श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट

  • Home
  • India
  • Vrindavan
  • श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट

श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट, Social service, Sri Girdhar gopal kunj, Parikrama marg, Vrindavan.

"अंजनीगर्भ संभूताय कपीन्द्र सचिवोत्तम |रामप्रिय नमस्तुभ्यं हनुमन् रक्ष सर्वदा || श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट की ओर से...
02/04/2026

"अंजनीगर्भ संभूताय कपीन्द्र सचिवोत्तम |
रामप्रिय नमस्तुभ्यं हनुमन् रक्ष सर्वदा ||

श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, पवनपुत्र श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के मंगल पर्व 'हनुमान जयंती' की आप सभी भगवत भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
।। जय सियाराम।।🙏🙏🚩🚩

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।कारुण्यरूपं करुणाकरंतं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये।।🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩...
27/03/2026

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरंतं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये।।
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
मर्यादा, धर्म और आदर्शों के प्रतीक
भगवान श्री राम के पावन जन्मोत्सव
#रामनवमी के शुभ अवसर पर आप सभी को
हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलमय बधाई। 🙏✨
प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है कि
वे आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें
और आपके जीवन को सदैव धर्म और सत्य के मार्ग पर अग्रसर रखें।
🚩 जय श्री राम 🚩
🚩 रामनवमी की शुभकामनाएं 🚩

श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजली.......🙏ब्रज के प्रसिद्ध संत एवं समर्पित गौरक्षक, श्री चंद्र...
22/03/2026

श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजली.......🙏

ब्रज के प्रसिद्ध संत एवं समर्पित गौरक्षक, श्री चंद्रशेखर बाबा (फरसा वाले बाबा) का गौ तस्करों द्वारा की गई निर्मम हत्या अत्यंत पीड़ा दायक/ह्रदय विदारक घटना है। उन्होने अपना पूरा जीवन गायों की रक्षा के लिए समर्पित किया है। ईश्वर पुण्यआत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें!

"ऊँ देवरहाय दिगम्बराय मंचाशीनाय नमो नमः "श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट की ओर से सभी देशवासियों को रंगों के महापर्व होली...
04/03/2026

"ऊँ देवरहाय दिगम्बराय मंचाशीनाय नमो नमः "

श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट की ओर से सभी देशवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं....

Happy holi #
devraha Sadhna #
baba sarkar #
Vrindavan

" ऊँ देवरहाय दिगम्बराय मंचाशीनाय नमो नमः "श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट की ओर से सभी साधकों को पावन पवित्र महाशिवरात्रि...
15/02/2026

" ऊँ देवरहाय दिगम्बराय मंचाशीनाय नमो नमः "

श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट की ओर से सभी साधकों को पावन पवित्र महाशिवरात्रि की मंगलमय बधाई

Sri baba sarkar # mahashivratri # shiv bhakti #
Vandan #
didi sri Aaradhya Jyoti shikha ji #

14/02/2026
03/10/2025

*शिष्य वह है जो गुरु के मार्गदर्शन को विनयपूर्वक स्वीकार कर अनुशासन और सीखने की योग्यता से अपने जीवन को गढ़ता है।

02/10/2025

श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट की ओर से सभी देशवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

22/09/2025

हम बिना भोगे अनुभव नहीं ले सकते अनुभवी होने के लिए भोगना जरूरी है!

22/09/2025

श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट की ओर से सभी भगवद् प्रेमियों को शरद नवरात्रि पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं

"ऊँ देवरहाय दिगम्बराय मंचाशीनाय नमो नमः " राधा नाम महिमा - :राधा और कृष्ण निस्वार्थ, अटूट प्रेम के प्रतीक है, कृष्ण राधा...
31/08/2025

"ऊँ देवरहाय दिगम्बराय मंचाशीनाय नमो नमः "

राधा नाम महिमा - :
राधा और कृष्ण निस्वार्थ, अटूट प्रेम के प्रतीक है, कृष्ण राधा की आराधना करते है और राधा कृष्ण की आराधना करती है | राधा और कृष्ण दोनों में पूर्ण समता है |

ब्रह्मवैवर्तपुराण में राधा का महत्व लिखा है:

राधा भजति तं कृष्णं स च तं च परस्परम्।
उभयोः सर्वसंयम च सदा सन्तो वदन्ति च ॥

राधा और कृष्ण एक दूसरे का स्मरण आराधना करते है, संत सदा कहते है राधा कृष्ण सभी तरह से समान है और पूजनीय है, राधा और कृष्ण दो नहीं है |

