07/10/2025
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई
सामाजिक समरसता विभाग उन्नाव द्वारा आदिकवि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गयी.कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला संघचालक सुरेश ने महर्षि वाल्मीकि जी के शुरुआती जीवन से उनके आदिकवि रामायण के रचयिता बनने की यात्रा पर प्रकाश डाला.बताया कि कैसे लूटपाट से जीवन यापन करने वाले वाल्मीकि जी का जीवन आध्यात्म की ओर मुड़ा ओर प्रभु राम की जीवनगाथा की रचना की.उनके आदर्श संस्कार आचार विचार समरस समाज बनाने में अहम भूमिका प्रदान करेंगे.हमें उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है.उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए बोले कि समाज में व्यपात छुआछूत को दूर कर समरसता का भाव प्रवहिए करना होगा तभी देश विश्वगुरु बन पाएगा.कार्यक्रम में मुखय रूप से विभाग प्रचारक अमरजीत , धर्मपाल जी (विभाग संयोजक),अभिषेक (जिला संयोजक ),विश्वजीत (सहजिला संयोजक),कर्तव्य (नगर सायं कार्यवाह ),बादल (मीडिया अध्ययन प्रमुख )आशीष, कपिल,आशुतोष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें.