Sulabh Gugnani

Sulabh Gugnani Haryana State Co-ordinator Social Media (AICC)

President
Haryana Youth Foundation Lawyer,Engineer,Social Activist but most importantly a proud Indian.

Sulabh Gugnani has completed his Bachelors in Technology in the field of Computer Science from Maharshi Dayanand University, Rohtak. Along with a sound technical knowledge he also acquired the understanding of the Law after the completion of his LL.B. from Maharshi Dayanand University, Rohtak. Pursuing his interest in the fields of Technology and Law he went ahead and did his Diploma in Cyber Law

from the prestigious Indian Law Institute, Delhi. While pursuing his Education Sulabh Gugnani didn't neglect his obligations as a true Citizen towards the society. As the Haryana State President of the Haryana Youth Foundation Sulabh Gugnani organised various blood donation camps, tree plantation campaigns and even vote awareness drives. Fulfilling his responsibilities as a true patriot and stepping up to his duty as the Haryana State President of the Haryana Youth Foundation Sulabh Gugnani also organised a marathon across the city of Rohtak to raise awareness on Saving the Girl child.

रामकुमार पांचाल और राजकुमार पांचाल, दोनों भाइयों की भतीजी के विवाह के शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा श्री भूपेंद्...
26/04/2026

रामकुमार पांचाल और राजकुमार पांचाल, दोनों भाइयों की भतीजी के विवाह के शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के साथ शामिल हुए।

इस स्नेहपूर्ण अवसर पर नवदंपति को हार्दिक शुभकामनाएं, उनका दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से सदैव महकता रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दोनों परिवारों को सुख, समृद्धि और मान-सम्मान प्रदान करें।

Sardarji Chaat Point की ग्रैंड ओपनिंग पर हार्दिक बधाई।संजीव पासरीजा, मयंक पासरीजा और साहिल पासरीजा को इस नई शुरुआत के लि...
23/04/2026

Sardarji Chaat Point की ग्रैंड ओपनिंग पर हार्दिक बधाई।

संजीव पासरीजा, मयंक पासरीजा और साहिल पासरीजा को इस नई शुरुआत के लिए एक बार फिर से हार्दिक शुभकामनाएं।

आपकी लगन यूं ही आगे बढ़ती रहे और यह जगह रोहतक में स्वाद और गुणवत्ता की नई मिसाल बने।

रोहतक वालों के लिए अब एक और शानदार ठिकाना तैयार है 👌

जय माता दी 🙏गांधी नगर, रोहतक में आयोजित 13वें विशाल भगवती जागरण में शामिल होकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ।...
12/04/2026

जय माता दी 🙏

गांधी नगर, रोहतक में आयोजित 13वें विशाल भगवती जागरण में शामिल होकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ। माता रानी की भक्ति में डूबा पूरा माहौल श्रद्धा, विश्वास और आस्था से सराबोर नजर आया।

ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माँ जण्डी माता का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और सबके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए।

इस भव्य आयोजन के लिए जय जण्डी माता सेवा ट्रस्ट का हृदय से धन्यवाद—आपकी मेहनत से ऐसा सुंदर माहौल बना।

विशेष रूप से हृदय से धन्यवाद: प्रेम मल्होत्रा जी, अनिल दुरेजा जी, बिट्टू नागपाल जी, मयंक शर्मा जी, गौरव जी 🙏

माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे।

आज रोहतक कांग्रेस भवन में रोहतक ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री बलवान रंगा जी के नेतृत्व में कांग्रेसी साथियों के साथ कलानौर क...
10/04/2026

आज रोहतक कांग्रेस भवन में रोहतक ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री बलवान रंगा जी के नेतृत्व में कांग्रेसी साथियों के साथ कलानौर की वरिष्ठ एवं अनुभवी विधायिका श्रीमती Shakuntla khatak जी का जन्मदिन बड़े ही स्नेहपूर्ण और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने केक काटा, मेरी ओर से उन्हें एक पौधा भेंट स्वरूप दिया गया और सभी साथियों ने उन्हें दिल से शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें तथा अपने अनुभव, संघर्ष और समर्पण के बल पर इसी तरह क्षेत्र के विकास और जनसेवा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाती रहें।

