Bhavna Foundation

  • Home
  • Bhavna Foundation

Bhavna Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bhavna Foundation, Social service, .

शिक्षा स्वास्थ्य कौशल एवं पर्यावरण सेवा हेतु समर्पित संस्था
सेवा संघर्ष एवं जनहित सेवक
Act-21,1860
Ragistration No-JPN/08247/2023-2024
Niti Aayog-UP/2025/0505290
Amroha Uttar Pradesh -244221

28/01/2026
 # # Bhavna Foundation की तरफ से आप सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।आइए हम सब मिलकर अपने संविधान के...
26/01/2026

# # Bhavna Foundation की तरफ से आप सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए हम सब मिलकर अपने संविधान के मूल्यों को अपनाएं और एक सशक्त, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
जय हिंद! वंदे मातरम्



 # #भावना फाउंडेशन द्वारा समाजहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों की श्रृंखला में ग्राम जलालपुर नारायन , जिला अमरोहा (उत्त...
19/01/2026

# #भावना फाउंडेशन द्वारा समाजहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों की श्रृंखला में ग्राम जलालपुर नारायन , जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में एक महत्वपूर्ण साइबर सिक्योरिटी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क करना तथा डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना था।
# #इस कार्यक्रम की अगुवाई भावना फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती सरिता चौहान एवं सचिव श्री धर्मेंद्र सिंह (एडवोकेट) ने की। दोनों समाजसेवियों ने सरल भाषा में उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने बताया कि आज के समय में मोबाइल फोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इनके गलत उपयोग या जानकारी के अभाव में लोग आसानी से साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं।
# #कार्यक्रम के दौरान लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, लिंक के माध्यम से ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लॉटरी और केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से समझाया गया। श्री धर्मेंद्र सिंह ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक डिटेल या आधार संबंधी जानकारी साझा करना कितना खतरनाक हो सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाए तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
# #संस्थापक सरिता चौहान ने महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अजनबियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी अपने परिवार या स्थानीय प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।
# #कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भावना फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। ग्रामवासियों ने बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें साइबर सुरक्षा के बारे में नई और उपयोगी जानकारी मिली, जिससे वे अब डिजिटल लेन-देन और इंटरनेट उपयोग में अधिक सतर्क रहेंगे।
भावना फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल समाज को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण और जागरूकता फैलाने का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है। # #


 # #भावना फाउंडेशन, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) द्वारा समाज सेवा एवं गरीबों की सहायता का सराहनीय अभियानभावना फाउंडेशन, अमरोहा ...
19/01/2026

# #भावना फाउंडेशन, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) द्वारा समाज सेवा एवं गरीबों की सहायता का सराहनीय अभियान
भावना फाउंडेशन, अमरोहा उत्तर प्रदेश द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कार्यों की कड़ी में एक और सराहनीय पहल के अंतर्गत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त भोजन एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, असहाय, वृद्ध, मजदूर और बेसहारा लोगों को राहत पहुँचाना तथा मानवता की सेवा करना है।
# #कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन द्वारा कंबल, जर्सी, जैकेट एवं शाल का भी वितरण किया जाता है, जिससे गरीब परिवारों को सर्दी से राहत मिल सके। भोजन वितरण के समय स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाता है तथा सभी को सम्मानपूर्वक भोजन कराया जाता है।
# #भावना फाउंडेशन का मानना है कि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति यदि थोड़ी-सी मदद भी जरूरतमंदों के लिए करे, तो किसी गरीब के जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इसी सोच के साथ फाउंडेशन पिछले दो वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, वस्त्र और जागरूकता से जुड़े अनेक सामाजिक कार्यक्रम चला रहा है।
सेवा कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते है। सभी मिलकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने का संकल्प लेते है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात भी रखी जाती है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भावना फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
भावना फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सहायता करना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भाव को जागृत करना भी है। फाउंडेशन का मानना है कि भूखे को भोजन, ठंडे को वस्त्र और निराश को आशा देना ही सच्ची समाज सेवा है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था आगे भी गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के लिए कार्य करती रहेगी।
# #अंत में फाउंडेशन ने सभी सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल होते है । भावना फाउंडेशन अमरोहा द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देता है कि जब समाज एकजुट होकर आगे आता है # #




#आज

 # # #आज ग्राम कांकरखेड़ा जनपद अमरोहा में सी एस सी संचालक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयो...
19/01/2026

# # #आज ग्राम कांकरखेड़ा जनपद अमरोहा में सी एस सी संचालक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
# # साइबर सिक्योरिटी को लेकर लोगों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया। आज के डिजिटल युग में मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में साइबर अपराधों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए संचालक धर्मेन्द्र सिंह के तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,
# #जिसमें धर्मेंद्र सिंह ने आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करना, और ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों को मजबूत पासवर्ड रखने, समय-समय पर पासवर्ड बदलने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी।
# # साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यक्रम से उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति नई समझ मिली और उन्होंने भविष्य में सतर्क रहने का संकल्प लिया।



15/01/2026

# # #भावना फाउंडेशन की तरफ से आप अभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

"मकर संक्रांति के पावन अवसर पर, आशा, समृद्धि और सौभाग्य आपके जीवन में हमेशा बना रहे। पक्की धूप की किरणें आपके जीवन को उज्ज्वल करें, पतंगों की ऊँचाइयाँ आपके सपनों की तरह हों। इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।"

Address


UTTARPRADESH

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhavna Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share