17/02/2022
आज ार्य_विभाग की सलाहकार समिति की बैठक #जलकार्य_विभाग_अध्यक्ष #केशव_चौबे द्वारा ली गई जिसमें अमृत मिशन के तहत अधूरे पाइपलाइन से जनता को होने वाली असुविधा के निराकरण हेतु निर्देश दिए गए एवं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऐसे ठेकेदारों का भुगतान रोका जाए।
इसके अलावा कुछ फैक्ट्री के कारखाने से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी , पेयजल को दूषित कर रही है, ऐसे उद्योगों को नोटिस जारी कर कार्यवाही की जाने हेतु निर्णय लिया गया जिसे निगम आयुक्त के संज्ञान मे भी लाया गया।इसके साथ ही जहां पर वार्डों में एवं मोहल्लों में पावर पंप लगाए गए हैं वहां पर पानी की बर्बादी को बचाने के लिए टंकी बिठाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में जहां पावर पंप स्थापित है वहां रहवासियों द्वारा किसी भी समय और पंप चालू करके पानी उपयोग किया जाता है और चालू करके छोड़ देने की शिकायतें भी आई है, जिसको देखते हुए टंकी निर्मित करने से पावर पंप के माध्यम से पानी को सीधे टंकी में भेजा जाएगा और वहां से किसी भी समय पानी लोग प्राप्त कर सकेंगे इससे पानी की बर्बादी पर रोक लगेगी और जरूरतमंदों को आवश्यकता अनुसार पानी मिल जाएगा। इधर सलाहकार समिति की बैठक में जल कर वसूली पर पूर्ण रूप से फोकस करने अधिकारियों से कहा गया है, जहां पानी नहीं जा रहा है वहां का सर्वे भी करने भी कहा गया है। बैठक में सभापति गिरवर बंटी साहू, सलाहकार समिति के सदस्य एवं पार्षद के. जगदीश राव, मन्नान गफ्फार खान, रामानंद मौर्या, शकुंतला साहू, एवं विनोद चेलक मौजूद रहे। निगम के जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, पूजा पिल्ले एवं एशा लहरे, जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, प्रभारी सहायक अभियंता आलोक पसीने, नितेश मेश्राम, पुरुषोत्तम साहू, कृष्ण कुमार जंघेल एवं बसंत साहू इत्यादि मौजूद रहे।