Gram Panchayat Jhala, Uttarkashi l ग्राम पंचायत झाला,उत्तरकाशी

  • Home
  • India
  • Uttarkashi
  • Gram Panchayat Jhala, Uttarkashi l ग्राम पंचायत झाला,उत्तरकाशी

Gram Panchayat Jhala, Uttarkashi l ग्राम पंचायत झाला,उत्तरकाशी "ग्राम पंचायत झाला – स्वच्छता, विकास और सहभागिता की नई पहचान।

15/03/2026
10/03/2026

फार्मर रजिस्ट्री कैंप में किसानों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारी भटवाड़ी के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत झाला के पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस कैंप में सुखी, झाला, जसपुर तथा पुराली गांवों के किसानों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपना फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण कराया। कैंप के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व, सरकारी योजनाओं में इसके लाभ तथा पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

किसानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की। ग्राम पंचायत झाला में आयोजित इस कैंप से क्षेत्र के किसानों को भविष्य में कृषि से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

ग्राम पंचायत झाला की ओर से सभी किसानों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।









12/02/2026

ग्राम पंचायत झाला की सक्रिय पहल से पेयजल व्यवस्था में सुधार

ग्राम पंचायत झाला द्वारा लगातार प्रयास, निरीक्षण एवं संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के परिणामस्वरूप गांव में पेयजल आपूर्ति की अनियमितताओं को दूर कराया गया है।
अब गांव में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है, जिससे सभी ग्रामवासियों को राहत मिली है।
इसके लिए ग्राम पंचायत झाला ने जल संस्थान उत्तरकाशी का धन्यवाद ज्ञापित किया !
ग्राम पंचायत जनसमस्याओं के समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी विकास कार्य प्राथमिकता से जारी रहेंगे।
#ग्राम_पंचायत_झाला #जनहित #पेयजल_व्यवस्था #विकास_की_ओर

सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के  #ग्राम_झाला में युवाओं से शुरु हुआ  #थैंक_यू_नेचर_अभियान अब धीरे धीरे हर  वर्ग के बीच स्वच्छ...
20/01/2026

सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के #ग्राम_झाला में युवाओं से शुरु हुआ #थैंक_यू_नेचर_अभियान अब धीरे धीरे हर वर्ग के बीच स्वच्छता की ज्योत जला रहा है ।

झाला गांव में नव गठित "भागीरथी महिला स्वयं सहायता समूह" के सदस्यों ने भी इस अभियान का हिस्सा बनकर अब अपने गांव को स्वच्छ और श्रेष्ठ बनाने की जिम्मेदारी उठाई है ।

04/01/2026

सीमांत हर्षिल क्षेत्र के #ग्राम_झाला में सोमेश्वर देवता का पौराणिक #भोज_त्यौहार पारंपरिक रीति रिवाज से मनाया गया ।

गांव के बुजुर्गों ने इस त्यौहार के पीछे की रोचक कहानियां बताई ।

10/12/2025

दिनांक 9 दिसंबर 25 को ग्राम झाला में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत ने ग्राम सभा की पहली बैठक आयोजित की ।

ग्राम प्रधान झाला की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में सर्वप्रथम ग्राम प्रधान समेत सभी वार्डों के वार्ड सदस्यों ने पद ग्रहण की शपथ ली और ग्राम सभा के सदस्यों का धन्यवाद अदा किया ।

बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं समेत प्रकृति संरक्षण और समाज सुधार के ऐतिहासिक निर्णय लिए गए

हर महीने की 15 तारीख को थैंक यू नेचर डे मनाया जाएगा जिसमें ग्राम वासी और स्कूली छात्र छात्राएं समेत विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यों में प्रतिभाग करेंगे ।

कचरा फैलाने वालों पर प्रति व्यक्ति 200 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

इसी के साथ मांगलिक कार्यक्रमों में शराब परोसने पर प्रतिबंध लगा और उल्लंघन करने वालों पर 21 हजार रुपए के जुर्माने का प्रावधान किया।

सड़क किनारे रेत बजरी इत्यादि संसाधनों की डंपिंग पर रोक लगी ताकि गांव की सड़क साफ और सुगम रहे ।
#झाला_गांव
#प्रथम_खुली_बैठक
#थैंक_यू_नेचर_अभियान

06/12/2025

स्वच्छता ,स्वास्थ्य एवं पोषण समिति का गठन

दिनांक 5 दिसंबर 2025 को ग्राम प्रधान झाला की अध्यक्षता में स्वच्छता ,स्वास्थ्य एवं पोषण समिति का औपचारिक गठन हुआ ।

श्रीमती गुड्डी देवी समिति की अध्यक्ष चुनी गई ।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती तनुजा उनियाल द्वारा समिति के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

इसी अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कॉर्डिनेटर श्री राकेश घिल्डियाल ने समिति के सदस्यों की क्षमता विकास हेतु प्रशिक्षण दिया और समिति के अधिकारों तथा जिम्मेदारियों का बोध कराया ।

उक्त बैठक में वार्ड सदस्य,युवक मंगल दल अध्यक्ष,महिला मंगल दल सदस्य ,गांव के वरिष्ठ जन , आशा कार्यकत्री तथा ANM इत्यादि उपस्थित रहे ।

17/11/2025

बुग्यालों से अपने घर लौटते हर्षिल घाटी के मवेशी -

गर्मियों के समय जब फसलों की बुआई हो जाती है तो हर्षिल घाटी के लोग अपने मवेशियों को दूर पहाड़ों पर बुग्यालों में चरने के लिए छोड़ देते हैं ।

इन्हीं बुग्यालों में ये मवेशी झुंड में एकसाथ रहते हैं और छह महीने तक बुग्यालों की मखमली घास खाते हैं।

फिर 6 महीने बाद सर्दियों का मौसम आते ही ये मवेशी घर की ओर लौट आते हैं।

ग्राम झाला में विगत कई वर्षों से पेयजल आपूर्ति की अनियमितता बनी हुई है जिससे ग्रामीणों को पेयजल की भारी दिक्कतें आ रही ह...
13/11/2025

ग्राम झाला में विगत कई वर्षों से पेयजल आपूर्ति की अनियमितता बनी हुई है जिससे ग्रामीणों को पेयजल की भारी दिक्कतें आ रही हैं ।

जल जीवन मिशन का कार्य होने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है ।

इसी संबंध में ग्राम पंचायत झाला ने जल संस्थान उत्तरकाशी को समस्या से अवगत कराया जिसपर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए जल संस्थान के JE ने मरम्मत योग्य कार्य का सर्वे किया ।

सर्वेक्षण के दौरान ग्राम प्रधान झाला ,युवक मंगल दल अध्यक्ष और गांव के युवा उपस्थित रहे।

12/11/2025

#थैंक_यू_नेचर_अभियान के तहत युवक मंगल दल झाला के सदस्य गांव के आस पास फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करते हुए ।

02/11/2025
01/11/2025

नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी का ग्राम सभा झाला में आगमन

ग्राम पंचायत झाला में नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी महोदय का प्रथम आगमन हुआ, जहां ग्रामवासियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया।
ग्रामवासियों ने उन्हें अपनी मूलभूत समस्याओं एवं विकास से जुड़ी आवश्यकताओं से अवगत कराया।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत झाला परिवार उनके इस संवेदनशील दृष्टिकोण और सकारात्मक सोच के लिए आभार व्यक्त करता है तथा भविष्य में उनके मार्गदर्शन में सतत विकास की दिशा में मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Address

Village And Post Office Jhala, Tehsil Bhatwari, District Uttarkashi
Uttarkashi
249135

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gram Panchayat Jhala, Uttarkashi l ग्राम पंचायत झाला,उत्तरकाशी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share