Ujjain Municipal Corporation

Ujjain Municipal Corporation स्वस्थ और स्वच्छ उज्जैन की सेवा ही हमारा कर्म है।

03/06/2026

दीवारें नहीं,
स्वच्छता की पहचान!

हर गली, हर चौराहा
दे रहा स्वच्छता का संदेश।

सुंदर चित्रकारी,
जागरूक नागरिक।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26

स्वच्छ उज्जैन • सुंदर उज्जैन

Swachh Bharat Mission - Urban
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Madhya Pradesh Urban
Sbm Urban MP
Manohar Lal
Anurag Jain
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Survekshan
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain




#उत्कृष्ट_उन्नत_उज्जवल_उज्जैन
#स्वच्छ_उज्जैन_स्वस्थ_उज्जैन

🚴‍♂️ विश्व साइकिल दिवस विशेष संदेशछोटी दूरी… बड़ा बदलाव!क्या आप भी 1–2 किलोमीटर के लिए बाइक या स्कूटी का इस्तेमाल करते ह...
03/06/2026

🚴‍♂️ विश्व साइकिल दिवस विशेष संदेश
छोटी दूरी… बड़ा बदलाव!
क्या आप भी 1–2 किलोमीटर के लिए बाइक या स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं?
अब समय है सोच बदलने का 💡
👉 साइकिल अपनाइए — स्वास्थ्य भी बचाइए, पर्यावरण भी!
✔️ प्रदूषण होगा कम
✔️ फिटनेस रहेगी दमदार
✔️ ट्रैफिक से मिलेगा आराम
🌱 आज से संकल्प लें:
"छोटी दूरी के लिए दोपहिया नहीं, साइकिल का ही उपयोग करेंगे!"
🚴‍♀️ एक छोटा कदम, स्वच्छ और स्वस्थ उज्जैन की ओर
नगर पालिक निगम, उज्जैन


Swachh Bharat Mission - Urban
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Madhya Pradesh Urban
Sbm Urban MP
Manohar Lal
Anurag Jain
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Survekshan
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain




#उत्कृष्ट_उन्नत_उज्जवल_उज्जैन
#स्वच्छ_उज्जैन_स्वस्थ_उज्जैन

05 जून विश्व  पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा सघन पौधरोपण अभियान चलाया जाएगाहरित सिंहस्थ 2028 हेतु जन अभियान के...
03/06/2026

05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा सघन पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा

हरित सिंहस्थ 2028 हेतु जन अभियान के रूप में साथ मिलकर पौधारोपण करना होगा

महापौर एवं निगम आयुक्त द्वारा पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं के साथ 5 जून के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा समस्त जोन अंतर्गत हरित सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए सघन पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसके क्रम में मंगलवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय पर महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं ,सामाजिक संस्थाओं, उद्यान विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करते हुए संकल्प लिया कि पौधारोपण के इस अभियान के अंतर्गत हम सभी को साथ मिलकर जन अभियान के रूप में इस आयोजन को सफल बनाना है
बैठक में उद्यान विभाग के अपर आयुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा समस्त जोन अंतर्गत 2000 से अधिक पौधों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें जोन क्रमांक 01 अंतर्गत कालिदास उद्यान, जोन क्रमांक 2 गोवर्धन सागर, जोन क्रमांक 3 नरसिंह घाट, जोन क्रमांक 4 मयूरवन, अंबेडकर उद्यान, जोन क्रमांक 5 नगर वन, जोन क्रमांक 6 नानाखेड़ा 4आर पार्क में पौधारोपण किया जाएगा
इसी के साथ बैठक में उपस्थित पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी संकल्प लिया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिन्हित स्थलों पर पौधारोपण का आयोजन किया जाएगा जिसमें सिंधी समाज, लायंस क्लब, माधव कॉलेज, हरियाली महोत्सव समिति, पर्यावरण प्रेमी संस्था, गायत्री परिवार इत्यादि पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं द्वारा चिन्हित स्थलों पर पौधारोपण किया जाएगा

बैठक में सभी पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं की उपस्थिति में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजन को लेकर सभी से चर्चा की गई साथ ही सभी से अमूल्य सुझाव एवं विचार विमर्श किए गए साथ ही कहा कि हरित सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण की आवश्यकता है सिंहस्थ क्षेत्र में 10 से 12 फीट हाइट के पौधे लगाए जाने की जरूरत है जिससे यह पौधे शीघ्र बड़े हो और हमें छाया प्रदान करें नगर निगम द्वारा 10 लाख पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएंगे यह अभियान सिर्फ नगर निगम का ना होते हुए सभी जिम्मेदार नागरिकों, पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं का है इसलिए हमें यह अभियान को साथ मिलकर सफल बनाना है
बैठक में एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा, श्री सत्यनारायण चौहान, श्री कैलाश प्रजापत, अपर आयुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त श्री पवन कुमार फुलफकीर, कार्यपालन यंत्री श्री दीपक शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी श्री पवन कुमार, नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम से सुश्री वर्षा जोशी एवं पर्यावरण प्रेमी संस्थाएं के सदस्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Swachh Bharat Mission - Urban
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Madhya Pradesh Urban
Sbm Urban MP
Manohar Lal
Anurag Jain
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Survekshan
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain




#उत्कृष्ट_उन्नत_उज्जवल_उज्जैन
#स्वच्छ_उज्जैन_स्वस्थ_उज्जैन

निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा जोन 4 का औचक निरीक्षणनिगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा जोन क्र 4 का औचक निरीक्...
03/06/2026

निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा जोन 4 का औचक निरीक्षण

निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा जोन क्र 4 का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जोन क्र 4 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर को निगम आयुक्त द्वारा चेक करने के साथ आज अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश जोनल अधिकारी को प्रदान किए। निगम आयुक्त द्वारा गोदिया ट्रेचिंग ग्राउंड में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक कैलाश यादव की हाजिरी रजिस्टर में उपिस्थति पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए

Swachh Bharat Mission - Urban
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Madhya Pradesh Urban
Sbm Urban MP
Manohar Lal
Anurag Jain
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Survekshan
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain




#उत्कृष्ट_उन्नत_उज्जवल_उज्जैन
#स्वच्छ_उज्जैन_स्वस्थ_उज्जैन

हरीफटक रोड से नीलगंगा मार्ग तक हरियाखेड़ी प्रोजेक्ट के कार्य के अंतर्गत सड़क निर्माण को बारिश के पूर्व पूर्ण करे --निगम आय...
02/06/2026

हरीफटक रोड से नीलगंगा मार्ग तक हरियाखेड़ी प्रोजेक्ट के कार्य के अंतर्गत सड़क निर्माण को बारिश के पूर्व पूर्ण करे --निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा

शांति नगर चौराहे से केटीएम शोरूम तक प्रचलित चौड़ीकरण कार्य का निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षण

माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देश अनुसार सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए मार्गाे के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य प्रचलित है इसी क्रम में हरी फटक रोड से नीलगंगा मार्ग तक हरियाखेड़ी प्रोजेक्ट के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि बारिश के पूर्व प्रचलित कार्य को तेज गति से पूर्ण करें, मार्ग में कार्य के दौरान बारिश होने पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही निगम आयुक्त द्वारा नीलगंगा चौराहे से शांति नगर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। आपने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नीलगंगा चौराहा विकास एवं निर्माण कार्य अन्तर्गत कॉर्नर के भवनों को हटाया जाकर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु, आपने टाटा कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाइन कनेक्टिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करे, नीलगंगा चौराहे से शांतिनगर तक मार्ग पर पीक्यूसी सड़क निर्माण कार्य के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री श्री मुकुल मेश्राम साहिल मैदावाला टाटा कंपनी के अधिकारी एवं सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार मौजूद रहे।

Swachh Bharat Mission - Urban
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Madhya Pradesh Urban
Sbm Urban MP
Manohar Lal
Anurag Jain
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Survekshan
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain




#उत्कृष्ट_उन्नत_उज्जवल_उज्जैन
#स्वच्छ_उज्जैन_स्वस्थ_उज्जैन

'सांदीपनी चौराहे से उदयन मार्ग’ चौड़ीकरण कार्य में एच टी लाइन कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भवनों की गैलरी को हटाना...
02/06/2026

'सांदीपनी चौराहे से उदयन मार्ग’ चौड़ीकरण कार्य में एच टी लाइन कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भवनों की गैलरी को हटाना नितांत आवश्यक-- श्री अभिलाष मिश्रा निगम आयुक्त

निगम आयुक्त द्वारा स्थानीय रहवासियों से की चर्चा

माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देश अनुसार सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत शहर के आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है सिंहस्थ में श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में प्रचलित चौड़ीकरण कार्यों के अंतर्गत सांदीपनी चौराहे से उदयन मार्ग तक चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है जिसका निरीक्षण मंगलवार को निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय रहवासियों द्वारा चौड़ीकरण कार्य में अपने भवनों की गैलरी को नहीं तोड़ने जाने की मांग निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के समक्ष रखी गई जिस पर आयुक्त द्वारा रहवासियों को बताया गया कि चौड़ीकरण अन्तर्गत भवनों को निर्धारित सीमा में तोड़ा जाना आवश्यक है चौड़ीकरण हेतु निर्धारित की गई सीमा के आधार पर ही सम्बंधित ठेकेदार द्वारा विद्युत विभाग एवं नगर निगम के सहयोग से एचटी विद्युत लाईन नियमानुसार डालने का कार्य किया जाता है तो उसी के मान से पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाता है। नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत विभाग के नियमानुसार भवनों की गैलरी के पास इस कार्य को नहीं किया जा सकता है।
इस दौरान अधीक्षण यंत्री श्री संतोष गुप्ता, सहायक यंत्री मुकुल मेश्राम मौजूद रहे।

Swachh Bharat Mission - Urban
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Madhya Pradesh Urban
Sbm Urban MP
Manohar Lal
Anurag Jain
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Survekshan
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain




#उत्कृष्ट_उन्नत_उज्जवल_उज्जैन
#स्वच्छ_उज्जैन_स्वस्थ_उज्जैन

02/06/2026

🌧️💧 हर बूंद अनमोल है, हर बूंद भविष्य है 💧🌧️

नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल — रैन वाटर हार्वेस्टिंग अभियान।

बारिश का पानी केवल बह जाने वाला संसाधन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। रैन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से वर्षा जल का संचयन कर भूजल स्तर बढ़ाया जा सकता है, जल संकट को कम किया जा सकता है तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

📌 रैन वाटर हार्वेस्टिंग के लाभ:
✅ भूजल स्तर में वृद्धि
✅ जल संकट का स्थायी समाधान
✅ पर्यावरण संरक्षण
✅ आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा

आइए, हम सभी मिलकर जल संरक्षण का संकल्प लें और उज्जैन को जल-संरक्षण के क्षेत्र में एक आदर्श शहर बनाने में अपना योगदान दें।

"जल है तो कल है, हर बूंद बचाना हमारा कर्तव्य है।"

Swachh Bharat Mission - Urban
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Madhya Pradesh Urban
Sbm Urban MP
Manohar Lal
Anurag Jain
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Survekshan
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain




#उत्कृष्ट_उन्नत_उज्जवल_उज्जैन
#स्वच्छ_उज्जैन_स्वस्थ_उज्जैन

ालिक_निगम_उज्जैन ै_तो_कल_है

नगर पालिक निगम द्वारा प्रचलित चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण सहमेला अधिकारी संभागआयुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रोशन ...
02/06/2026

नगर पालिक निगम द्वारा प्रचलित चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण सहमेला अधिकारी संभागआयुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा कंठाल से सती गेट छत्री चौक से ढाबा रोड वी डी क्लॉथ मार्केट से तेलीवाड़ा आदि कार्यों का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली गई कांठल से सती गेट चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत नाली निर्माण कार्य एवं मलबा हटाने का कार्य तेजी से प्रचलित है छत्री चौक से ढाबा रोड़ा तक चौड़ीकरण कार्य में नाली निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है पाइप लाइन कार्य के बाद सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा ।तेलीवाड़ा से वी डी क्लॉथ मार्केट तक नाली निर्माण के साथ एक साइड पर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है । संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कर मशीन संसाधन बढ़ाने, नागरिकों के आवागमन में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रगतिरत चौड़ीकरण कार्यों के तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए संभाग आयुक्त, कलेक्टर,निगम आयुक्त द्वारा नीलगंगा चौराहे से के टी शो रूम तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।

Swachh Bharat Mission - Urban
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Madhya Pradesh Urban
Sbm Urban MP
Manohar Lal
Anurag Jain
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Survekshan
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain




#उत्कृष्ट_उन्नत_उज्जवल_उज्जैन
#स्वच्छ_उज्जैन_स्वस्थ_उज्जैन

02/06/2026

उज्जैन में ढाबा रोड व रीगल टॉकीज कार्य में लापरवाही पर सख्ती, ठेकेदारों पर 5-5 लाख का जुर्माना।

Swachh Bharat Mission - Urban
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Madhya Pradesh Urban
Sbm Urban MP
Manohar Lal
Anurag Jain
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Survekshan
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain




#उत्कृष्ट_उन्नत_उज्जवल_उज्जैन
#स्वच्छ_उज्जैन_स्वस्थ_उज्जैन

02/06/2026

उज्जैन के वार्ड 36 को सौगात, निगम सभापति ने किया 57 लाख के कार्यों का भूमिपूजन

Swachh Bharat Mission - Urban
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Madhya Pradesh Urban
Sbm Urban MP
Manohar Lal
Anurag Jain
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Survekshan
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain




#उत्कृष्ट_उन्नत_उज्जवल_उज्जैन
#स्वच्छ_उज्जैन_स्वस्थ_उज्जैन

Address

Chhatrapati Shivaji Nagar Road
Ujjain
456006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ujjain Municipal Corporation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ujjain Municipal Corporation:

Share