोर कसर बाकी न रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी श्रद्धा से अपनी डयूटी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेला कपाल मोचन का समापन 19 नवम्बर 2021 को होगा और मेला में डयूटी पर तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारी 20 नवम्बर 2021 तक अपनी डयूटी पर तैनात रहेंगे व डयूटी में कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्टï किया कि मेला कपाल मोचन में दुकाने सज गई गई हैं।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र शर्मा की देखरेख में मेला कपाल मोचन में स्थापित सूचना प्रसारण केन्द्र ने अपना कार्य शुरु कर दिया है जिसका दूरभाष नम्बर-01735-296210 है। उन्होंने बताया कि कपाल मोचन मेला में प्रशासनिक खण्ड का दूरभाष नम्बर-01735-296101, पुलिस कंट्रोल रुम दूरभाष नम्बर-01735-296209 तथा कपाल मोचन आदिबद्री श्राईन बोर्ड कार्यालय का दूरभाष नम्बर-01735-296207 है। उन्होंने मेला कपाल मोचन में आने वाले यात्रियों एवं श्रद्घालुओं से अपील की है कि वे कोविड-19 के नियमों की पालना करें।
उपायुक्त ने कहा कि श्री कपाल मोचन मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां के पवित्र सरोवरों में स्नान करने के लिए आते हैं। प्रशासन एवं श्राईन बोर्ड का प्रयास होगा कि कपाल मोचन मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले इसलिए मेले के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित छोटे-छोटे प्रबंध शीघ्र पूर्ण करे। उन्होंने मेले में सफाई व्यवस्था, दवाईयों के प्रबन्ध, अस्थाई शौचालयों, पेयजल के प्रबन्ध, सडक़ों की मरम्मत, सरोवरों की सफाई, बिजली का प्रबन्ध, खाद्य सामग्री, दूध की आपूॢत, गैस की आपूर्ति, बैरिकेटिंग, पुलिस प्रबन्ध व अन्य प्रबन्धों बारे तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक कपाल मोचन मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी 20 नवम्बर 2021 तक रहेगी और प्रदर्शनी स्थल में लगाए गए स्टालों पर सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त समय अवधि तक तैनात रहेंगे।
मेला प्रशासक एवं उपमंडलाधीश जसपाल सिंह गिल ने बताया कि मेले में यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित प्रबन्ध पुलिस विभाग द्वारा किए गए हैं। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि मेले के दिनों में बिजली की सप्लाई में कोई बाधा न आए और इसके लिए आवश्यकतानुसार जनरेटरों का भी प्रबन्ध भी किया गया है।
इस मौके पर जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन अहुजा, तहसीलदार तरुण सहोता, सीडीपीओ सीमा प्रसाद, मेला अधिकारी एवं बीडीपीओ बलराम गुप्ता, दिनेश कुमार व जोगेश कुमार, प्रिंसिपल डॉ सुनील काम्बोज, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Kapal Mochan Teerath, Bilaspur, Yamunanagar वहीं, उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कपाल मोचन मेला में ड्राईरन के तहत प्रबंधों का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों से उनकी कार्य प्रबंधों के पूर्ण होने के बारे में जानकारी ली। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर, कृषि एवं कल्याण विभाग यमुनानगर, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत ग्रामीण यमुनानगर, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग यमुनानगर, विटा, हरियाणा बीज विकास निगम लिमिटेड, उद्यान विभाग यमुनानगर, ब्रह्मा कुमारीज प्रोफेसर कॉलोनी यमुनानगर द्वारा चरित्र निर्माण अध्यापिका प्रदर्शनी, हरियाणा रोडवेज विभाग, शिक्षा विभाग यमुनानगर, हैफेड यमुनानगर, पंजाब नेशनल बैंक जिला अग्रणी बैंक जगाधरी, सेठ जय प्रकाश पॉलीटेक्निक दामला, हरियाणा खादी व ग्रामीण बोर्ड, जिला रेडक्रॉस समिति यमुनानगर व अन्य विभागों के द्वारा स्टाल लगाए जा रहे है जो अपने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में लोगों को जब तक मेले रहेगा तब तक जानकारी देते रहेंगे। इस मौके पर स्कूलों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति गई।