Khaki Perspective

Khaki Perspective � Personal page by serving MP Police officer
� Real stories & safety tips from behind the khaki

29/07/2026

No caption needed

यह व्यक्ति थाना कोतवाली विदिशा के जघन्य अपराध का फरार आरोपी है, जिसका पकड़ा जाना आवश्यक है, किसी भी व्यक्ति को जानकारी म...
20/05/2026

यह व्यक्ति थाना कोतवाली विदिशा के जघन्य अपराध का फरार आरोपी है, जिसका पकड़ा जाना आवश्यक है, किसी भी व्यक्ति को जानकारी मिले तो तत्काल सूचित करें, आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं उचित इनाम भी दिया जाएगा।


🙏🙏💐ॐ शांति शांति शांति 💐🙏🙏जीवन अनमोल हैकल एक दुःखद घटना की जानकारी मिली कि एक समय टीकमगढ़ में मेरे साथ थाने में पोस्टेड ...
09/05/2026

🙏🙏💐ॐ शांति शांति शांति 💐🙏🙏

जीवन अनमोल है

कल एक दुःखद घटना की जानकारी मिली कि एक समय टीकमगढ़ में मेरे साथ थाने में पोस्टेड रहे, वर्तमान में थाना नौगांव जिला छतरपुर में पदस्थ आरक्षक तरुण गंधर्व ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सुनकर बहुत दुःख हुआ कभी जो व्यक्ति साथ में रहकर ड्यूटी करता था, साथ में हंसता था वो यह कदम उठा लेगा। जरूर ही वह किसी ऐसी परेशानी में होगा जिसका हल उसके पास नहीं होगा इस कारण उसे इतना गलत कदम उठाना पड़ा ।

विगत कुछ सालों में पुलिस स्टाफ के कई सदस्यों ने इस तरह का गलत कदम उठाकर अपना जीवन समाप्त किया है जिसका असली दुःख उनके जाने के बारे उनके परिवारों ने भोगा है।

मेरा पुलिस परिवार के सभी सदस्यों से आग्रह है कि जीवन में चाहे कितनी भी बड़ी समस्या ही उससे अकेले लड़ने की बजाय अपने परिवार, मित्रों तथा सहकर्मियों से जरूर शेयर करें, हमेशा समस्या का कोई न कोई हल जरूर होता है। अगर किसी और को नहीं बता सकते तो मुझे बताएं जो मुझसे हो सकेगा वो मदद करने का प्रयास करूंगा लेकिन कभी भी ऐसा गलत कदम न उठाएं ।

भगवान तरुण की आत्मा को शांति तथा उनके परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

🙏ॐ शांति 🙏



स्वागत है आप सभी का 🙏😊🎉Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Mohammad Vasim, Shivraj Parmar, Ra...
22/04/2026

स्वागत है आप सभी का 🙏😊🎉
Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Mohammad Vasim, Shivraj Parmar, Ravi Jat, Dharmendr Singh Raghuwanshi, Leo Ravikant Soni, Arvind Singh Chauhan, Dr-Pradeep Yadav, Praveen Kumar Chaturvedi, Hirday Mohan Bhaiya Raja, Sandeep Sharma, Ankit Srivastava, Amit Verma, Shahbaz Mohsin Siddiqui, Narendra Thakur, Satishh Goswami, DrAnuj Rawat, Yogendra Sahu, Atul Rai, Neetesh Jain, Atul Jha, Kuldeep Raghuwanshi, Ram Rajput, Dharmesh Singh, Govind Singh, Ankit Dubey, Yadav Sandeep, रंजीत बृजराज सिंह परिहार, Nikesh Nayak, कुँ. नीलेश सिंह पायक, Yuvraj Singh, Lakhan Sahu, Vijendra Singh, Raghuraj Singh Raghuwanshi, Amit Saraswat, Kapil Sharma, Ajay Singh Sikarwar, P.s. Khojar, Lokesh Kumar Chansouriya, Pt Chandrakant Tiwari, Pandit Ashish Bhatt, Ankit Dwivedi, Arvind Kumar, Arvind Raghuwanshi, Er Gulshan Mehar, Aadarsh Aadi Bourasi, Amir Khan, राघवेंद्र सिंह बुंदेला, Adityaraj Singh, Shailendra Raja Chauhan, Jitendra Singh Lodhi

विदिशा पुलिस में नवाचार 👉हाईटेक कॉन्फ्रेंस हाल एवं पुलिस कैंटीन का शुभारंभ।आई सर एवं डीआईजी सर के द्वारा उत्कृष्ट कार्य ...
21/04/2026

विदिशा पुलिस में नवाचार 👉
हाईटेक कॉन्फ्रेंस हाल एवं पुलिस कैंटीन का शुभारंभ।
आई सर एवं डीआईजी सर के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को किया गया सम्मानित।

⚠️ सावधान ⚠️हर दिन थाने में कोई ना कोई आता है। आंखों में आंसू लिए। बोलता है: "साहब, मोबाइल पर लिंक आया था। क्लिक करते ही...
20/04/2026

⚠️ सावधान ⚠️

हर दिन थाने में कोई ना कोई आता है। आंखों में आंसू लिए।
बोलता है: "साहब, मोबाइल पर लिंक आया था। क्लिक करते ही खाते से पैसा गायब।"