कृष्ण यानी शुद्ध आत्मा यानी अहंकार रहित चेतना है और राधा निस्वार्थ प्रेम है | ‘राधे’ नाम का जाप करना यानी प्रेम में आत्म समर्पण करना स्वयं को भक्ति और कीर्तन में समर्पित करना यही राधा और कृष्ण का स्वरूप है |

आपने सुना होगा “राधे बिन शाम आधे” अगर कृष्ण का नाम आता हैं तो राधा का भी नाम आता हैं। राधा और कृष्ण दोनों भिन्न नहीं परंतु एक ही हैं। कुछ धार्मिक ग्रंथों में राधा को योगमाया के भी कहा गया हैं, भगवान की योगमाया शक्ति के कारण ही भगवान के संसार के कार्य पूर्ण होते है |

जो भक्त राधा की आराधना करते है वे कृष्ण की भी आराधना करते है भक्ति और समर्पण के भाव और निरंतर ‘राधे राधे’ इस पवित्र मंत्र में लीन होकर भगवान कृष्ण को शीघ्र ही प्राप्त हुआ जा सकता है |

‘रा’ शब्दं कुर्वतस्त्रस्तो ददामि भक्तिमुत्तमाम्।
‘धा’ शब्दं कुर्वतः पश्चाद् यामि श्रवणलोभतः॥

अर्थात: ‘रा’ के उच्चार से भगवान भक्त पर कृपा करते है उसे उसके अंतकरण में भक्ति का उदय होता है और ‘धा’ शब्द के उच्चार से भगवान उस भक्त के पीछे आने लगते है।

साधकों! ‘राधा राधा’ या ‘राधे राधे’ का निरंतर जाप करना आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक विकारों को दूर करने और योग सिद्धि के लिए उत्तम साधना है |

जो भक्त निरंतर ‘राधे राधे’ जाप करते है कलियुग के दोष उनसे से दूर रहते है, यह मन के बुराइयों को दूर रखता है और इसके जाप से पिछली जिंदगी के पाप और कर्म संस्कार का नाश होने लगता है |

अगर किसी को राधा नाम में ही श्रद्धा हो जाएं तो उसके सभी बंधन कटने लगते है मन पवित्र बनाता जाता है, ‘राधे राधे’ मंत्र की सिद्धि से उस भक्त की जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति (मोक्ष) हो जाता है |

भवनं धावनं रासे स्मरत्यालिंगनं जपन् | तेन जल्पति संकेतं तत्र राधां स ईश्वरः ||
राशब्दोच्चारणाद्भक्तो राति मुक्तिं सुदुर्लभाम् | धाशब्दोच्चारणाद्दुर्गे धावत्येव हरेः पदम् ||

निरंतर राधा नाम का जाप परम् दुर्लभ मुक्ति और परमपद का साधन है; सरलतम और उत्तम विधि है, शास्त्रों का कहना है की ‘रा’ शब्द के उच्चार अगर कोई करता है तो उसे भगवान की प्भक्ति उपलब्ध होती है और ‘धा’ के उच्चार से वह हरि के चरणों में पहुंच जाता है।

अगर किसी के व्यक्ति में भक्ति का उदय नहीं हुआ तो उसके लिए भी ‘राधा’ मंत्र लाभदायक है ‘रा’ ध्वनि से व्यक्ति में भक्ति का उदय होता है, मन की शुद्धता यानी विषय और वासनाओं का त्याग करना और ‘धा’ से ब्रह्म निर्वाण यानी भगवान के समीप पहुंच जाना |

‘राधे राधे’ का जाप करने वालें भक्तों के कष्ट बहुत शीघ्र नष्ट हो जाते है,

राधा-राधा रटत ही भव व्याधा मिट जाय।
कोटि जनम की आपदा राधा नाम लिये सो जाय।।

अर्थात: जो राधा राधा या ‘राधे राधे’ का निरंतर भजन करता है उसकी भौतिकता की व्याधा मिट जाती है कोटि जन्म के पाप बंधन दोष मिट जाते है और उसे परमधाम मोक्ष की प्राप्ति होती है

Jai radha radha #
Krishna priya # ras astmi #

Address

Sri Girdhar Gopal Kunj, Parikrama Marg
Vrindavan
281121

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category