Uttarkashi Police Uttarakhand

Uttarkashi Police Uttarakhand Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uttarkashi Police Uttarakhand, Law enforcement agency, SP Office Uttarkashi, Uttarkashi.

11/04/2026
करीब 1.2 लाख कीमत खोये मोबाइल फोन बरामद कर कोतवाली पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरों पर मुस्कानपुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्र...
11/04/2026

करीब 1.2 लाख कीमत खोये मोबाइल फोन बरामद कर कोतवाली पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरों पर मुस्कान

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक पंवार के पर्यवेक्षण में कोतवाली उत्तरकाशी में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा सी0ई0आई0आर0 (CEIR) पोर्टल के माध्यम से लगातार तकनीकी एवं फील्ड स्तर पर प्रयास कर करीब 1.2 लाख कीमत के 07 मोबाइल फोन को बरामद किया गया।

बरामद मोबाइल फोन को कल 10 अप्रैल 2026 को कोतवाली उत्तरकाशी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, श्री दिनेश कुमार द्वारा फोन स्वामियों को वापस लौटाया गया। फोन स्वामियों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।



ऑपरेशन प्रहार: 1 फरार अभियुक्त गिरफ्तार।यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाईपुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती ...
11/04/2026

ऑपरेशन प्रहार: 1 फरार अभियुक्त गिरफ्तार।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन व में शांति एवं कानून व्यवस्था को सदृढ़ करने, अपराधियों की धरपकड़ तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस की कार्यवाही लागातार जारी है।

इसी क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी में 125बी/281 बीएनएस से संबंधित अभियोग में लंबे समय से फरार चल रहे 1 वारंटी अभियुक्त को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर बीते रोज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

वहीं थानाध्यक्ष मोरी द्वारा मोरी क्षेत्र के नेटवाड़ में वाहन चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 1 वाहन सीज, 8 के MV एक्ट तथा 3 के विरुद्ध पुलिस एक्ट की कार्रवाई की गयी।



👉 मानव तस्करी और भिक्षावृत्ति रोकने को लेकर लिए गए सुझाव।
11/04/2026

👉 मानव तस्करी और भिक्षावृत्ति रोकने को लेकर लिए गए सुझाव।

11/04/2026

✌ अनुशासन,समर्पण व लगन ।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस लाइन उत्तरकाशी में प्रशिक्षणाधीन नवनियुक्त पुलिस आरक्षियों को दौड़, परेड तथा अन्य शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियों के माध्यम से कठोर प्रशिक्षण की कसौटी पर तैयार किया जा रहा है।




एसपी उत्तरकाशी द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय मीटिंग कर मानव तस्करी पर अंकुश हेतु लिये गये सुझाव।चारधाम यात्रा-202...
10/04/2026

एसपी उत्तरकाशी द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय मीटिंग कर मानव तस्करी पर अंकुश हेतु लिये गये सुझाव।

चारधाम यात्रा-2026 के मध्यनजर बाल श्रम, भिक्षावृति व ह्युमन ट्रैफिंकिग की रोकथाम तथा संदिग्धों के सत्यापन के दिये निर्देश

मानव व बच्चों की तस्करी से सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु बेहतर कार्ययोजना बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा आज 10 अप्रैल 2026 को मानव, महिला व बाल कल्याण से जुडे विभिन्न विभागों के साथ समन्वय मीटिंग की गयी, मीटिंग में उनके द्वारा मानव व बच्चों की तस्करी से सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा-परिचर्चा करते ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड ट्रैफिकिंग की रोकथाम हेतु एक बेहतर व प्रभावी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक सुझाव लिये गये। उनके द्वारा चारधाम यात्रा-2026 के मध्यनजर बाल श्रम, भिक्षावृति व ह्युमन ट्रैफिंकिग की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुये संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु जरुरी निर्देश दिये गये। ह्यूमन/चाइल्ड ट्रैफिकिंग की रोकथाम हेतु सभी को साझी जिम्मेदारी निभाने तथा समाज को इस ओर जागरुक करने की हिदायत दी गयी।

मीटिंग में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिक युनिट प्रभारी, श्री प्रमोद उनियाल, निरीक्षक श्री टीकम सिंह बिष्ट, उ0नि0 गीता(प्रभारी महिला काउंसलिंग सैल) सहित सी0डब्ल्यू0सी0, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण केन्द्र, श्रम विभाग, बाल एवं किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्प लाईन आदि विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

चारधाम यात्रा-2026: सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल।भूकम्प, बाढ से लेकर भूस्खलन व सडक दुर्घटना हर प्रकार के आपदा-प्रबंधन का रि...
10/04/2026

चारधाम यात्रा-2026: सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल।

भूकम्प, बाढ से लेकर भूस्खलन व सडक दुर्घटना हर प्रकार के आपदा-प्रबंधन का रियल टाइम अभ्यास।

