31/07/2025
श्रद्धेय डॉ रघुवंश बाबू के सम्मान में,,,,,,, वैशाली के लोग मैदान में,,,,,
वैशाली जन का प्रति पालक, गण का आदि विधाता , जिसे ढूंढता आज देश , उसे प्रजातंत्र की माता, रुको, एक क्षण पथिक यहां, मिट्टी को शीश नबावों , राज्य सिद्धियो की समाधि पर , फूल चढ़ाते जाओ ।
जेपी आंदोलन से प्रभावित गणित के व्याख्याता से राजनीति में आए समाजवादी चिंतक, ईमानदार राजनेता, मनरेगा मैंन की ख्याति से नवाजे गए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह अब अतीत हो गए ।
प्रसंग वश हमेशा याद आएंगे अपनी सादगी के लिए, अपने संघर्ष के लिए, अपने जीवन शैली के लिए, और मजेदार बात सत्ता में रहकर भी समय-समय पर आंदोलन का रुख अख्तियार करने वाले राजनेता रघुवंश बाबू लाखों लोगों के दिलों में आज भी राज करते रहेंगे ।
हाजीपुर सुगौली रेल लाइन हो, भगवान् बुद्ध की अस्थि कलश वैशाली में लाने की बात हो , वैशाली का समग्र विकास हो, देश के लगभग 650 जिलों में से बिहार के 38 जिलों को पिछड़ा क्षेत्र अनुदान के तहत (बी, आर, जी,एफ,) शामिल करना हो, या फिर इंदिरा आवास योजना के तहत बिहार में गरीबों को मकान बड़े पैमाने पर आवंटन दिलवाना हो, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बिहार को विशेष गहन रूप से आच्छादित करना हो तो डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह को भुलाया नहीं जा सकता ।
उनका व्यक्तित्व और कृतित्व, कथनी और करनी , सादा जीवन उच्च विचार , जो दिखते थे वही जीते थे ।ऐसे लोग विरले ही मिलते है ख़ासकर जब बात राजनीति की हो। राज्य सरकार द्वारा श्रद्धेय रघुवंश बाबू की बातों को मानते हुए वैशाली में भव्य बुद्ध सम्यक भवन में अस्थि कलश तो आ गया । बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कर कमलों द्वारा गत 29 जुलाई२०२५ को भवन आम लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया । लेकिन एक टिश ? काश उस परिसर में श्रद्धेय डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह जी का एक आदमकत प्रतिमा लग जाता तो भवन का शानो शौकत और गरिमा और भी बढ़ जाता ।
लोकतंत्र की जननी वैशाली ने दुनिया को डेमोक्रेसी का पाठ पढ़ाया है, हमने डेमोक्रेसी अब्राहम लिंकन से नहीं सीखा । हमारे पूर्वजों ने संघर्ष के बदौलत हर मुकाम को हासिल किया है। अब बारी है श्रद्धेय रघुवंश बाबू के मूर्ति स्थापना की तो निश्चित रूप से यहां के आम आवाम की मांग भी सरकार को माननी चाहिए ।
नहीं तो,,,,,,, उसी जे पी आंदोलन से निकले रघुवंश के लोगों का बोलना लाज़मी होगा कि सिंहासन खाली करो जनता आती है ।
आज हाजीपुर के वैशाली परिसदन में श्रद्धेय डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह जी के भतीजा समाज सेवी श्री मुकेश सिंह जी के अध्यक्षता , श्री अजय कुशवाहा जी, श्री पी के चौधरी जी, इंजीनियर राकेश रोशन जी, अनिल चंद कुशवाहा जी, सुभाष निराला जी श्री मनीष शुक्ला समेत बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य लोगों के बीच प्रेसवार्ता में सरकार से मांग की गई कि आदरणीय रघुवंश बाबू का आदमकद प्रतिमा वैशाली में लगाया जाए ।
नहीं तो मजबूर होकर वैशाली के लोग आंदोलन का रूप अख्तियार करेंगे । यह मांग गैर राजनीतिक और आम अवाम की है ।
Mukesh Singh District Administration,