19/01/2026
वीडियो किसी ड्राइवर पर कार्यवाही हेतु नहीं बल्कि, नगरपरिषद कॉन्ट्रैक्टर पर कार्यवाही हेतु है। #दणका
यह वीडियो वर्धा के बोरगांव रोड का है। कर्तव्यदक्ष ट्रैफिक पुलिस नियमित रूप से यहां गाड़ियों की चेकिंग करती है। ऐसा लगता है, कुछ पैसे बचाने के लिए डी मार्ट से सामन खरीदने वालो पर, स्पेशल यहां चेकिंग लगाई जाती है। कर्तव्यदक्ष ट्रैफिक पुलिस वालो ने शायद अपनी मशीनों में फिल्टर लगा रखे है। इनको केवल गरीब मिडिलक्लास, परेशान लोग ही दिखाई देते है। ना रेती के ट्रक, ना सरकारी या नेताओं की गाड़िया ना अमीरो की गाड़िया, ना ट्यूशन क्लासेस गाड़ी ले जाने वाले नाबालिक बच्चे और ना देंनगी देने वालों की गाड़िया। सामने नगरपरिषद के ट्रैक्टर कचरा लेकर जा रहे है। ना गाड़ियों पर नंबर प्लेट है ना ड्राइवरों के पास लाइसेंस। पूरे रास्ते गाड़िया कचरा गिराते हुए चलती है।गाड़िया नगरपरिषद की है बोलकर कार्यवाही ना करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे है। दणका के साथी और सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्नील ठाकरे ने जब सवाल उठाया तो ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों ने कार्यवाही शुरू की। कुछ गाड़ियों को निकल जाने दिया। ऐसी कार्यप्रणाली से सारे डिपार्टमेंट का नाम खराब होता है। ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मियों पर भी लोग संशय करने लगते है। आशा है आगे से कार्यवाही समांतर रूप से की जाएगी। स्वप्नील ठाकरे का ईमानदारी से काम ना करणे वाले ट्रैफिक कर्मियों पर आज का दणका। दणका A Social movement .i