NSS BHU

NSS BHU NSS BHU
Programme Coordinator
Dr. Swapana Meena

राष्ट्रीय सेवा योजना काशी हिंदू विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ स्वप्ना मीणा के संरक्षण में सामाजिक विज्ञान संकाय की प्रोगाम...
22/02/2026

राष्ट्रीय सेवा योजना काशी हिंदू विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ स्वप्ना मीणा के संरक्षण में सामाजिक विज्ञान संकाय की प्रोगाम ऑफिसर डॉ मीनाक्षी झा (यूनिट 008A), संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ रामेश्वर शर्मा (यूनिट 9A) एवं कला संकाय के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ ठाकुर शिवलोचन शांडिल्य (यूनिट 002B) के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों और कर्मचारियों हेतु दिनांक 18 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया । इस स्वास्थ्य शिविर में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के विभिन्न विभागों जिनमें जनरल मेडिसिन से डॉ रिशा पेन व डॉ अनिमेष पॉल, दंत चिकित्सा संकाय से डॉ तान्या ठक्कर, डॉ अमित कुमार व डॉ नंदिनी, कम्युनिटी मेडिसिन से डॉ शुभम शुक्ला तथा स्त्री चिकित्सा एवं प्रसूति विभाग से डॉ अरुण बहुगुणा ने अपनी सेवाएं दी । इस शिविर में लगभग 150 कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया और लाभान्वित हुए ।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रंजन सिंह ने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया और चिकित्सकों से संवाद कर आवश्यक सकारात्मक दिशानिर्देश भी दिया ।kashi

A blood donation camp was organised by NSS at faculty of commerce,BHU
14/02/2026

A blood donation camp was organised by NSS at faculty of commerce,BHU

A health check-up was conducted  NSS at MMV,BHU
14/02/2026

A health check-up was conducted NSS at MMV,BHU

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का दल अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा विनिमय कार्यक्रम हेतु रवानासोमवार, दिनांक 5 जनवरी 2026 को काशी हि...
05/01/2026

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का दल अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा विनिमय कार्यक्रम हेतु रवाना

सोमवार, दिनांक 5 जनवरी 2026 को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से एक चयनित दल अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा विनिमय कार्यक्रम में सहभागिता हेतु रवाना हुआ। यह कार्यक्रम भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय एकता, आपसी समझ एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से चयनित 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहा। यह दल मणिपुर राज्य में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेगा, जहाँ प्रतिभागी विद्यार्थी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक-परंपराओं, सामाजिक मूल्यों तथा गंगा-जमुनी तहज़ीब से अन्य राज्यों के युवाओं को परिचित कराएँगे। साथ ही, उन्हें पूर्वोत्तर भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता, जीवनशैली एवं विकासात्मक दृष्टिकोण को निकट से समझने का अवसर भी प्राप्त होगा।
दल की रवानगी प्रो. रंजन कुमार सिंह, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण तथा डॉ. स्वपना मीना, नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह युवा विनिमय कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना तथा राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह सहभागिता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक संवाद एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करती है।kashi

NSS Volunteers proudly celebrated  the marking of Dr. Swapana's first anniversary as Programme Coordinator of NSS,BHU on...
30/11/2025

NSS Volunteers proudly celebrated the marking of
Dr. Swapana's first anniversary as Programme Coordinator of NSS,BHU on 29th Nov 2025. Her unwavering commitment and inspiring vision have set a new standard for excellence. Thanks to all the volunteers too for there immense support and dedication for NSS .

