ग्राम पंचायत बसोली

  • Home
  • India
  • Una
  • ग्राम पंचायत बसोली

ग्राम पंचायत बसोली Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ग्राम पंचायत बसोली, Public Service, VPO Basoli, Una.

प्रधान : श्रीमती शशी देवी
उप प्रधान : श्री बलदेव कुमार
वार्ड नं 1 पंच : श्रीमती परमजीत कौर
वार्ड नं 2 पंच : श्री बरकत राम
वार्ड नं 3 पंच : श्रीमती प्रवीन देवी
वार्ड नं 4 पंच : श्री रनवीर सिंह
वार्ड नं 5 पंच : श्रीमती दलजीत कौर
वार्ड नं 6 पंच : श्रीमती रजनी देवी
वार्ड नं 7 पंच : श्री जगतार सिंह

जय भोले नाथ !!!  हर हर महादेव !!!महाशिवरात्रि पर्व की आप व आपके परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएंभगवान शिव की कृपा आप...
15/02/2026

जय भोले नाथ !!! हर हर महादेव !!!

महाशिवरात्रि पर्व की आप व आपके परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

भगवान शिव की कृपा आप सब पर बनी रहे। आप निरोग रहें, धन - धान्य से सम्पन्न हों, सुख समृद्धि बनी रहे।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻

स्नेह और सेवा के माध्यम से लोक कल्याण के प्रति समर्पण के संदेश से समाज को नई दिशा प्रदान करने वाले संत शिरोमणी गुरु रविद...
01/02/2026

स्नेह और सेवा के माध्यम से लोक कल्याण के प्रति समर्पण के संदेश से समाज को नई दिशा प्रदान करने वाले संत शिरोमणी गुरु रविदास जी की जयन्ती पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

ग्राम पंचायत बसोली द्वारा जहाँ एक तरफ स्कूल के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न साँस्कृतिक कार्यक्रमों में  प्रतिस्पर्...
30/01/2026

ग्राम पंचायत बसोली द्वारा जहाँ एक तरफ स्कूल के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न साँस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिस्पर्धा वढ़ाने हेतु हर तरह से मदद की जा रही है वहीं अपने गांव की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न प्रकार की खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाती रही है l

हमारे गाँव में बढ़िया खेल मैदान हो जिसके लिए पर्याप्त जगह नहीं थी जो थी वो राज्य सरकार के नाम थी जिसके कारण पंचायत वहाँ किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं करवा सकती थी । ग्राम पंचायत नें इसके लिए प्रयास किया और राज्य सरकार से लगभग 25 कनाल ज़मीन ग्राम पंचायत के नाम करवाई गई । जिसके बाद ग्राउंड के चारों ओर बाउंड्री बनाने का काम शुरू किया जा चुका है जिसे कि बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा । जिसकी कुछ तस्वीरें आप के साथ साँझा करने में गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं l

***********************
ग्राम पंचायत बसोली,
जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश
***********************

जय हिंद  ! जय भारत !सभी ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। आज हमारे गांव में गणतन्त्र दिवस मुख्...
26/01/2026

जय हिंद ! जय भारत !

सभी ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

आज हमारे गांव में गणतन्त्र दिवस मुख्य समारोह पंचायत घर बसोली में मनाया गया जिसमें ग्राम पंचायत प्रधान श्री मति शशि देवी जी ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया । जिसकी कुछ तस्वीरें आप के साथ साँझा कर रहे हैं..

***********************
ग्राम पंचायत बसोली
जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश
***********************

पीरनिगाह मन्दिर प्रबंधक कमेटी द्वारा जहाँ मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की सुख सुविधा का ध्यान रखा जा रह...
21/01/2026

पीरनिगाह मन्दिर प्रबंधक कमेटी द्वारा जहाँ मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की सुख सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है वहीं मन्दिर के विकास और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है l अभी कुछ ही दिनों पहले मन्दिर कमेटी द्वारा आगजनी व सुरक्षा के मद्देनजर यहां आग बुझाने वाली अग्निशमन मशीन की व्यवस्था कर दी गयी है जिससे किसी भी दुर्गम परिस्थिति में आग पर काबू पाना बहुत ही आसान हो जाएगा जिसकी कुछ तस्वीरें आप के साथ साँझा कर रहे हैं..

