29/09/2025
ुर्गा
वाराणसी के #निवेदिता_शिक्षा_सदन, तुलसीपुर, महमूरगंज में #प्रथम_ओपेन_राज्य_स्तरीय_बालिका_कराटे_प्रतियोगिता_वीरांगना' का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि #महात्मा_गांधी_काशी_विद्यापीठ के #कुलपति_प्रो_आनंद_कुमार_त्यागी ने दीप प्रज्वलन और नौ कन्याओं के पूजन के साथ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अतिथियों ने नवरात्र के पावन पर्व पर नौ वीरांगनाओं को प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट कर ‘हर घर दुर्गा’ अभियान को बल देने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ज़रूरी है प्रदेश की सभी बालिकाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने Aarambh Sports And Fitness Academy (आरम्भ स्पोर्ट्स एण्ड फिटनेस एकेडमी) व आयोजन से जुड़ी पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जाहिर की कि “हर घर दुर्गा” संकल्प यात्रा से महिला सशक्तिकरण को दिशा मिलेगी।
प्रतियोगिता में सात जिलों के 15 स्कूलों से कुल 250 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विजेता बालिकाओं को स्वर्ण पदक के साथ चांदी का सिक्का भेंट स्वरूप दिया गया। विशिष्ट अतिथियों में #डॉ_सचिंद्रनाथ_महाराज Sachin Sanatani ji (ब्रह्म राष्ट्र एकम के संस्थापक), #डॉ_प्रीति_विमर्शनी जी #डॉ_आनन्द_प्रभा_सिंह जी (प्राचार्या, निवेदिता शिक्षा सदन), #श्री_रामसूचित_पाण्डेय जी (प्रबंधक), Krishna Kumar Singh ji (कुलानुशासक - महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ), Vijay Kant Mishra व Amit Rai ji तथा मातृ-शक्तियों में सर्वप्रथम Priya Mishra ji, Meenu Grover ji, Preeti Jaiswal ji , Santoshi Shukla ji , Arpita Swarnakar ji , R Balaji Balaji , Rajendra Tiwari , Rajeev Rajbhar ji की उपस्थित रही।
मुख्य प्रशिक्षक Ajit Srivastava ने बालिकाओं के आत्मबल और खेल के जरिए समाज को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को रेखांकित करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों व उपस्थितजनों का आभार जताया। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना एवं मार्शल आर्ट्स के जरिए बालिकाओं को आत्मरक्षा में दक्ष बनाना है, प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक की भूमिका में Amit Upadhyay , Ganeshh Vishwakarma , #सेन्सेई_जागृति_यादव , Shivam Pandey इत्यादि ने की।
कार्यक्रम का संचालन , Kumar Akhilesh Rawat ने किया ।