ADG Zone Varanasi

ADG Zone Varanasi OFFICIAL FACEBOOK PAGE OF ADG ZONE VARANASI. Not meant for reporting crime. Not monitored 24/7.

आज दिनाँक- 28.03.2026 को    द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर की विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण कर, जनपद के समस्...
28/03/2026

आज दिनाँक- 28.03.2026 को द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर की विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण कर, जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी किया गया।
▶️ तत्पश्चात पुलिस कार्यालय, थाना सरायख्वाजा एवं थाना जफराबाद का औचक निरीक्षण कर संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
Chief Minister Office Uttar Pradesh
MYogiAdityanath
UP Police

आज दिनांक 28-03-2026 को    द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्...
28/03/2026

आज दिनांक 28-03-2026 को द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 सरकार के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु दौड़ (Run_for_Empowerment) को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी से रवाना किया गया । इस अवसर पर समाज सेविकाएं, विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं, महिला पुलिसकर्मी सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक सहभागी बने और कार्यक्रम को सफल बनाया।

#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन
MYogiAdityanath
Chief Minister Office Uttar Pradesh
UP Police

पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर,अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन,वाराणसी श्री सतीश चन्द्र शुक्ल (PPS) को अपर पुलिस अधीक्षक पद...
25/03/2026

पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर,अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन,वाराणसी श्री सतीश चन्द्र शुक्ल (PPS) को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त होने के अवसर पर जोन कार्यालय में द्वारा उनके कंधों पर नई जिम्मेदारियों के प्रतीक चिह्न अशोक स्तंभ (पिपिंग) लगाकर सम्मानित किया गया।
➡️इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट सेवा-भाव, कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन एवं प्रभावी कार्य क्षमता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा में निरंतर उत्कृष्ट योगदान हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
Chief Minister Office Uttar Pradesh
MYogiAdityanath
UP Police

▶️सुश्री आशा मालवीय (राष्ट्रीय स्तर की एथलीट, पर्वतारोही एवं सोलो साइक्लिस्ट) द्वारा अकेले कन्याकुमारी से साइकिल यात्रा ...
20/03/2026

▶️सुश्री आशा मालवीय (राष्ट्रीय स्तर की एथलीट, पर्वतारोही एवं सोलो साइक्लिस्ट) द्वारा अकेले कन्याकुमारी से साइकिल यात्रा करते हुए भारत के सुदूर उत्तर में सियाचिन ग्लेशियर तक पहुचना अदम्य साहस व मनोबल का परिचायक है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपके अटूट साहस, दृढ़ संकल्प तथा अद्वितीय मनोबल ने समाज के समक्ष एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
▶️सुश्री आशा मालवीय ने समाज के युवाओं एवं महिलाओं में सम्मान, सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में उल्लेखनीय एवं अमूल्य योगदान दिया है। आपका यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
▶️आपके उत्कृष्ट एवं स्मरणीय योगदान हेतु हम आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आज दिनांक 20-03-2026 को , द्वारा प्रशस्ति-पत्र ससम्मान प्रदान किया जाता है।
Chief Minister Office Uttar Pradesh
MYogiAdityanath
UP Police

   द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 परीक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 14.03.2026 को जनपद जौ...
14/03/2026

द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 परीक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 14.03.2026 को जनपद जौनपुर के तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय व पूर्वांचल यूनिवर्सिटी परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण/भ्रमण किया गया ।
➡️ इस दौरान परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी का जायजा लेते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को Upprpb द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-
MYogiAdityanath
Chief Minister Office Uttar Pradesh
UP Police
Jaunpur Police

   द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर में गार्द की सलामी ली गयी-▶️तत्पश्चात उ0प्र0 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की स...
11/03/2026

द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर में गार्द की सलामी ली गयी-
▶️तत्पश्चात उ0प्र0 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा, आगामी त्यौहार व कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र मीरजापुर, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ-साथ जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/शाखा प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी/वार्ता कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
MYogiAdityanath
Chief Minister Office Uttar Pradesh
UP Police
IG Range Mirzapur