NSS, Banaras Hindu University, organised a Nukkad Natak as part of the Kashi Tamil Sangamam 4.0 pre-event activities. Pe...
28/11/2025

NSS, Banaras Hindu University, organised a Nukkad Natak as part of the Kashi Tamil Sangamam 4.0 pre-event activities. Performed at Kendriya Vidyalaya, Vishwanath Temple (VT), and MMV Chauraha, the skit highlighted “Let’s Learn Tamil,” the historical bond between Tamil Nadu and Kashi, and the spirit of Ek Bharat Shreshtha Bharat. Coordinated by Dr. Swapna Meena, Programme Coordinator, NSS BHU, and Sr. NSS Volunteer J. A. Mollah, with the participation of 13 volunteers, the play effectively spread awareness and encouraged cultural understanding. The event further promoted unity, cultural exchange, and active involvement in the upcoming Kashi Tamil Sangamam.
.kashi

उत्तराखंड मुख्यमंत्री विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना।Huge salute to our dedicated NSS squad who ensured the entire ...
09/11/2025

उत्तराखंड मुख्यमंत्री विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना।
Huge salute to our dedicated NSS squad who ensured the entire Uttarakhand group of 100 students with there teachers was supported every step of the way. We're beyond proud to call them NSS volunteers.
Special thanks to our Assistant Registrar Sh. Ashok Kumar Sharma Ji for his guidance.

Dr. Swapana Meena
Programme Coordinator
NSS BHU

09/11/2025
Clean campus, clear vision! 🧹A big thank you to every volunteer who contributed to the success of the Swachhta Abhiyaan....
31/10/2025

Clean campus, clear vision! 🧹
A big thank you to every volunteer who contributed to the success of the Swachhta Abhiyaan. The collective effort and dedication shown by our students truly embody the spirit of National Service Scheme.kashi
@150

Celebrating the light of unity and the height of aspiration together with university mountaineering centre  . A wonderfu...
18/10/2025

Celebrating the light of unity and the height of aspiration together with university mountaineering centre . A wonderful joint celebration and an unending experience! ✨🤝🏔️

गांधी जयंती कार्यक्रमवाराणसी, 02 अक्टूबर 2025राष्ट्रीय सेवा योजना, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के द्वारा " लाला लाजपत राय ...
02/10/2025

गांधी जयंती कार्यक्रम

वाराणसी, 02 अक्टूबर 2025
राष्ट्रीय सेवा योजना, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के द्वारा " लाला लाजपत राय पाठशाला " में गांधी जयंती और श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" की टैगलाइन के साथ परिसर में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में जाकर समारोह मनाया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. संजय कुमार उपस्थित रहे। अपने प्रेरक संबोधन में कुलगुरु प्रो. संजय कुमार जी ने पाठशाला के छात्रों को गांधी जी के जीवन का एक प्रेरक प्रसंग सुनाया। जिससे बच्चों में उत्साह एवं उमंग की लहर देखने को मिली। राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डाॅ स्वप्ना मीना ने बच्चों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह मार्ग पर चलते हुए जीवन व्यतीत करने पर बल दिया तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भांति ईमानदारी और निष्ठा को अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पाठशाला के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। इसी कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को पेन, पेंसिल, कॉपी एवं क्रेयॉन बांटे गए।
ऐसे कार्यक्रम गांधी जी और उनके सिद्धांतों के बारे में भारत के युवाओं में जागरूकता उत्पन्न करते हैं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक हर्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम नेमा, डिप्टी चीफ प्रोक्टर प्रो. फतेहबहादुर सिंह, प्रो. विपन कुमार, प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. आर एन सिंह, प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ अरुण कुमार, श्री अशोक कुमार सोनकर और एनएसएस के स्वयंसेवक-सेविकाओं के साथ ही पाठशाला के नन्हे- मुन्ने बच्चे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जन एवं बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत अभियान की श्रृंखला में मुख्य अतिथि महोदय के साथ उपस्थित अतिथिगण द्वारा झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।kashi

An inspiring afternoon with the newly nominated Youth Icon, Shubhangi Ksh*tiza Saurav  . Empowering the youth is key to ...
29/09/2025

An inspiring afternoon with the newly nominated Youth Icon, Shubhangi Ksh*tiza Saurav . Empowering the youth is key to Viksit Bharat! Grateful to the Ministry of Youth Affairs & Sports for this initiative.
kashi

Address

Varanasi
221005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS BHU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share