20/07/2025
कल दिनांक 19/07/2025 को कानपुर के क्रांतिकारी बौद्धिक चिंतकों एवं सरदार सेना कानपुर इकाई के सम्मानित पदाधिकारियों के बीच सरदार सेना प्रमुख डॉ आर एस पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में चिंतन एवं समीक्षा बैठक का आयोजन होटल गैलेक्सी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस बैठक में वे सभी बौद्धिक हस्तियां शामिल हुईं, जो हजारों की ताकत रखते हैं और तन-मन-धन से सरदार सेना को सींचकर समाज को सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की गारंटी देने हेतु संकल्पित हुए।
बैठक की अध्यक्षता:
कानपुर में सामाजिक क्रांति के पितामह चाचा केदार नाथ सचान साहब ने की।
नई जिम्मेदारियां:
अरविंद सचान जी - जिला प्रभारी
नरेंद्र उमराव जी - जिला संयोजक
एडवोकेट राजेंद्र वर्मा जी - जिला विधिक संयोजक
बैठक में अहम भूमिका:
पूर्व मंडल अध्यक्ष: सुरेश वर्मा
राष्ट्रीय प्रचारक: डॉ. जगदीश्वर पटेल
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. सत्येन्द्र पटेल "प्रखर"
व्यवस्थापन: मनोज पटेल (होटल संचालक)
साथ ही प्रदेश संगठन प्रभारी एडवोकेट रामलाल पटेल, प्रदेश कार्यकर्ता सदस्य पीयूष प्रताप सिंह पटेल, और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश पटेल ने समाज के एकीकरण व भविष्य की दिशा पर महत्वपूर्ण विचार रखे।
कानपुर की धरती यह डॉ. रामस्वरूप वर्मा, पेरियार ललई यादव, डॉ. गया प्रसाद कटिहार के स्वाभिमान की धरती है, जो नई क्रांति लिखने को तैयार है।
बैठक में आए समस्त बुद्धिजीवी, क्रांतिकारी साथियों का हृदय से आभार, धन्यवाद और सलाम।
जय सरदार सेना | जय सामाजिक न्याय | जय स्वाभिमान