आज दिनांक 25.02.2026 को जनपद सोनभद्र में “पीड़ित-केन्द्रित न्याय प्रणाली एवं महिला सुरक्षा सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन क...
25/02/2026

आज दिनांक 25.02.2026 को जनपद सोनभद्र में “पीड़ित-केन्द्रित न्याय प्रणाली एवं महिला सुरक्षा सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में पद्म श्री से सम्मानित Dr. Sunita Krishnan, , पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र मीरजापुर एवं अन्य अधिकारियों के साथ प्रतिभाग किया गया।
MYogiAdityanath
Chief Minister Office Uttar Pradesh
UP Police

   द्वारा जनपद आजमगढ पुलिस लाइन परिसर में स्थित नव-निर्मित “शौर्य सभागार” का उद्घाटन किया गया।▶️तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थ...
18/02/2026

द्वारा जनपद आजमगढ पुलिस लाइन परिसर में स्थित नव-निर्मित “शौर्य सभागार” का उद्घाटन किया गया।
▶️तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थित वामा स्वावलंबन केन्द्र, कानून एवं व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी, पुलिस कार्यालय तथा थाना कोतवाली आजमगढ़ का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-
MYogiAdityanath
UP Police

  ्वारा पुलिस लाइन आजमगढ़ में परेड की सलामी ली गयी एवं निरीक्षण किया गया-▶️तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं एवं...
18/02/2026

्वारा पुलिस लाइन आजमगढ़ में परेड की सलामी ली गयी एवं निरीक्षण किया गया-
▶️तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश -
MYogiAdityanath
UP Police

“300 फीट गहरी खदान में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने पर NDRF 11वीं वाहिनी वाराणसी को श्री पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस म...
09/02/2026

“300 फीट गहरी खदान में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने पर NDRF 11वीं वाहिनी वाराणसी को श्री पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी द्वारा किया गया सम्मानित”
--------------------------------------------------
जनपद सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में दिनांक 15 नवम्बर 2025 को पहाड़ी के एक भाग के धंस जाने से कई मजदूर पत्थरों एवं मलबे के नीचे दब गए थे। खदान के भीतर अनेक स्थानों पर पानी भरा हुआ था तथा अत्यधिक अंधकार होने के कारण स्थिति अत्यन्त भयावह एवं चुनौतीपूर्ण थी। लगभग 300 फीट गहरी खदान में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु बचाव एवं राहत कार्य अत्यधिक जोखिमपूर्ण था। ऐसी विषम एवं जानलेवा परिस्थितियों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 11वीं वाहिनी, वाराणसी द्वारा दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए, अपनी जान की परवाह किए बिना साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय परिचय देते हुए बचाव कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। उनके धैर्य एवं अदम्य साहस से अनेक श्रमिकों के प्राणों की रक्षा सम्भव हो सकी ।
आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को जोनल पुलिस कार्यालय, वाराणसी में आयोजित सम्मान समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी ज़ोन श्री पीयूष मोर्डिया द्वारा NDRF की 11वीं वाहिनी, वाराणसी के अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके साहसिक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई । इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के श्री मनोज कुमार शर्मा उपमहानिरीक्षक NDRF एवं श्री नवीन शर्मा उप सेनानायक NDRF उपस्थित रहे ।
Chief Minister Office Uttar Pradesh
UP Police

77वें  #गणतंत्र_दिवस के शुभ अवसर पर  ,  द्वारा जोन कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वज को सलामी दी गई एवं समस्त अधिका...
26/01/2026

77वें #गणतंत्र_दिवस के शुभ अवसर पर , द्वारा जोन कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वज को सलामी दी गई एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को संबोधित कर, निष्पक्ष रूप से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु शपथ दिलायी गयी ।

Chief Minister Office Uttar Pradesh
UP Police

Show more

“पुलिस सतर्क मित्र”–अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु सुरक्षित एवं गोपनीय व्यवस्थाअपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के अन्तर्...
23/01/2026

“पुलिस सतर्क मित्र”–अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु सुरक्षित एवं गोपनीय व्यवस्था

अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के अन्तर्गत आने वाले सभी 09 जिलों में आम जनमानस द्वारा अपराधिक तत्वों व असामाजिक गतिविधियों की सूचना देने की एक आसान व्यवस्था प्रारम्भ की जा रही है। इस व्यवस्था का उद्धेश्य जनता से उसके आस-पास उपलब्ध जानकारी प्राप्त करना तथा उन्हे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के पुनीत प्रयास में सम्मिलित करना है।

👉इस प्रणाली के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति गौ-तस्करी/गो-वध, शराब तस्करी, मादक पदार्थ (नशा/ड्रग्स), अवैध हथियार, महिला एवं बाल अपराध, जबरन धर्म परिवर्तन, अवैध खनन तथा किसी भी अन्य अवैध गतिविधि से संबंधित सूचना गोपनीय रुप से बिना अपनी पहचान बताये अब सीधे पुलिस तक पहुँचा सकता हैं।

👉सूचना कैसे दें-
मोबाइल पर व्हाट्सएप खोले और
WhatsApp Bot नंबर : 7839860411 पर
उपलब्ध विकल्पों के माध्यम से सूचना दर्ज करें
फोटो /वीडियो/ऑडियो/टेक्स्ट के माध्यम से साक्ष्य साझा करें
QR Code स्कैन कर भी सीधे सूचना दी जा सकती है।
उचित होगा कि उपरोक्त नंबर को स्थायी तौर पर अपने मोबाइल
में पुलिस सतर्क मित्र के नाम पर सेव कर लें।

👉सूचनाकर्ता की गोपनीयता-
सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय एवं सुरक्षित है। सूचना देने वाले का नाम अथवा मोबाइल नंबर किसी भी स्तर पर प्रदर्शित नही होगा।

👉त्वरित कार्यवाही-
प्राप्त सूचना पर संबंधित अधिकारी द्वारा तत्काल एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा कृत कार्यवाही की जानकारी WhatsApp के माध्यम से सूचनाकर्ता को दी जायेगी।

👉जन अपील-
पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे निर्भीक होकर अवैध गतिविधियों की सूचना दें और पुलिस का सहयोग करें। जनसहयोग से ही अपराध-मुक्त, सुरक्षित एवं शांत समाज की स्थापना संभव है।

“आइए, अपराध-मुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग करें।”........................................................................................................
👉वाराणसी जोन पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, जन सुरक्षा, तकनीकी नवाचारों एवं अन्य उल्लेखनीय जनोन्मुख गतिविधियों द्वारा शांति व्यवस्था व अपराध नियंत्रण हेतु निम्न कार्यवाही की जा रही है-

👉साइबरअपराध वर्तमान परिदृश्य में पुलिस विभाग के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण चुनौती है। जिसकी रोकथाम हेतु जोन के जनपदों द्वारा 24x7 (8 घण्टे की शिफ्ट में) प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। किसी भी साइबर फ्रॉड की जानकारी एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने पर जनपद के साइबर सेल द्वारा बैंको को एकॉउण्ट फ्रीज करने हेतु Sent to Intermediatory पुश (Push) करने की कार्यवाही की जाती है। पूर्व में इस कार्यवाही को करने में 08 से 10 घण्टे लगा करते थे अब किये जा रहे त्वरित कार्यवाही के कारण औसत समय घटकर 20 मिनट से भी कम हो गया है। दिनांक-22.01.2026 को जनपद जौनपुर द्वारा 02 मिनट 38 सेकेण्ड के अन्दर पुश (Push) की कार्यवाही की गयी तथा जनपद गाजीपुर द्वारा अधिकतम 01 घण्टे 18 मिनट का समय लगा है। फ्रॉड की धनराशि के फ्रीज / बैंक में होल्ड का प्रतिशत (Lien राशि) 26% से भी अधिक हो चुका है। लियन प्रतिशत के सम्बन्ध में वाराणसी जोन पूरे प्रदेश में दिसम्बर माह में प्रथम स्थान पर रहा है तथा चोरी / गुम हुए मोबाइल को CEIR(Central Equipment Identity Register) Portal के माध्यम से बरामद कराने में दूसरे स्थान पर है।

