Nagar Palika Jaspur

Nagar Palika Jaspur #वसुधैव #कुटुम्बकम्- धरती ही परिवार है

Nagar Palika Parishad Jaspur, Udham Singh Nagar.

"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियानशहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर...
18/07/2026

"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान

शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में वार्ड-03 स्थित सार्वजनिक शौचालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शौचालय परिसर की गहन सफाई, धुलाई एवं कीटाणुनाशक से स्वच्छता सुनिश्चित की गई, जिससे परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं उपयोग योग्य बनाए रखते हुए जलजनित एवं वेक्टर जनित रोगों के प्रसार की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

साथ ही वेक्टर जनित रोगों (Vector Borne Diseases) जैसे डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया की रोकथाम तथा स्टॉप डायरिया अभियान (Stop Diarrhoea Campaign) के अंतर्गत नागरिकों को सार्वजनिक शौचालयों का स्वच्छ एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, साबुन एवं स्वच्छ पानी से सही तरीके से नियमित हाथ धोने, शौचालय के उपयोग के बाद तथा भोजन बनाने एवं भोजन करने से पूर्व हाथ धोने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा खुले में कूड़ा-कचरा न फैलाने के संबंध में जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान नागरिकों को हाथ धोने की सही विधि (Handwashing Technique) का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया तथा व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाकर संक्रामक एवं जलजनित रोगों से बचाव हेतु प्रेरित किया गया।

स्वच्छ एवं सुरक्षित सार्वजनिक शौचालय स्वस्थ समाज की पहचान हैं। आइए, सभी मिलकर "सफाई अपनाएँ, बीमारी भगाएँ" अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।


Urban Development Directorate
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Bharat Mission - Urban
Swachh Bharat Mission, India

"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियानशहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" कार्यक्रम के अ...
17/07/2026

"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान

शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र में दृश्य स्वच्छता (Visible Cleanliness) सुनिश्चित करने हेतु विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर झाड़ू लगाकर सफाई की गई, नालों एवं नालियों के किनारे जमा कचरा, गाद एवं अन्य अपशिष्ट को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए व्यापक सफाई कार्य संपादित किए गए।

साथ ही वेक्टर जनित रोगों (Vector Borne Diseases) जैसे डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया की रोकथाम तथा स्टॉप डायरिया अभियान (Stop Diarrhoea Campaign) के अंतर्गत नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने, जलभराव एवं गंदगी से बचाव करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने के संबंध में जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान नागरिकों के मध्य स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पंपलेटों का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें स्वच्छता अपनाने, रोगों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जा सके।

स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है। आइए, सभी मिलकर "सफाई अपनाएँ, बीमारी भगाएँ" अभियान को सफल बनाएं।



Urban Development Directorate
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Bharat Mission - Urban

🟢 *"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान*शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार *"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के...
17/07/2026

🟢 *"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान*

शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार *"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026* तक विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज *वार्ड-11* स्थित *Garbage Vulnerable Point (GVP)* का निरीक्षण कर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया तथा स्थल से कूड़ा-कचरा हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।

अभियान के दौरान नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही *Vector Borne Diseases* (डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि) की रोकथाम एवं *Stop Diarrhoea Campaign* के अंतर्गत स्वच्छता अपनाने, सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के संबंध में जनजागरूकता कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

*स्वच्छ नगर – स्वस्थ नागरिक*
*सफाई अपनाएँ, बीमारी भगाएँ।*

Urban Development Directorate
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Bharat Mission - Urban
Swachh Bharat Mission, India

श्री विनय कुमार रुहेला जी, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन (स०स०) एवं पूर्व उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग, कै...
15/07/2026

श्री विनय कुमार रुहेला जी, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन (स०स०) एवं पूर्व उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग, कैबिनेट मंत्री स्तर, उत्तराखण्ड सरकार, नगर पालिका परिषद जसपुर के नव-निर्मित भवन में आगमन के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
माननीय मंत्री जी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया तथा सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्री उदयवीर सिंह एवं एसआई श्री जुवेद आलम सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Urban Development Directorate
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Bharat Mission - Urban
Swachh Bharat Mission, India

