बचन पंवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख महासचिव प्रमुख संगठन, उत्तराखण्ड

  • Home
  • India
  • Uttarkashi
  • बचन पंवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख महासचिव प्रमुख संगठन, उत्तराखण्ड

बचन पंवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख महासचिव प्रमुख संगठन, उत्तराखण्ड Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from बचन पंवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख महासचिव प्रमुख संगठन, उत्तराखण्ड, Political organisation, Uttarkashi.

भारतीय जनता पार्टी 20 साल कार्यक्रम !
पूर्व ज़ेस्ट प्रमुख मोरी ,
जिला मंत्री उत्तरकाशी ,प्रमुख संगठन महामंत्री उत्तराखंड,
पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोरी उत्तरकाशी उत्तराखंड 🙏

देहरादून | जनहित सर्वोपरिआज देहरादून में माननीय सौरभ बहुगुणा जी (प्रभारी मंत्री, उत्तरकाशी) एवं माननीय राम सिंह कैड़ा जी...
13/07/2026

देहरादून | जनहित सर्वोपरि

आज देहरादून में माननीय सौरभ बहुगुणा जी (प्रभारी मंत्री, उत्तरकाशी) एवं माननीय राम सिंह कैड़ा जी से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से अवगत कराया।

विशेष रूप से सौड़–ओसला मोटरमार्ग के हालरा एवं घीयांगड़ खड्ड में बरसात के दौरान उत्पन्न गंभीर आवागमन संकट पर विस्तृत चर्चा हुई।

माननीय मंत्री जी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं PMGSY के मुख्य अभियंता को दोनों स्थानों पर वैकल्पिक पुल/बेली ब्रिज अथवा अन्य सुरक्षित व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, सुगम आवागमन और विकास के लिए मेरा संघर्ष एवं प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

जनसेवा ही मेरा संकल्प है।
जनहित सर्वोपरि।

कुछ दिन पूर्व देहरादून में माननीय स्वास्थ्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से भेंट कर गंगाड़ क्षेत्र में डॉक्टरों की...
24/06/2026

कुछ दिन पूर्व देहरादून में माननीय स्वास्थ्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से भेंट कर गंगाड़ क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी की गंभीर समस्या को प्रमुखता से रखा गया था। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस महत्वपूर्ण मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए आज गंगाड़ PHC में MBBS डॉक्टर की नियुक्ति कर दी गई है।

यह नियुक्ति गंगाड़ सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी।

माननीय मंत्री जी का क्षेत्र की जनता की भावनाओं को समझते हुए त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई करने के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

जनहित और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहेगा।

🙏 हार्दिक आभार एवं धन्यवाद 🙏

— पूर्व ब्लॉक प्रमुख
श्री बचन पंवार

Subodh Uniyal
Pushkar Singh Dhami

कल देहरादून में माननीय स्वास्थ्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी तथा माननीय ग्राम्य विकास मंत्री श्री भरत चौधरी जी से...
19/06/2026

कल देहरादून में माननीय स्वास्थ्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी तथा माननीय ग्राम्य विकास मंत्री श्री भरत चौधरी जी से भेंट कर मोरी क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

मुख्य रूप से PMGSY के अंतर्गत निर्माणाधीन मोटर मार्गों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाने की मांग रखी गई। विशेषकर सौर–ओसला मोटर मार्ग तथा गंगाड़ के छोटे खड्ड पर ब्रिडकुल द्वारा निर्माणाधीन पुल के विषय को प्रमुखता से उठाया गया। इस पर माननीय मंत्रियों द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही गंगाड़ अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती का विषय भी रखा गया, जिस पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी ने उच्च अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आश्वस्त किया कि इसी माह के भीतर डॉक्टर की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।

क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने से क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है। इसके लिए दोनों माननीय मंत्रियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रदेश अध्यक्ष श्री संभल जी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रमुख संगठन उत्तराखंड श्री दर्शन दानू जी भी उपस्थित रहे।

“जनता के विश्वास और क्षेत्र के विकास के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।” 🙏🏻🏔️

Subodh Uniyal
BJP Uttarakhand
Pushkar Singh Dhami

आभार एवं कृतज्ञता 🙏🌸भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा मुझे सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक का दायित्व प्रदान किए...
07/06/2026

आभार एवं कृतज्ञता 🙏🌸

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा मुझे सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक का दायित्व प्रदान किए जाने पर मैं आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी, आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, आदरणीय प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी, आदरणीय प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत जी तथा प्रकोष्ठ प्रभारी श्री कौस्तुभानंद जोशी जी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।

आप सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, स्नेह, प्रेरणा एवं मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूँगा। यह दायित्व मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि संगठन, समाज एवं प्रदेश की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं कर्मठता के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा सहकारिता के माध्यम से समाजहित में कार्य करने का निरंतर प्रयास करूँगा।

भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र “सेवा, सुशासन, समर्पण एवं संगठन” को आत्मसात करते हुए राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहूँगा।

जय भाजपा! 🚩
जय उत्तराखंड! 🙏

प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति हमारा स...
26/01/2026

प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति हमारा सामूहिक संकल्प ही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

विगत दिनों क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्रीगणों एवं उच्च अधिकारियों से सार्...
21/12/2025

विगत दिनों क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्रीगणों एवं उच्च अधिकारियों से सार्थक संवाद किया गया। सभी स्तरों पर समस्याओं के शीघ्र, स्थायी एवं सकारात्मक समाधान का भरोसा प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी जी से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