आगामी चारधाम यात्रा- 2026 को सरल, सुगम, निर्बाध और सुरक्षित बनाने दैवीय आपदाओं/आपात स्थिति के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर समन्वय हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) के संयुक्त तत्वावधान में आज 10 अप्रैल 2026 को जनपद उत्तरकाशी में पुलिस, प्रशासन, SDRF, फायर, पीएसी, यातायात एवं आपदा-प्रबन्धन से जुडे सभी विभागों द्वारा मिलकर जनपद के 08 इन्सीडेंट प्वाईंट यमुनोत्री पैदल मार्ग, पालीगाड, गढ गाड(स्यानाचट्टी), भटवाडी, पापड गाड, केदार ताल, धराली, तेलगाड आदि में पुलिस तथा प्रशासन द्वारा वृहत मॉक ड्रिल का संयुक्त अभ्यास किया गया।

यमुनोत्री से लेकर गंगोत्री तक पुलिस, फायर, SDRF के जवानों एवं जिला आपदा-प्रबन्धन से जुडी सभी एजेन्सियों द्वारा भूकंप, बाढ, भूस्खलन, सडक दुर्घटना और हिमस्खलन जैसी स्थितियों में 'जीरो रिस्पांस टाइम' का सफल प्रदर्शन किया।

मॉक अभ्यास का उद्देश्य चारधाम यात्रा को लेकर सभी विभागों की तैयारियों का आंकलन, प्रभावी समन्वय, भीड नियन्त्रण एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रबन्धन सुनिश्चित कर यात्रा का सुचारु एवं सुरक्षित संचालन करना है। आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, जान-माल की क्षति को न्यूनतम करना तथा तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्रथमिकता है।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय सहित आपदा-प्रबन्धन से जुडे विभा
गों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रुम उत्तरकाशी से पूरे जनपद मे अभ्यासों की निगरानी कर मॉक ड्रिल को संचालित करवाया गया। कंट्रोल रूम से विभिन्न घटनास्थलों पर संचालित रेस्क्यू ऑपरेशन का गहनता से निरीक्षण तथा संबंधित अधिकारियों को सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।









SP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस लाईन में परेड/लाईन परिसर का किया गया निरीक्षण।नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण की प्रगति, दैन...
10/04/2026

SP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस लाईन में परेड/लाईन परिसर का किया गया निरीक्षण।

नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण की प्रगति, दैनिक दिनचर्या एवं उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी।

पुलिस जवानों के शारीरिक/मानसिक स्वास्थ्य तथा एकता/अनुशासन बनाये रखने हेतु आज 10/04/2026 पुलिस लाईन ज्ञानसू, उत्तराकाशी मे आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। जवानों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवायी गयी।

पुलिस लाइन में प्रशिक्षणाधीन नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण की प्रगति, दैनिक दिनचर्या एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। रिक्रूट आरक्षियों के बैरकों का जायजा लेकर आवास, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुये व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। नये जवानों का उत्साह बढाते हुये उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पुलिस बल की नींव है, सभी प्रशिक्षण को पूर्ण अनुशासन, समर्पण और लगन के साथ पूरा करें। उनके द्वारा प्रशिक्षण स्टाफ को आरक्षियों को शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये ताकि वे भविष्य में पुलिस विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकें। रिक्रूट्स को पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा का महत्व, प्रशिक्षण के दौरान सिखाई जाने वाली सभी बातों को पूर्ण मनोयोग व लगन के साथ आत्मसात करने के लिये किया प्रेरित किया गया।

जेटीसी प्रशिक्षण में नव नियुक्त आरक्षियों को कठोर प्रशिक्षण की कसौटी पर परखा जा रहा है। परेड से लेकर चुनौतीपूर्ण ड्रिल, फिजिकल फिटनेस, अनुशासनात्मक अभ्यास और व्यवहारिक प्रशिक्षण, हर गतिविधि के जरिए इन रिक्रूट्स को एक कुशल, सतर्क और जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में ढाला जा रहा है, सभी जवानों में त्वरित निर्णय क्षमता, टीम वर्क तथा विभिन्न चुनौतियों में काम करने की दक्षता विकसित की जा रही है।

परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन परिसर क्वार्टर गार्द मे गार्द की सलामी लेने तथा निरीक्षण के उपरान्त गार्द/सुरक्षा ड्यूटी के सम्बन्ध में सभी कमाण्डरों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। भोजनालय में साफ-सफाई, भोजन व खाद्यान की गुणवता चैक की गयी। पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार सहित अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।



09/04/2026
✌ जागरूकता ही बचाव है। 🤔 हमेशा, ध्यान रखे UPI के माध्यम से धन प्राप्त करने के लिए आपको कभी भी पिन डालने की जरूरत नही पड़...
09/04/2026

✌ जागरूकता ही बचाव है।

🤔 हमेशा, ध्यान रखे UPI के माध्यम से धन प्राप्त करने के लिए आपको कभी भी पिन डालने की जरूरत नही पड़ती है।

📱साइबर/वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।




Address

SP Office Uttarkashi
Uttarkashi
249193

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarkashi Police Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Uttarkashi Police Uttarakhand:

Share