कायमपुर निबरवारा

कायमपुर निबरवारा The page is about village Kayampur Nibarvara.

यह पेज ग्राम पंचायत कायमपुर निबरवारा का एक अनाधिकारिक पेज है। इस पेज पर हम शिक्षा और जागरूकता सम्बन्धी पोस्ट डालेंगे।

02/05/2021
शिवांगी पाल की ओर से Ram Lakhan Pal द्वारा
05/04/2021

शिवांगी पाल की ओर से Ram Lakhan Pal द्वारा

ग्राम पंचायत कायमपुर निबरवारा के चुनाव के जो भी उम्मीदवार अपना घोषणापत्र इस पेज पर शेयर करना चाहते हैं वो Birendra Singh...
04/04/2021

ग्राम पंचायत कायमपुर निबरवारा के चुनाव के जो भी उम्मीदवार अपना घोषणापत्र इस पेज पर शेयर करना चाहते हैं वो Birendra Singh जी को भेज सकते हैं। हम उन सभी उम्मीदवारों के घोषणापत्रों को इस पेज पर जगह देंगे जो ऐसा कोई भी वादा नहीं करेंगे जिसको पूरा किया जाना हमें उनके पद के कार्यक्षेत्र से बाहर का प्रतीत हो या जिस वादे का कोई औचित्य न हो।

सूचना मिली है की किरमिली रोड के निर्माण कार्य को अंततः मंजूरी मिल गई है। हम उन सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इ...
28/11/2020

सूचना मिली है की किरमिली रोड के निर्माण कार्य को अंततः मंजूरी मिल गई है। हम उन सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस मुहिम में हमारा साथ दिया। Ram Lakhan Pal जी विशेष धन्यवाद के पात्र हैं क्योंकि वो इंजीनियर साहब के पीछे लगे रहे और सड़क बनाने के प्रस्ताव को पारित कराकर ही माने।
🙏 धन्यवाद

कृपया कोरोना वायरस को गंभीरता से लें और सावधानी बरतें। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। देश में कोरोना व...
19/03/2020

कृपया कोरोना वायरस को गंभीरता से लें और सावधानी बरतें। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की वर्तमान स्थिति जानने और सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों को जानने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट देखें: https://www.mohfw.gov.in/

रामगोपाल को बधाई
23/08/2019

रामगोपाल को बधाई

😎😎 रामगोपाल 💲5️⃣0️⃣ (कक्षा 6 - उच्च प्राथमिक विद्यालय, खानपुर सुरौली) : #भविष्य_का_कहानीकार प्रतियोगिता के प्रथम विजेता

26/05/2019

जीवन की जरूरतें हैं - हवा, पानी और भोजन। जीवन की जरूरतों के बाद आती हैं सामाजिक जरूरतें - रोजगार, सम्मान, आजादी, बराबरी, निष्पक्ष प्रशासन आदि। उसके बाद आती हैं संसाधनों की जरूरतें - सड़क, बिजली, इन्टरनेट, रसोई गैस आदि। इन जरूरतों की पूर्ति "विकास" को परिभाषित करती है। यदि ये आसानी से उपलब्ध हैं तो समाज (देश) विकसित है। अन्यथा समाज को अभी विकास करना है। गाँव में अभी बहुत से लोग हैं जिनको उपरोक्त वर्णित कई चीजें उपलब्ध नहीं हैं जैसे - कायमपुर निबरवारा संपर्क मार्ग टूटा हुआ है जिसकी सबको ही जरूरत है। मजे की बात ये है कि जिनको ये चीजे उपलब्ध नहीं हैं उन्हें इनकी अनुपलब्धता से कोई फर्क भी नहीं पड़ता। उनको इस बात की फिकर नहीं है जुलाई के अंत तक बाबा रोड पर घुटनों तक गड्ढे हो जायेंगे। गड़हा और गोंदहा का पानी खेतो में भर जायेगा जिससे फसलें डूब जायेंगी। मतलब भोजन और सड़क की समस्या पैदा हो जाएगी। उनको फिकर है तो प्रधान जी न रूठ जायें। कोटेदार जी न रूठ जायें। विधायक जी न रूठ जायें। सांसद जी न रूठ जायें। इस सोच के साथ जिया जा सकता है पर विकास नहीं किया जा सकता। सरकारें देश के विकास के लिए ( हवा, पानी, भोजन, रोजगार, सम्मान, आजादी, बराबरी, निष्पक्ष प्रशासन, सड़क, बिजली, इन्टरनेट, रसोई गैस के लिए) बहुत सारी योजनायें लाती हैं पर ये योजनायें प्रधान, कोटेदार, विधायक, सांसद की जेबों में रह जाती हैं। देश का विकास तभी होगा जब "जरूरतमंद" प्रधान, कोटेदार, विधायक, सांसद की फिकर छोड़कर उनसे योजनाओं का हिसाब मांगेंगे। जब जरूरतमंद अपना हक़ मांगेंगे प्रधान, कोटेदार, विधायक, सांसद समझ जायेंगे कि योजनायें देश के विकास के लिए हैं उनके निजी विकास के लिए नहीं। अगर ये लड़ाई जीतनी है तो जरूरतमंदों को खुद आगे आना होगा - खुद लड़ना होगा।

सड़कें न बनाना सड़क बनाने से ज्यादा महंगा है। 😐😐
13/05/2019

सड़कें न बनाना सड़क बनाने से ज्यादा महंगा है। 😐😐

किरमिली रोड के पुनर्निर्माण/मरम्मत के लिए की गई शिकायत का जवाब आया है। इंजीनियर साहब से अपने चिर - परिचित अंदाज में हमें...
31/03/2019

किरमिली रोड के पुनर्निर्माण/मरम्मत के लिए की गई शिकायत का जवाब आया है। इंजीनियर साहब से अपने चिर - परिचित अंदाज में हमें फिर से "टरका" दिया है।

शिकायत संख्या - 40015619003723, मोबाइल - 7054363406,
http://jansunwai.up.nic.in/Trackpage.aspx

पर हम हार नहीं मानेंगे। हम याद रखेंगे कि इस संघर्ष में किसने हमारा साथ दिया और किसने हमारा साथ नहीं दिया।

MYogiAdityanath, Akhilesh Yadav, Rahul Gandhi, Dr. Swami Sakshi Ji Maharaj, विधायक पूजा पाल, Annu Tandon

16/03/2019

कायमपुर निबरवारा संपर्क मार्ग को सही कराने के सम्बन्ध में श्री रामलखन पाल जी की एक अपील

Address

Kayampur Nibarvara
Unnao
209870

Telephone

7054363406

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when कायमपुर निबरवारा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share