👉साइट्रेन प्रशिक्षण के अन्तर्गत जोन वाराणसी मे कुल 4284 पुलिस कर्मियों द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया जा चुका है तथा अभी भी प्रशिक्षण की कार्यवाही अनवरत प्रचलित है। इसमें साइट्रेन कोर्स के तीन मॉड्यूल है- 1. रिस्पॉण्डर ट्रैक 2. इन्वेस्टीगेशन ट्रैक व 3. फॉरेंसिक ट्रैक है।

👉नवाचार (Innovative Practices) के अन्तर्गत जोन कार्यालय के सभागार में प्रतिदिन ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से साइबर अपराध सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जोन के सभी जनपदों द्वारा आपस में समन्वय स्थापित कर साइबर अपराधों के सम्बन्ध में परस्पर जानकारी साझा की जा रही है।
विभिन्न पोर्टलो जैसे- प्रतिबिम्ब, सहयोग, समन्वय, एनसीआरपी, सीईआईआर, आईसीजेएस आदि द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
👉दुर्घटना रहित जनपद (Zero Fatality District) योजना- वाराणसी जोन में सड़क दुर्घटना से होने वाले मृत्यु को घटाने तथा शून्य की ओर अग्रसर करने हेतु दुर्घटना मृत्यु रहित जनपद बनाने के लिए एक विस्तृत अभियान प्रारम्भ किया गया है । दुर्घटना रहित जनपद कार्यक्रम के अन्तर्गत जोन के प्रत्येक जनपद में 1. क्रिटिकल कॉरिडोर्स 2. क्रिटिकल क्रैश प्रोन लोकेशन्स 3. क्रिटिकल लोकेशन्स विथ ट्रैफिक वॉयलेन्स 4. क्रिटिकल पुलिस स्टेशन्स 5. क्रिटिकल मन्थ्स 6. क्रिटिकल कॉरिडोर टीम चिन्हित किये गये है। देश में सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु को घटाने एवं शून्य की ओर अग्रसर करने हेतु वाराणसी जोन सतत प्रयत्नशील है।जोन के जनपदों में चिन्हित 50 क्रिटिकल कॉरिडोर पर 84 सीसीटीवी टीमों का गठन किया गया है। कुल 356 क्रिटिकल क्रैश लोकेशन चिन्हित किये गये हैं तथा 71 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कट, कर्व, मोड़ एवं जंक्शन पर कुल 662 साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं तथा 131 कट चिन्हित करके बंद करवाये गये हैं।
👉मिशन शक्ति केन्द्र महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण उत्तर प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। प्रदेश में महिलाओं को और अधिक सुरक्षित तथा सशक्त बनाने की दिशा में थानों पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गयी है। मिशन शक्ति का गठन पूर्ण रूप से महिला केंद्रित कार्य प्रणाली है, जिसके अन्तर्गत पुलिस थानों में पीड़िता के आगमन के समय से लेकर पुनः मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्णतः सशक्त होने पर मिशन शक्ति केंद्र 360 डिग्री काउंसलिंग, मार्गदर्शन, सहयोग और संरक्षण संबंधी सेवाएं प्रदान करता है। महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा हेतु जोन में 958 महिला बीट व थानों पर 188 मिशन शक्ति केन्द्रों / महिला हेल्पडेस्क स्थापित है।
👉गौतस्करी के रोकथाम हेतु जोन के जनपदों में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। कुल 431 अभियोग पंजीकृत कर 1,090अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 3,434 गोवंश तथा 398 वाहन बरामद किए गए। 120अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, 355 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट तथा 123अभियुक्तों के विरुद्ध एचएस एवं 96 गैंग पंजीकरण की कार्यवाही की गई है। अपराधियों के वित्तीय लेन-देन के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेजेस के आधार पर इनके संरक्षकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।

वाराणसी जोन में अपराध मुक्त व्यवस्था स्थापित करने हेतु माफिया/ अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही प्रचलित है।

Address

Varanasi
211002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ADG Zone Varanasi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ADG Zone Varanasi:

Share