युवा वैष्णव वृन्दावन

युवा वैष्णव वृन्दावन देश, धर्म, संस्कार और संस्कृति की रक्ष?

05/06/2026
04/06/2026

वैष्णव महाकुंभ 2027: जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के नेतृत्व में रचेगा नया इतिहास!
जय सियाराम, जय श्री कृष्ण! 🙏

वैष्णव समाज के बंधुओं, तैयार हो जाइए एक ऐतिहासिक शंखनाद के लिए! इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं साल 2027 की शुरुआत में होने वाले 'वैष्णव समाज के विराट महासम्मेलन' के बारे में। अखिल भारतीय वैष्णव चतुः संप्रदाय संयुक्त महासभा - चित्रकूट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में भारत के चारों प्रमुख वैष्णव संप्रदायों के परम पूजनीय पीठाधीश्वरों का दिव्य सानिध्य प्राप्त होगा।

परम श्रद्धेय जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के पावन नेतृत्व में समाज के 5 प्रमुख संगठन एक मंच पर आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक महासम्मेलन के समन्वयक श्री महेंद्र जी वैष्णव (तुमकुर) से हुई खास बातचीत और पर्दे के पीछे चल रही भव्य तैयारियों की पूरी जानकारी आपको इस वीडियो में मिलेगी।

वैष्णव समाज की अटूट एकता, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक क्रांति के इस महाकुंभ का हिस्सा बनें!

📌 वीडियो के मुख्य बिंदु:

चारों वैष्णव संप्रदायों के पीठाधीश्वरों का एक मंच पर आगमन

महासम्मेलन को सफल बनाने वाली कमांडिंग कमेटी का विजन

विद्वान आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज द्वारा 5 लाख रुपये का सहयोग

2027 में होने वाले वैष्णव महाकुंभ की विस्तृत रूपरेखा

वीडियो को पूरा देखें और अपने सभी वैष्णव बंधुओं व ग्रुप्स में शेयर जरूर करें ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति इस ऐतिहासिक महाकुंभ से अछूता न रहे।

🙏 चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें और नई अपडेट्स के लिए बेल आइकन जरूर दबाएं।
© 2026 Vaishnav TV. All Rights Reserved.

04/06/2026

84 कोस परिक्रमा में सास को सर पर बैठाकर बहु लगा रही परिक्रमा
हरियाणा की सिंगर बहू ने पेश की मिशाल
90 वर्षीय सास के प्रति बहू का प्रेम
#बृज84कोस

31/05/2026

गोवर्धन में अधिकमास मेले पर शनिवार के दिन गिरिराज तलहटी गोवर्धन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के सानिध्य में होगा वैष्णव समाज का ऐतिहासिक महासम्मेलन, जयपुर की निर्णायक बैठक संपन्न....जयपुर।...
30/05/2026

जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के सानिध्य में होगा वैष्णव समाज का ऐतिहासिक महासम्मेलन, जयपुर की निर्णायक बैठक संपन्न....

जयपुर। चार संप्रदाय वैष्णव समाज के प्रस्तावित विशाल महासम्मेलन को लेकर राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर में 23 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक संपन्न हुई। इससे पूर्व चित्रकूट एवं दिल्ली में आयोजित बैठकों के क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस बैठक में देशभर की विभिन्न राष्ट्रीय वैष्णव संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लेकर महासम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक का शुभारंभ ईश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के शिष्य एवं उत्तराधिकारी, प्रस्तावित महासम्मेलन के संयोजक तथा मार्गदर्शक विद्वान युवराज आचार्य रामचंद्रदास जी महाराज ने वर्चुअल माध्यम से उपस्थित होकर समाजजनों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने महासम्मेलन के आयोजन हेतु अयोध्या अथवा जयपुर को उपयुक्त स्थल बताते हुए एक से डेढ़ लाख लोगों की संभावित सहभागिता वाले इस विराट आयोजन की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य, व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन दिया।
आचार्य रामचंद्रदास जी ने जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की ओर से महासम्मेलन के सफल आयोजन हेतु 5 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा भी की, जिसे उपस्थित समाजजनों ने हर्ष एवं उत्साह के साथ स्वीकार किया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महासम्मेलन का संचालन एवं मार्गदर्शन परम पूज्य जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के सानिध्य, नेतृत्व एवं अध्यक्षता में किया जाएगा।
संयोजक विद्वान आचार्य श्रीरामचंदासजी

कमांडिंग कमेटी का गठन

महासम्मेलन को दिशा एवं मार्गदर्शन देने हेतु एक उच्च स्तरीय कमांडिंग कमेटी का गठन किया गया, जिसमें देश की प्रमुख वैष्णव संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया। इसमें जयन्तिलाल वैष्णव (मुंबई), विष्णुदत्त शर्मा (कोटा), श्यामसुन्दर (हरिद्वार), महावीर प्रसाद (दिल्ली) तथा आर.के. वैष्णव (मुम्बई) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रमुख कार्य समिति बनी

महासम्मेलन के सफल संचालन, समन्वय एवं व्यवस्थाओं के लिए देश के विभिन्न राज्यों से समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक विस्तृत प्रमुख कार्य समिति का गठन किया गया। समिति में देश के अनेक शहरों से मीटिंग में उपस्थित समाजसेवियों एवं पदाधिकारियों को शामिल किया गया।

