24/09/2022
एस एस एल जैन महाविद्यालय विदिशा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 24 सितंबर 2022 ,रासेयो स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से संपन्न हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शोभा जैन जी ने रक्तदान करने वाले स्वयं सेवकों को इस पुनीत कार्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सराहना की। सर्व प्रथम रासेयो ईकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ जयश्री बोराना जी ने रक्तदान देकर शिविर का शुभारंभ किया । इस आयोजन में वरिष्ठ स्वयंसेवक महाराज सिंह अहिरवार ने विषेश सहयोग किया। ब्रजेश कुशवाह, अमिता कुर्मी, विकास शर्मा, राहुल चिडार, अमन साहू, मोहित शर्मा, रचना भोई एवं हेमराज अहिरवार ने रक्तदान किया।
NSS Barkatullah University Bhopal NSS OPEN UNIT Bhopal