नगर पालिका परिषद, जसपुरनमस्ते (NAMASTE) दिवस पर PPE किट वितरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमदिनांक: 14 जुलाई, 2026नमस्ते...
14/07/2026

नगर पालिका परिषद, जसपुर
नमस्ते (NAMASTE) दिवस पर PPE किट वितरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

दिनांक: 14 जुलाई, 2026
नमस्ते (NAMASTE) दिवस के अवसर पर आज दिनांक 14 जुलाई, 2026 को नगर पालिका परिषद, जसपुर द्वारा सेप्टिक टैंक एवं पर्यावरण मित्र (सफाई कर्मियों) को उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए PPE (Personal Protective Equipment) किट वितरित की गई।

इस अवसर पर आयोजित सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई कर्मियों ने लाइव प्रसारण में सक्रिय सहभागिता की। प्रसारण के माध्यम से उन्हें सुरक्षित कार्य पद्धतियों, स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों, आवश्यक सावधानियों तथा गरिमापूर्ण एवं सुरक्षित कार्य संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मियों को सुरक्षित कार्य के प्रति जागरूक करना तथा उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना रहा।

Urban Development Directorate
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Bharat Mission - Urban

नगर पालिका परिषद, जसपुरवार्ड-4 विशेष सफाई अभियानदिनांक: 13 जुलाई 2026शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार "जन...
13/07/2026

नगर पालिका परिषद, जसपुर
वार्ड-4 विशेष सफाई अभियान
दिनांक: 13 जुलाई 2026

शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा" कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 04 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या-4 में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान नालियों की विशेष सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया गया तथा क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित की गई। साथ ही नागरिकों को 4-बिन कचरा पृथक्कीकरण प्रणाली के बारे में जागरूक करते हुए गीला, सूखा, सैनिटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर नगर पालिका की कूड़ा संग्रहण गाड़ी में ही देने की अपील की गई।
स्वच्छता अपनाएँ, जलजनित एवं वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव करें।



Urban Development Directorate
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Bharat Mission - Urban

नगर पालिका परिषद, जसपुरविशेष नाला सफाई अभियानदिनांक: 11 जुलाई 2026शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार दिनांक...
11/07/2026

नगर पालिका परिषद, जसपुर
विशेष नाला सफाई अभियान
दिनांक: 11 जुलाई 2026

शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार दिनांक 04 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा" कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या-7 में जेसीबी की सहायता से नालों की विशेष सफाई कराई गई। साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों से घरों में 4 डस्टबिन का उपयोग कर गीला, सूखा, सैनिटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग रखने तथा नगर पालिका की कूड़ा संग्रहण गाड़ी में डालने की अपील की गई, जिससे कचरे का एमआरएफ (MRF) सेंटर पर वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण एवं निस्तारण किया जा सके।

स्वच्छता अपनाकर जलजनित एवं वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।



Urban Development Directorate Ministry of Housing and Urban Affairs Swachh Bharat Mission - Urban

नगर पालिका परिषद, जसपुरविशेष नाला सफाई अभियानदिनांक: 11 जुलाई 2026शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार दिनांक...
11/07/2026

नगर पालिका परिषद, जसपुर
विशेष नाला सफाई अभियान
दिनांक: 11 जुलाई 2026

शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार दिनांक 04 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा" कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या-7 में जेसीबी की सहायता से नालों की विशेष सफाई कराई गई। साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों से घरों में 4 डस्टबिन का उपयोग कर गीला, सूखा, सैनिटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग रखने तथा नगर पालिका की कूड़ा संग्रहण गाड़ी में डालने की अपील की गई, जिससे कचरे का एमआरएफ (MRF) सेंटर पर वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण एवं निस्तारण किया जा सके।

स्वच्छता अपनाकर जलजनित एवं वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।


Urban Development Directorate
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Bharat Mission - Urban

Address

Nagar Palika Parishad Jaspur
Udham Singh Nagar
244712

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Jaspur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share