05/07/2026
⚠️ अब दहेज लेने वालों का अभिनंदन नहीं, अपमान होगा! ⚠️
हाल ही में मन में एक विचार आया, या यूं कहें कि समाज के इस 'कोढ़' को देखकर एक गहरा आक्रोश पैदा हुआ। जिस तरह से दहेज रूपी सुरसा दानवी अपना मुख फैला रही है, अगर आज हम नहीं जागे, तो यह पूरे समाज को निगल जाएगी।
क्या आपको नहीं लगता कि जो लोग शादी के मंडप में बैठकर दहेज की भीख मांगते हैं, उन्हें 'अभिनंदन पत्र' की जगह 'असम्मान पत्र' (बेइज्जती पत्र) थमाया जाना चाहिए? उनकी बारात और पूरे समाज के सामने! ताकि उनके मन में लालच की जगह एक खौफ पैदा हो।
दहेज लेना कोई गर्व की बात नहीं, बल्कि खुलेआम की जाने वाली एक घटिया सामाजिक चोरी है!
लेकिन, अगर व्यावहारिक रूप से सोचें तो मंडप में तमाशा करने से शायद बात और बिगड़ जाए या लड़की वालों पर ही आंच आ जाए। तो फिर इस दानवी का अंत कैसे होगा? इसके लिए हमें कुछ ठोस युक्तियां अपनानी होंगी:
* 🤫 मौन और संगठित बहिष्कार: अपमान करने में ऊर्जा गंवाने से बेहतर है कि पूरा समाज मिलकर ऐसे लालची परिवारों को बहन-बेटी देना बंद कर दे। इनसे रिश्ते बनाना ही बंद कर दो, औकात अपने आप समझ आ जाएगी।
जो व्यक्ति खुलकर मांगे दहेज !
उसे बहन बेटी देने से करें परहेज।
* 👏 बिना दहेज वालों का महा-अभिनंदन: जो परिवार और लड़के बिना एक रुपया लिए सादगी से शादी करते हैं, समाज को मिलकर उनका इतना भव्य स्वागत करना चाहिए कि दहेज लोभियों को खुद-ब-खुद अपनी ओछी मानसिकता पर शर्म आने लगे।
* 💪 युवाओं का स्टैंड: असली क्रांति तब आएगी जब आज का युवक सीना ठोक कर कहेगा—"मैं बिकने के लिए तैयार नहीं हूँ!" और आज की आत्मनिर्भर बेटियां ऐसे लालची परिवारों को लात मार देंगी।
> "दहेज से यदि चाहिए मुक्ति, तो अपनानी होगी ये युक्ति,
अब दहेज लेने वालों का अभिनंदन नहीं, अपमान होना चाहिय।
तभी सच में में दहेज का निदान होगा।"
>
आपकी इस बारे में क्या राय है? क्या वाकई अब पानी सिर से ऊपर नहीं जा चुका? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं और इस सोच को आगे बढ़ाएं। 👇
#दहेज_एक_अभिशाप #युवा_क्रांति