जनसेवा ही संकल्प, जनहित ही उद्देश्य।
जय हिंद 🙏

आज मां मंत्री जाशी जी एवं PMGSY के सचिव व सीईओ आलोक पांडे जी से मुलाकात की  और सौड ओसला मोटर मार्ग तथा गंगाड छोटी नदी मे...
17/12/2025

आज मां मंत्री जाशी जी एवं PMGSY के सचिव व सीईओ आलोक पांडे जी से मुलाकात की और सौड ओसला मोटर मार्ग तथा गंगाड छोटी नदी में ब्रिडकुल द्वारा निर्माणाधीन मोटर पुल के संबंध में विस्तृत वार्तालाप की,क्योंकि पुल का निर्माण सलेक्ट जगह पर न कर गलत/स्लाइड जॉन पर किया जा रह है, इस सम्बन्ध में मेरे द्वारा पूर्व में डी एम व सांसद एवं बीडीसी बैठकों में भी विभाग को अवगत कराया गया परन्तु विभाग मनमानी तौर पर निर्माण कार्य कर रहा है।इस प्रकरण में मां मंत्री जी एवं सीईओ साहब ने कार्य करने पूर्व जांच के आवश्यक आदेश chief ब्रिडकुल दिए है।

सभी  उत्तराखंडवासियों को धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।यह प्रकाश पर्व आपके जीवन में सुख...
19/10/2025

सभी उत्तराखंडवासियों को धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।यह प्रकाश पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। दीपों का यह त्यौहार हम सभी के जीवन से अंधकार मिटाकर ज्ञान, प्रेम और सद्भाव का प्रकाश फैलाए।
आइए, इस दीपावली के उपलक्ष्य मे सब स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समरसता का संकल्प लें और अपने आसपास खुशियाँ बाँटें।

बचन पंवार पुर्व ब्लॉक प्रमुख विकासखण्ड मोरी, उत्तरकाशी।

नमस्ते मित्रों। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है और अलग अलग पदों के लिए प्रयास कर रहे उम्मीदवारों को अग्रिम ...
20/06/2025

नमस्ते मित्रों। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है और अलग अलग पदों के लिए प्रयास कर रहे उम्मीदवारों को अग्रिम शुभकामनाएं, चुनाव स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा का हिस्सा है जो सभी नागरिकों का मौलिक अधिकार है, चुनाव प्रतिद्वंदिता से नहीं बल्कि प्रतिस्पर्धा के तौर पर लड़ा जाना चाहिए। मुझे जो जनता ने ब्लॉक प्रमुख के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान किया उसके लिए मै संपूर्ण जनता जनार्दन का हृदय से आभार व कोटिश धन्यवाद ज्ञापित करता हूं ।इस कार्यकाल में मेरे द्वारा निस्वार्थभाव से जनसेवा को माध्यम बना कर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की बहाली/निराकरण हेतु हर मंच पर ब्लॉक से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक जनता की आवाज बुलंद से उठाई गई,और विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाई। परंतु सत्य के साथ षडयंत्र के खिलाफ खेदजनक है,कि कुछ षडयंत्रकारी, कूटरचित तथाकथित लोगों द्वारा मेरे प्रति वैमनस्य रूप से गलत परसेप्शन व प्रचार प्रसार किया गया की कई सीटें प्रमुख द्वारा आरक्षित की गई है जो सरासर झूठ व निराधार एवं षडयंत्रपूर्ण प्रचार है और मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं कि ये सब प्रमाणित करे,और आम जनता के सामने लाएं।यदि मैं गलत साबित हुआ तो जनता के समक्ष राजनीति से अलविदा करूंगा ,अन्यथा ऐसा कृत व ओछी राजनीति न करें ,क्योंकि आदमी कुछ भी बोले ऊपर वाले के पास न्याय जरूर है ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती लेकिन जब न्याय की लाठी चलती है बड़े बड़े लोग मिट्टी में मिल जाते हैं।इन कुछ षडयंत्रकारी कूटरचित लोगों के द्वारा विगत चुनाव में भी इसी प्रकार का षडयंत्र मेरे प्रति रचा गया था ।जो हमारे जेहन में अभी भी है और हमने झेला है मै अगर इतना बड़ा नेता होता तो सारी जिले की सीटों को अपने तरीके से रिजर्व करता। इसलिए मित्रों राजनीति करनी है तो पारदर्शिता के साथ करें क्योंकि ऊपर वाले की नजर सब पर रहती है।रही चुनाव लड़ने की बात में इतना कच्चा खिलाड़ी नहीं हूं मै अपने लोगों के साथ विचार विमर्श कर अपने विवेक से सब निर्णय लेने के लिए बहुत सक्षम हूं। जय सोमेश्वर जय श्री राम।

मेरे गांव के एक प्रतिभाशाली छात्र रोहित सिंह पवार ने हाई स्कूल में 91.6 प्रतिशत प्राप्त करने के लिए अपनी कड़ी मेहनत और ल...
20/04/2025

मेरे गांव के एक प्रतिभाशाली छात्र रोहित सिंह पवार ने हाई स्कूल में 91.6 प्रतिशत प्राप्त करने के लिए अपनी कड़ी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।💐

Always keep working hard like this and keep moving forward.💪

Address

Uttarkashi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बचन पंवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख महासचिव प्रमुख संगठन, उत्तराखण्ड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share