मैं आप सबसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं 🙏

खाकी के 4 नियम गांठ बांध लीजिए:

1. लोन, लॉटरी, के.वाई.सी. अपडेट का लिंक/मैसेज = तुरंत डिलीट करें। बैंक कभी लिंक नहीं भेजता।
2. ओ.टी.पी., पिन, पासवर्ड = आपके लॉकर की चाबी है।कोई वर्दी वाला भी मांगे तो मत देना।
3. डराकर बोले "पुलिस केस होगा", "बिजली कट जाएगी" = तुरंत फोन काट दीजिए। ये ठगी है।
4. धोखा हो जाए तो = 1 घंटे के अंदर 1930 पर कॉल कीजिए। पैसा वापस मिलने की उम्मीद रहती है।

आपकी मेहनत की कमाई, साइबर चोर की दिवाली ना बने।

इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। क्या पता आपकी एक शेयर से किसी गरीब का घर बच जाए। पुण्य का काम है।

जय हिंद 🇮🇳
आपका अपना
एस.आई. रघुराज सिंह
खाकी पर्सपेक्टिव 👮‍♂️

#साइबर_फ्रॉड
ेल्पलाइन
#विदिशा_पुलिस
#
#डिजिटल_सुरक्षा



ुराज_सिंह

नमस्कार 🙏नाम है रघुराज सिंह। पेशे से पुलिस, रिश्ते से आपके शहर का रखवाला।10 साल से ये खाकी पहनी है। इस दौरान एक बात समझ ...
18/04/2026

नमस्कार 🙏

नाम है रघुराज सिंह। पेशे से पुलिस, रिश्ते से आपके शहर का रखवाला।

10 साल से ये खाकी पहनी है। इस दौरान एक बात समझ आई है –
अपराध होने के बाद पुलिस आती है क्योंकि पुलिस को अपराध होने के बाद ही जानकारी मिलती है , पर अपराध रोकना आपके हाथ में है।

'Khaki Perspective' इसी सोच से शुरू किया है।
जो बातें मैं सड़क पर, थाने में, रात की गश्त में सीखता हूं,
वो बिना किसी फ़िल्टर के आप तक पहुंचाऊंगा।

ताले से लेकर ठगी तक, हर दिन एक नई, काम की बात।

अगर आपको लगता है कि एक पुलिसवाले की सलाह आपके परिवार के काम आ सकती है,
तो पेज को Follow कर लीजिए 👆

आपकी सुरक्षा, हमारी ज़िम्मेदारी।

– रघुराज सिंह
e

रात में ताला लगा दिया? बहुत बढ़िया.पर मेरी ड्यूटी का अनुभव है – चोर दरवाजे के साथ साथ अक्सर खिड़की और छत से घुसता है.बाह...
15/04/2026

रात में ताला लगा दिया? बहुत बढ़िया.

पर मेरी ड्यूटी का अनुभव है – चोर दरवाजे के साथ साथ अक्सर खिड़की और छत से घुसता है.

बाहर जाते वक्त ये 4 जगह जरूर चेक कर लें:
1. खिड़की की कुंडी – ढीली तो नहीं
2. छत की जाली - जगह तो नहीं
3. बाथरूम का रोशनदान – खुला तो नहीं
4. पर्दे – कीमती सामान दिख तो नहीं रहा
और सबसे महत्वपूर्ण
👉👉 हो सके तो सामान्य ताले की जगह सेंट्रल लॉक का उपयोग करें, क्योंकि सामान्य ताला लगा हुआ दिख जाता है जबकि सेंट्रल लॉक का चोरों को पता ही नहीं चलता।

1 मिनट का चेक, लाखों का नुकसान बचाएगा.

आप चेक करते हो? Comment में बताना 👇
Jai Hind 🇮🇳

15/04/2026

घर में ताला लगाते वक्त 90% लोग ये 3 गलतियां करते हैं 👇

1. सिर्फ मेन गेट पर ताला लगाना
चोर पीछे की खिड़की या वेंटिलेटर से आता है। घर के सभी दरवाजे-खिड़की बंद करो।

2. ताला लगाकर चाबी बगल में छिपाना
गमले के नीचे, पायदान में – चोर सबसे पहले यहीं देखता है। चाबी हमेशा साथ ले जाओ।

3. पड़ोसी को बिना बताए 2-3 दिन के लिए बाहर जाना
सुनसान घर तुरंत पहचान में आ जाता है। एक भरोसेमंद पड़ोसी को जरूर बताकर जाओ।

सही तरीका क्या है?
गेट + सब खिड़की/वेंटिलेटर बंद → ताले डबल चेक → पड़ोसी को इनफॉर्म → रात में एक लाइट या मंदिर का दिया जलता छोड़ दो।

ये 3 काम = चोरी का खतरा 80% कम।

पोस्ट सेव कर लो। फैमिली ग्रुप में भेज दो। 1 शेयर किसी का घर बचा सकता है 🙏



डिस्क्लेमर: यह मेरा निजी विचार है। इस पेज का MP Police विभाग से कोई संबंध नहीं है।

Address

Vidisha

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khaki Perspective posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category