22/05/2026
✨ समर कैंप 2026 | अध्यावाल संस्कार केंद्र, अयोध्या
दि आयुष्मान फाउंडेशन अयोध्या द्वारा संचालित -अयोध्या बाल संस्कार केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उत्साहवर्धन हेतु आरोही एक उड़ान संस्था के सहयोग से एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अयोध्या-फैज़ाबाद स्थित कंपनी गार्डन में संपन्न हुआ, जिसमें बच्चों ने विभिन्न खेलकूद गतिविधियों, मनोरंजक नाटकों एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ भी की गईं। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।
इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ समाजसेवीगण एवं व्यापारीगण भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
The Ayushman Foundation Ayodhya , आरोही एक उड़ान संस्था की अध्यक्षा आदरणीया पल्लवी वर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने बच्चों के लिए इतना प्रेरणादायक एवं आनंदमय कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों की ओर से आपको ढेरों शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद। 🌸💐
“जब बच्चों के सपनों को उड़ान मिलती है, तभी समाज का भविष्य उज्ज्वल बनता है।” ✨