नाम

1) रामचंद्र वैष्णव मुंबई
2) आनंन्दीलाल जयपुर
3) मनोहरदादा ऊज्जैन
4) सुनिल सुरत
5) राजेश मूर्तिकार
6) एन. डी. निम्बावत जोधपुर
7) डी. सी. वी. किरण रूपनगढ
8) अनिल रामावत मुंबई
9) यू. के. स्वामी वडोदरा
10) विनोद टिलावत नोयडा
11) लखनदास जी छतीसगढ,
12) भानुशंकर जी मुंबई
13) आनन्दराज सुरत
14) बुलाराम कोयम्बतूर
15)ऊत्तम चितौङगढ
16) कपूरदास ठाणे महाराष्ट्र
17)निरंकार दिल्ली
18) जे पी रामावत दिल्ली
19) सुरेश व्यास जोधपुर
20) मूलचंद स्वामी जयपुर
21) विष्णु अजमेर
22) कैलाश जी मुंबई
23) दिनेश जी मुंबई.
24)महेश जयपुर
25) योगेश एन वैष्णव जयपुर
27) राकेश स्वामी दिल्ली.
28)शंभुदयाल जयपुर
29) सुनिल जोधपुर.
30) अशोक सोडाला.
32) दीपक जयपुर
33) घनश्याम जोधपुर
34)रामकिशन जयपुर
35)कृष्णावतार जयपुर
36)हनुमान जयपुर
37)प्रमोद वैद्य हिंनडोन सिटी
38) विनोद वैष्णव जयपुर.
39)पूरणदास भिलाई
40)रामजी लाल जयपुर
41)ओमप्रकाश हाथोज
42)जितेन्द्र स्वामी सरदारशहर
43)दिलखुश जयपुर
44)जगन्नाथ बैरागी रायपुर
45)मुरलीधर स्वामी दिल्ली
46)सुभाषचंद्र शर्मा(वैष्णव)
47)दिनेशचंद्र शर्मा दिल्ली
48)मनोज कु. शर्मा मथुरा

बैठक में यह भी तय किया गया कि समाज के अन्य प्रतिष्ठित एवं सक्रिय बंधुओं की सहमति प्राप्त होने पर उन्हें भी समिति में शामिल किया जा सकेगा, जिससे महासम्मेलन को और अधिक व्यापक स्वरूप दिया जा सके।

समन्वय एवं संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई

बैठक में समाज एवं महाराज श्री के बीच समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महेंद्र वैष्णव (टुमकुर) को कार्यदर्शी नियुक्त किया गया। वहीं समाज सेवा के लिए समर्पित प्रदीप रामावत (दिल्ली) एवं परमानंद स्वामी (दिल्ली) को सहकार्यदर्शी की जिम्मेदारी सौंपते हुए महासम्मेलन की तैयारियों को गति देने का निर्णय लिया गया।

वैष्णव समाज की एकता का बनेगा महाकुंभ

बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्तावित महासम्मेलन देशभर के वैष्णव समाज की एकता, संगठन, सांस्कृतिक गौरव एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा। जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला यह महासम्मेलन वैष्णव समाज के इतिहास का अब तक का सबसे विशाल एवं प्रभावशाली आयोजन बनने की ओर अग्रसर है।

वैष्णव समाज का एक मंच एक माला एक समाज
29/05/2026

वैष्णव समाज का एक मंच एक माला एक समाज

26/05/2026

आज इलाहाबाद संगम के दर्शन

13/05/2026

जय श्री कृष्ण! 🙏
आज के इस विशेष और ऐतिहासिक वीडियो में हम राष्ट्र निर्माण की उस कहानी पर बात करेंगे जो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर देगी।
एक तरफ जहाँ माननीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी देश के विकास को नई रफ़्तार दे रहे हैं, वहीं समाज के दूसरे स्तंभ, गुजरात के प्रसिद्ध उद्योगपति और भारतीय सद्भावना मंच (RSS) के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंदन कपूर दास वैष्णव जी कश्मीर की वादियों में सनातन धर्म की अलख जगा रहे हैं।
इस वीडियो में जानिए कैसे एक शिक्षक (श्री कपूर दास जी वैष्णव) के दिए गए संस्कारों ने एक राष्ट्रभक्त खड़ा किया। साथ ही सुनिए कश्मीर के शेख साहिल रशीद की वो चमत्कारिक कहानी, जिन्हें 1991 में आतंकियों के चंगुल से साक्षात 'कुल देवी माँ' ने बचाया था। आज साहिल जी, चंदन जी के मार्गदर्शन में कश्मीर के प्राचीन बंद मंदिरों को खुलवाने, गौ-सेवा करने और युवाओं को नशा मुक्त बनाने के महा-अभियान में जुटे हैं।

यह वीडियो समाज से ऊपर उठकर 'राष्ट्र प्रथम' (Nation First) का संदेश देता है। अगर कश्मीर और देश बचेगा, तभी हमारा धर्म बचेगा! 🇮🇳🚩
वीडियो को पूरा देखें, लाइक करें और सनातन धर्म के इस महा-अभियान को हर घर तक पहुंचाने के लिए SHARE ज़रूर करें।
जय हिंद। जय भारत। जय सनातन।

Address

Mathura
Vrindavan

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when युवा वैष्णव वृन्दावन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category