19/05/2018
आप अगर बौद्ध अध्ययन पढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो हम भी पढ़ाने के लिए!
बौद्ध अध्ययन की पढ़ाई करने के लिए वर्धा सर्वोत्तम स्थान है!!
मैं बौद्ध अध्ययन के प्रति जिज्ञासु सभी शुभचिंतक मित्रों से अपील करता हूं कि यदि वे अपने परिवार के किसी बच्चे/विद्यार्थी को या स्वयं बौद्ध अध्ययन में रुचि रखते हैं और वह पालि भाषा एवं साहित्य, अट्ठकथा साहित्य, वंश साहित्य, बौद्ध धम्म एवं दर्शन, बौद्ध कला एवं स्थापत्य, धम्म/ब्रह्मी लिपि, बौद्ध संकर संस्कृत साहित्य, बौद्ध न्याय/तर्कशास्त्र एवं ज्ञान मीमांसा, बौद्ध धम्म के विकास का इतिहास, बौद्ध धम्म में आधुनिक वैश्विक प्रवृतियां, बौद्ध धर्म के विकास में आधुनिक बौद्ध चिंतकों का योगदान आदि पढ़ना चाहते हैं, यह प्रमुख प्रश्न पत्र हमारे यहां पढ़ाए जाते हैं. वर्धा के महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में डॉ. भदंत आनंद कौसल्यानन बौद्ध अध्ययन केंद्र में नियमित पढ़ाई सन 2009 से आरम्भ हुई है. हमारे यहाँ बौद्ध अध्ययन में एम.ए.(कुल 15 सीटें, कुल फीस-2250/-रूपये), एम.फिल.. पी-एच.डी. की पढ़ाई होती है. इसके अलावा यहाँ १. बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (15 सीटें, कुल फीस-2700/-रूपये), २. पालि भाषा एवं साहित्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (15 सीटें, कुल फीस-2700/-रूपये), ३. तिब्बती भाषा एवं धर्म में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (15 सीटें, कुल फीस-2500/-रूपये), ४. बौद्ध पर्यटन एवं गाइडिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (15 सीटें, कुल फीस-2700/-रूपये), के साथ ही अलावा 12 वीं स्तर का पालि भाषा सीखने के लिए पालि डिप्लोमा पाठ्यक्रम (20 सीटें, कुल फीस-2500/-रूपये) चलाए जाते हैं.
बौद्ध अध्ययन केंद्र का भदंत डॉ. सावंगी मेंधकर के नाम से अपना एक अलग पुस्तकालय है, जिसमें लगभग 2400 पुस्तकें एवं संदर्भ ग्रंथ मौजूद हैं. पालि भाषा में लगभग सम्पूर्ण बौद्ध साहित्य, अट्टकथा साहित्य, हिंदी व अंगेरजी अनुवाद में पालि त्रिपिटक आदि अन्य संदर्भ ग्रंथ हमारे पास मौजूद हैं. केंद्र के पास सुसज्जित व्याख्यान कक्ष हैं. केंद्र के विद्यार्थियों व शोधार्थियों के द्वारा एक भित्ति पत्रिका भी नियमित निकाली जाती है, जिसका 'संपादक' सभी शोधार्थी व विद्यार्थी लोकतांत्रिक ढंग से स्वयं चुनते हैं. प्रत्येक सप्ताह के हर शुक्रवार को मध्यान्ह के बाद विद्यार्थी व शोधार्थी अपना सेमिनार प्रस्तुत करते हैं और शिक्षक स्वयं उपस्थित रहकर मार्गदर्शन देते हैं. हमारे यहां जितने भी विद्यार्थी पढ़ने आते हैं, हम उन सभी को छात्रावास बहुत ही कम शुल्क पर उपलब्ध कराते हैं और हमारा संपूर्ण विश्वविद्यालय परिसर बहुत ही सुंदर हरियाली युक्त पञ्चटीला पहाड़ी पर स्थित है, जो वाईफाई इंटरनेट युक्त है. हमारे कैंपस में छात्राओं के साथ किसी भी तरीके का भेदभाव एवं छेड़खानी आदि नहीं होती है. बच्चियां/छात्राएं/महिलायें रात्रि 10 बजे तक भी बिना किसी टोकाटाकी के परिसर में घूम सकती हैं.
डॉ. भदंत आनंद कौसल्यानन बौद्ध अध्ययन केंद्र के हम शिक्षक लोग आपस में किसी प्रकार का बहाना नहीं बनाते, गुटबाजी नहीं करते और न ही होने देते हैं, न ही हम लोग अपना झोला उठाने वाले चापलूस टाईप के चेले पालते हैं, हम शिक्षक अपने विद्यार्थियों और शोधार्थियों से घरेलू कार्य भी नहीं कराते हैं, न ही हम में से कोई भी व्यक्ति अपना स्वास्थ्य खराब होने, बीमार होने, सेमिनार/मीटिंग होने, विदेश यात्रा होने, मेरा आज मूड नहीं है-कक्षा नहीं लूंगा, मेरी घरेलू समस्या है आदि-आदि के बहाने हम शिक्षक लोग नहीं बनाते हैं. हम लोग हमेशा पढ़ाने के लिए और बौद्ध धम्म एवं दर्शन सिखाने के लिए, पूरी तरीके से प्रतिबद्ध हैं, यही हमारा मिशन है! अन्य लोगों के यह महज़ एक नौकरी हो सकती है, लेकिन हमारे लिए यह "चरथ भिक्खवे-चारिकं, बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय-लोकानुकम्पाय" की भावना से ओतप्रोत एक दृढ़ संकल्प एवं अधिष्ठान है! हमारा आपसे यह वादा है कि यदि आप अपने परिवार के किसी भी विद्यार्थी और बच्चे को या स्वयं बौद्ध अध्ययन एवं दर्शन की पढ़ाई करना चाहते हैं, उसे सीखना व जानना चाहते हैं, तो हम हमेशा अपटूडेट रहते हैं, आपसे अधिक मेहनत करते हैं, आपको पढ़ाने के लिए, हमारे कक्षा व्याख्यानों आप वही पिछले साल का क्लास लेक्चर नहीं पायेंगे. हमारे सारे शिक्षक हमेशा इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि लोगों के मन में बौद्ध धर्म और दर्शन के प्रति रुचि जागे और आज के प्राणी जीवन में जिस तरह की समस्याएं और संकट हमारे वैश्विक परिदृश्य पर है, उसमें बौद्ध धम्म-दर्शन एवं भगवान बुद्ध की देशना किस तरह का मार्गदर्शन कर सकती है, इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं! हमारे सभी शिक्षक 'आप पर'-'आपसे' अधिक मेहनत करते हैं. यदि आप इस चुनौती को स्वीकार करते हैं और आप सचमुच में बौद्ध धम्म-दर्शन को पढ़ना चाहते हैं, उसे सीखना चाहते हैं, तो आप वर्धा आइए! हम और हमारे सभी शिक्षक "आप-पर" "आप से" अधिक परिश्रम करेंगे, आपको बौद्ध विद्या सीखाने के लिए. आखिर बुद्ध वचन जो सीखाना, आपको बौद्ध धर्म दर्शन बहुत बेहतर ढंग से पढ़ाएंगे, यह हमारा वादा है!
सादर नमो बुद्धाय! क्रांतिकारी जय भीम!!
ईमेल : [email protected]
विवरणिका पी.डी.ऍफ़. में संलग्न है:http://www.mgahv.in/Pdf/gen/gen2018/Prospectus_2018_19_15_03_2018.Pdf