साथ ही सभी ने यह संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा लगाएगा और उसकी पूरी जिम्मेदारी के साथ देखभाल भी करेगा।

22/03/2026
कल देर शाम अपने पारिवारिक मित्र खन्ना ब्रदर्स के  भाई से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।परमात्मा से...
13/03/2026

कल देर शाम अपने पारिवारिक मित्र खन्ना ब्रदर्स के भाई से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
परमात्मा से प्रार्थना है कि उनका जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे, उन्हें लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता का आशीर्वाद मिलता रहे।
इसी तरह हम सबका आपसी प्यार और भाईचारा हमेशा बना रहे। 🙏🎂

कल अपने हिसार रोड स्थित कार्यालय पर कच्चा बेरी रोड मार्केट के प्रधान आशु चुघ जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके साथ केक काटकर...
13/03/2026

कल अपने हिसार रोड स्थित कार्यालय पर कच्चा बेरी रोड मार्केट के प्रधान आशु चुघ जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके साथ केक काटकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर तरक्की प्रदान करें और उनका जीवन खुशियों से भरा रहे।

इस खास मौके पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के प्रपौत्र यादवेंद्र संधू जी भी मौजूद रहे। उन्होंने आशु चुघ जी को भगत सिंह जी द्वारा लिखित ऐतिहासिक “जेल डायरी” भेंट कर उन्हें क्रांतिकारी विचारों की इस अमूल्य धरोहर से जोड़ने का कार्य किया।

इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल के डॉ. आशीष शर्मा न्यूरो सर्जन भी उपस्थित रहे। उन्हें भी भगत सिंह जी की “जेल डायरी” भेंट कर सम्मानित किया गया।

जन्मदिन का यह अवसर भाईचारे, सम्मान और प्रेरणा से भरा रहा, जहाँ क्रांतिकारी विचारों की विरासत को भी आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

मेरे बड़े भाई मेरे लिए मार्गदर्शक समान  जी के जन्मदिन पर उनके निवास पर केक काटकर यह खुशी साझा करने का सौभाग्य मिला।ईश्वर...
05/01/2026

मेरे बड़े भाई मेरे लिए मार्गदर्शक समान जी के जन्मदिन पर उनके निवास पर केक काटकर यह खुशी साझा करने का सौभाग्य मिला।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन की सारी खुशियाँ प्राप्त हों।
डॉ. विशेष जी मेरे लिए सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि कर्म, विचार और संस्कारों से भी “विशेष” हैं। राजनीति हो या समाज, अच्छे-बुरे हर समय एक बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन देना, सही राह दिखाना—यही आपकी पहचान है।
आपका स्नेह, सलाह और साथ मेरे लिए ताकत है। 🙏
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, बड़े भाई। 💐

आज दिल्ली में माननीय सांसद श्री  जी के निवास स्थान पर पहुंचकर म्हारे प्रिय नेता दीपेंद्र जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकाम...
04/01/2026

आज दिल्ली में माननीय सांसद श्री जी के निवास स्थान पर पहुंचकर म्हारे प्रिय नेता दीपेंद्र जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप इसी समर्पण और संवेदनशीलता के साथ सार्वजनिक जीवन में हरियाणा और हरियाणवासियों के हित में कार्य करते रहें।
आपका दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा की भावना प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देने वाली है।

रोहतक कांग्रेस भवन में माननीय सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु, स्वस्थ व...
04/01/2026

रोहतक कांग्रेस भवन में माननीय सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु, स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना की।
इस पावन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानवता की सेवा में जीवनदायी रक्त एकत्रित किया, ताकि ज़रूरतमंदों के काम आ सके।
इसके पश्चात आशादीप उज्ज्वल ग्रुप द्वारा आयोजित भंडारे व निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सहभागिता कर जनसेवा के इस संकल्प को और सशक्त किया।
दीपेंद्र जी का जन्मदिन सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश है।

Address

Rohtak

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sulabh Gugnani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sulabh Gugnani:

Share