02/06/2026
#गौरव_का_पल ❣️💐
"जहाँ चाह वहाँ राह"
नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र रहे श्री सक्षम नौटियाल ने अपर pcs परीक्षा-2024" में अद्वितीय सफलता प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर चयनित होकर समस्त जनपद उत्तरकाशी /टिहरी का मान बढ़ाया है।
सरस्वती विद्या मंदिर, शक्तिपुरम के मेधावी छात्र सक्षम ने 2019 में 97.80% अंकों से प्रदेश में दूसरा स्थान पाकर अब वर्दी पहनकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।
और अब कानून-व्यवस्था की डोर संभालेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा का नया उदाहरण पेश करेंगे।
पूरे चिन्यालीसौड़ की तरफ से DSP साहब, गुरुजनों एवं परिवार जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🙏
आपकी कठिन मेहनत के साथ प्राप्त सफलता तक की तय की गई यात्रा से हम परिचित हैं, नए लक्ष्यों की सफलता के लिए भी आपको ढेरों शुभकामनाएं ❣️💐
DSP सक्षम नौटियाल सहित अपर pcs परीक्षा-2024" में चयनित समस्त अधिकारियों को नगर पालिका चिन्यालीसौड़ की ओर से हार्दिक बधाई।
Manoj Kohli "Shyam"
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़