सावित्री बाई फुले पुस्तकालय भारूखेड़ा रजि०1497

  • Home
  • India
  • Dabwali
  • सावित्री बाई फुले पुस्तकालय भारूखेड़ा रजि०1497

सावित्री बाई फुले पुस्तकालय भारूखेड़ा रजि०1497 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from सावित्री बाई फुले पुस्तकालय भारूखेड़ा रजि०1497, Dabwali.

01/11/2025
🌺 साहस, त्याग और धर्म की ज्योति के प्रतीक 🌺सिख धर्म के दसवें गुरु, खालसा पंथ के संस्थापक — गुरु गोविंद सिंह जीकी ज्योति ...
26/10/2025

🌺 साहस, त्याग और धर्म की ज्योति के प्रतीक 🌺
सिख धर्म के दसवें गुरु, खालसा पंथ के संस्थापक — गुरु गोविंद सिंह जी
की ज्योति जोत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन 🙏

उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया —
✨ "अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना ही सच्ची भक्ति है।" ✨

पत्रकारिता और क्रांति के प्रतीक — गणेश शंकर विद्यार्थी जी 🙏स्वतंत्रता संग्राम में कलम को हथियार बनाकर अंग्रेज़ी हुकूमत क...
26/10/2025

पत्रकारिता और क्रांति के प्रतीक — गणेश शंकर विद्यार्थी जी 🙏
स्वतंत्रता संग्राम में कलम को हथियार बनाकर अंग्रेज़ी हुकूमत की नींव हिला देने वाले निर्भीक पत्रकार।
उन्होंने न केवल “प्रताप” अख़बार के माध्यम से जन-जागरण किया, बल्कि भगत सिंह, राजगुरु और अन्य क्रांतिकारियों के विचारों को भी जनता तक पहुँचाया।

🕊️ 25 मार्च 1931 को हिंदू-मुस्लिम दंगों में निर्दोषों की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

🔥 उनका जीवन संदेश —
“कलम की स्याही भी उतनी ही तेज़ हो सकती है जितनी तलवार की धार।”

#गणेशशंकरविद्यार्थी #पत्रकारिता_और_क्रांति #स्वतंत्रतासंग्राम #देशभक्ति

*सावित्री बाई फुले पुस्तकालय भारूखेड़ा द्वारा  स्कूली प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।*
24/10/2025

*सावित्री बाई फुले पुस्तकालय भारूखेड़ा द्वारा स्कूली प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।*

💐 *अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ जयंती पर शत्-शत् नमन!* 💐अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे।वे रा...
22/10/2025

💐 *अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ जयंती पर शत्-शत् नमन!* 💐
अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे।
वे राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ के साथी और काकोरी कांड (1925) के प्रमुख नायकों में से एक थे।

📚✨ साहित्य प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक पहल! ✨📚डॉ. राजेन्द्र यादव ‘आजाद’, जो मूलतः महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के निवासी हैं और...
10/10/2025

📚✨ साहित्य प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक पहल! ✨📚

डॉ. राजेन्द्र यादव ‘आजाद’, जो मूलतः महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के निवासी हैं और वर्तमान में दौसा (राजस्थान) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ने अपनी बहुमूल्य साहित्यिक कृतियों का सावित्री बाई फुले पुस्तकालय, भारूखेड़ा में भेंट स्वरूप योगदान दिया है।

इनकी यह उदारता न केवल साहित्य प्रेम का प्रमाण है, बल्कि समाज में ज्ञान और संस्कृति के प्रसार की दिशा में एक सराहनीय कदम भी है। 🙏

पुस्तकालय समिति डॉ. यादव ‘आजाद’ के इस अमूल्य योगदान के लिए हृदय की गहराइयों से आभार और साधुवाद व्यक्त करती है। 🌸

🖋️ आपका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों को पुस्तकों से जुड़ने और साहित्य से प्रेम करने की प्रेरणा देगा।

उत्तर कुंजी(Answer Key)
09/10/2025

उत्तर कुंजी(Answer Key)

*प्रेस विज्ञप्ति**सावित्री बाई फुले पुस्तकालय भारूखेड़ा द्वारा पाँचवीं वार्षिक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का...
09/10/2025

*प्रेस विज्ञप्ति*
*सावित्री बाई फुले पुस्तकालय भारूखेड़ा द्वारा पाँचवीं वार्षिक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न*

डबवाली। सावित्री बाई फुले पुस्तकालय, भारूखेड़ा के तत्वावधान में आयोजित पाँचवीं वार्षिक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का पहला चरण आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में डबवाली क्षेत्र के लगभग 20 विद्यालयों के 750 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 704 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लेकर शानदार उत्साह और प्रतिभा का परिचय दिया।
पुस्तकालय अध्यक्ष मास्टर कालूराम ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना, अध्ययन के प्रति रुचि और ज्ञानवर्धन को बढ़ावा देना है। पुस्तकालय हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन करता है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयारी कर सकें।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में पुस्तकालय की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।
परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) आज शाम जारी कर दी जाएगी, ताकि विद्यार्थी अपने उत्तरों का मिलान स्वयं कर सकें।

पहले चरण के परिणाम जारी होने के बाद द्वितीय चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक श्रेणी से शीर्ष 75 विद्यार्थी शामिल होंगे। दूसरे चरण की तिथि व स्थान की सूचना पात्र विद्यार्थियों को दूरभाष पर दी जाएगी।

इस प्रतियोगिता के संचालन में पुस्तकालय के सक्रिय सदस्य — सोनिका , श्री संत राम व्याख्याता हिंदी , श्री वेद प्रकाश व्याख्याता भूगोल , सुनील ,श्री राजवीर व्याख्याता हिंदी , मैडम संचना आदित्य , सीता राम , प्रवीण, जयदेव , अनिल ,चरणजीत , श्री गुलाब सिंह व्याख्याता संस्कृत, विजय व्याख्याता इतिहास , चिरंजी लाल , ममता , नाजिया , श्री दलबीर व्याख्याता संस्कृत , संजना , नरेश भारूखेड़ा, साहिल , हनुमान ,निर्मल ,विवेक,अनुज ,रमेश ,संदीप , अमन , प्रदीप ,अंकित , कल्पना , राहुल ,विकास , श्री विनोद टीजीटी अंग्रेजी ,श्री साहिल व्याख्याता हिंदी , सुश्री सोनिया व्याख्याता गणित आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुस्तकालय अध्यक्ष मास्टर कालूराम ने सभी सहयोगी विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों और पुस्तकालय टीम के समर्पण के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले पुस्तकालय आगे भी ऐसे आयोजन कर विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देता रहेगा।

*भारतीय वायुसेना दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं* 🇮🇳
08/10/2025

*भारतीय वायुसेना दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं* 🇮🇳

Address

Dabwali

Telephone

+918607144145

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सावित्री बाई फुले पुस्तकालय भारूखेड़ा रजि०1497 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to सावित्री बाई फुले पुस्तकालय भारूखेड़ा रजि०1497:

Share