24/04/2026
प्रिय उत्कर्ष रमण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप, जननायक गंगा पुत्र आदरणीय कुंवर रेवती रमण सिंह जी की समृद्ध राजनीतिक एवं सामाजिक विरासत के गौरवशाली उत्तराधिकारी हैं, तथा ऊर्जावान, जुझारू एवं जनसेवा के प्रति समर्पित युवा नेता उज्ज्वल रमण सिंह जी के प्रेरणास्रोत परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं।
आपमें सेवा, संघर्ष और समर्पण की जो भावना दिखाई देती है, वह निश्चित ही आने वाले समय में करछना विधानसभा सहित पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई दिशा देने का कार्य करेगी।
हम सभी कार्यकर्ता एवं समर्थक यह कामना करते हैं कि आप निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और 2027 में करछना विधानसभा से एक मजबूत, युवा और जनप्रिय नेतृत्व के रूप में उभरकर जनता की सेवा करें।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।
🎂 जन्मदिन की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ!