THANA Ukhimath

THANA Ukhimath POLICING

आज दिनांक 15 नवंबर 2024 को विधानसभा उपचुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मुझ प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थ...
15/11/2024

आज दिनांक 15 नवंबर 2024 को विधानसभा उपचुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मुझ प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना पुलिस एवं ITBP( अर्ध सैनिक बल) के साथ थाना क्षेत्र में स्थान ऊखीमठ से मनसूना तक पुलिस बल की जनशक्ति को प्रदर्शित करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया।

*श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम**हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टम...
27/08/2024

*श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम*

*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व*

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा जनपद रुद्रप्रयाग में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 विधायक रुद्रप्रयाग विधानसभा श्री भरत चौधरी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री महावीर सिंह पंवार, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी श्री जी0एस0 खाती, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनपद पुलिस लाइन, फायर सर्विस, जनपदीय थानों की प्रस्तुति के साथ ही थाना ऊखीमठ द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। थाना ऊखीमठ की टीम द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत रामी बौराणी, जो की पहाड़ की सच्ची घटना व पहाड़ की संस्कृति पर आधारित एक पतिव्रता नारी व मां की ममतापर आधारित है, इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर जनपदीय पुलिस लाइन, फायर सर्विस व सभी थानों की झांकियां भी प्रदर्शित की गयी थी।
अन्त में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सहित उपस्थित महानुभावों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर रात्रि समयानुसार पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया तथा आयोजित हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों, पुलिस परिवारों व स्थानीय जनता का आभार प्रकट किया गया।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, शाखा एवं इकाई प्रभारी सहित पुलिस परिवार की महिलायें, बच्चों सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

23/08/2024

साइबर अपराधियों से रहें सावधान !
डिप्टी एसपी श्री अंकुश मिश्रा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून उत्तराखंड द्वारा हाउस अरेस्ट स्कैम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर थाना ऊखीमठ पुलिस को मिला बहनों का प्यारकोई भी त्यौहार अपनों से मिलने और अपनों के साथ हर्षोल...
19/08/2024

रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर थाना ऊखीमठ पुलिस को मिला बहनों का प्यार

कोई भी त्यौहार अपनों से मिलने और अपनों के साथ हर्षोल्लास के साथ खुशी बांटने का जरिया होता है। परन्तु खाकी वर्दी वालों को अक्सर त्यौहार में घर और अपनों से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में थाना ऊखीमठ में तैनात पुलिस बल के लिए आज राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उखीमठ व स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर (भारत सेवाश्रम संघ) उखीमठ के शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने थाना ऊखीमठ के एसएचओ मुकेश सिंह चौहान तथा थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे गए। अक्सर रक्षाबंधन में सूनी रहने वाली कलाई पर राखी बंधने से प्रसन्न चित्त पुलिस स्टाफ ने इन बहनो को उपहार प्रदान कर बहनों एवं समाज की रक्षा का अपना प्रण दोहराया गया है।

सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐🌺🌺78वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर उच्च अधिकारियों द्वारा...
16/08/2024

सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐🌺🌺
78वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक महोदय के निर्देशन में थाने में नियुक्त अधिकारी व कर्म गणों द्वारा थाना प्रांगण में एकत्रित होकर थाना प्रांगण की साफ सफाई की गई एवं समय 900 बजे गार्द, द्वारा दी गई सलामी के साथ झंडा रोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया एवं प्रभारी महोदय द्वारा, जिन अधिकारी व कर्म, गणो को पदक सम्मान चिन्ह इस वर्ष प्रदान किये गये है उनके नामों को पढ़ कर सुनाये गये। एवं समस्त कार्यक्रम की फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी की गई।
भारत माता की जय।
जय हिंद जय भारत।

31/07/2024

महत्वपूर्ण सूचना -
कृपया सभी ध्यान दें -
गौरीकुंड सोनप्रयाग से आगे नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है नदी किनारे रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट किया जाता है और सभी इस सूचना को आगे फॉरवर्ड करें।
सभी लोग सतर्क रहे सुरक्षित रहें।

27/07/2024
दिनांक 25/07/24 की रात्रि को अत्यधिक बारिश होने के कारण मद्धमहेश्वर धाम द्वितीय केदार यात्रा के आधार शिविर वनतोली मे मोर...
27/07/2024

दिनांक 25/07/24 की रात्रि को अत्यधिक बारिश होने के कारण मद्धमहेश्वर धाम द्वितीय केदार यात्रा के आधार शिविर वनतोली मे मोरखंडा नदी पर बना पैदल मार्ग पुल नदी के तेज बहाव मे समा गया जिस कारंण लगभग 106 स्थानीय लोग /तीर्थ यात्री नदी की दूसरी ओर फंस गये थे । दिनांक 26/07/24 को मौके पर SDRF / DDRF व थाना ऊखीमठ पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया व हैली की सहायता से सभी स्थानीय लोगों तथा तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया । सभी यात्री व स्थानीय लोग सुरक्षित है किसी भी प्रकार की जान / माल की क्षति नही हुई । फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद तीर्थ यात्रियों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस / प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी ।

लोक पर्व " हरेला " की आप सभी देवभूमि उत्तराखंड वासियों को हार्दिक  शुभकामनाएं । पर्यावरण संरक्षण संवर्धन को समर्पित यह प...
16/07/2024

लोक पर्व " हरेला " की आप सभी देवभूमि उत्तराखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ।
पर्यावरण संरक्षण संवर्धन को समर्पित यह पर्व हमारे लिए प्रकृति के प्रति प्रेम सम्मान और सद्भाव प्रकट करने का एक अवसर है, कामना है कि यह त्यौहार सबके जीवन को खुशियों और समृद्धि से परिपूर्ण करें।
इस अवसर पर थाना ऊखीमठ द्वारा भी एक कदम पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की ओर बढ़ाते हुए अपने थाना परिसर में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ पौध रोपण , का कार्य किया गया ।
"" वृक्ष है जीवन में मूल,
इन्हें काटकर करें ना भूल ""।।

दिनांक 03/07/2024 को विक्रम लाल पुत्र स्वर्गीय श्री आलम लाल निवासी ग्राम सैंजी पोस्ट गाड़ी  जिला चमोली ने थाना आकर बताया...
05/07/2024

दिनांक 03/07/2024 को विक्रम लाल पुत्र स्वर्गीय श्री आलम लाल निवासी ग्राम सैंजी पोस्ट गाड़ी जिला चमोली ने थाना आकर बताया कि वह केदारनाथ से अपने घोड़े को लेकर पैदल मार्ग से होते हुए अपने घर जा रहे थे कि पैदल मार्ग के चलते वे ऊखीमठ क्षेत्र से कुछ दूरी पर बैठकर आराम करने लगे। इसी दौरान थकानवश आंख लग गई । थोड़ी देर बाद जब जागे तो पाया कि उनका घोड़ा कहीं नजर नहीं आ रहा था। आसपास ढूंढ खोज करने पर भी घोड़ा नहीं मिला तो थाने पर पहुंचे व घोड़े की गुम होने के विषय में एक प्रार्थना पत्र थाने में दाखिल किया। इसके बाद ऊखीमठ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर सर्वप्रथम थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी चोपता व मौजूदा ड्युटियों को सूचित करके व स्थानीय लोगों से संपर्क के माध्यम से सूचना प्राप्ति के लगभग 10 घंटे के भीतर पता लगाया कि एक घोड़ा ग्राम मक्कू मठ मे विचरते हुए देखा गया है। यथाशीघ्र ऊखीमठ पुलिस के कर्मगण घोड़े के मालिक विक्रम लाल को साथ लेकर उस स्थान पर पहुंची। पहुंचने के बाद विक्रम लाल ने पुष्टि की कि यही मेरा घोड़ा है। तत्पश्चात विक्रमलाल व उनके पुत्र सौरभ , उपस्थित परिजनों द्वारा ऊखीमठ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की गई। चेहरे पर मुस्कुराहट व संतोष स्पष्ट झलक रहा है।

Address

Police Station Ukhimath
Ukhimath

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when THANA Ukhimath posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category