****************************
पीरनिगाह मन्दिर प्रबंधक कमेटी
गांव बसोली, जिला ऊना,
हिमाचल प्रदेश
****************************

ग्राम पंचायत बसोली की ओर से सभी ग्रामवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं l यह त्यौहार सब...
13/01/2026

ग्राम पंचायत बसोली की ओर से सभी ग्रामवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं l यह त्यौहार सब के जीवन में खुशहाली, समृद्धी और ढेर सारी खुशियां लेकर आए l



ग्राम पंचायत बसोली अपने गांव के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है जिसमें गांव की गलियों को पक्का करने के अतिरिक्त पुलो...
11/01/2026

ग्राम पंचायत बसोली अपने गांव के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है जिसमें गांव की गलियों को पक्का करने के अतिरिक्त पुलों और डन्गों का काम भी करवाया जा रहा है l अभी कुछ ही दिन पहले गांव के सामुदायिक भवन और बच्चों के पार्क के पास खड्ड के बरसाती पानी से जो नुकसान हुआ था उसे नए सिरे से एक मजबूत डन्गा लगाकर सही कर दिया गया है जिसकी कुछ तस्वीरें आप के साथ साँझा कर रहे हैं

************************
ग्राम पंचायत बसोली,
जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश
************************

HAPPY NEW YEAR 2026 ग्राम पंचायत बसोली की ओर से सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं....ईश्वर करे नया साल आप सब के लिए मं...
01/01/2026

HAPPY NEW YEAR 2026

ग्राम पंचायत बसोली की ओर से सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं....

ईश्वर करे नया साल आप सब के लिए मंगलमय हो और सब के जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और ढेर सारी खुशियां लेकर आए ।




ग्राम पंचायत बसोली की ओर से  धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के चार साहबजादे बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी...
26/12/2025

ग्राम पंचायत बसोली की ओर से धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के चार साहबजादे बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी, बाबा फ़तेह सिंह जी, माता गुजर कौर जी और समूह शहीदों की लासानी शहादत को कोटि कोटि प्रणाम l इस मौके पर हमें अपने बच्चों को गुरु साहिब के जीवन, उनके आदर्श और उनकी शहादत से अवगत कराना चाहिए l

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फ़तेह

👏🏻👏🏻👏🏻

गाँव बसोली को टीबी रोग मुक्त घोषित करने पर डॉक्टरो की टीम द्वारा पीरनिगाह मंदिर में बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में देश ...
02/12/2025

गाँव बसोली को टीबी रोग मुक्त घोषित करने पर डॉक्टरो की टीम द्वारा पीरनिगाह मंदिर में बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘टीबी फ्री इंडिया’ मुहिम को लेकर टीबी रोग के बारे में विस्तरित जानकारी भी दी गई ।

पीर निगाह मंदिर कमेटी द्वारा जिले के लगभग 100 टीबी रोगियो को हर महीने फ़्री राशन किटे भी प्रदान की जा रही है जिसकी भी डॉक्टरो की टीम द्वारा सराहना की गई ।

********************
ग्राम पंचायत बसोली,
जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत बसोली द्वारा अपने गांव की गलियों और रास्तों को पक्का करके मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम निरंतर जारी है l इसी...
26/11/2025

ग्राम पंचायत बसोली द्वारा अपने गांव की गलियों और रास्तों को पक्का करके मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम निरंतर जारी है l इसी के अगले चरण में अभी कुछ ही दिन पहले वार्ड नंबर 1 माजरा नाले में नई गलियों का निर्माण किया गया जिन पर इंटरलॉक टाइल लगा कर पानी की अंडरग्राउंड निकासी करके उन्हें मुख्य मार्ग से जोड़ा गया है ।जिसकी कुछ तस्वीरें आप सभी के साथ साँझा कर रहे हैं...

********************
ग्राम पंचायत बसोली,
जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश

Address

VPO Basoli
Una
174303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ग्राम पंचायत बसोली posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category