Udaipur City-Future City

Udaipur City-Future City Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Udaipur City-Future City, Government Organization, Udaipur.

15/11/2018

उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
कृषि मंडी एक्सइएन व एईएन को रिश्वत लेते पकड़ा
जयपुर एसीबी टीम ने की उदयपुर में कार्रवाई
एसीबी एसपी नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में की कार्रवाई
एक्सएईन ने 34 हजार,एईएन ने 1लाख 9500 रुपए लिए
ठेकेदार का बिल पास करने की एवज में मांगी रिश्वत
ठेकेदार का ₹17लाख रुपये का बिल था बकाया...

19/03/2018

◆🅱उदयपुर की 63 बेटियां सांसद श्री अर्जुनलाल मीना के साथ प्रधानमंत्री से मिल गदगद हुई◆

जयपुर, 19 मार्च । उदयपुर की 63 प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए आज सोमवार का दिन यादगार और अविस्मरणीय बन गया,जब उन्हें नई दिल्ली में उदयपुर के सांसद श्री अर्जुनलाल मीना के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री ने इन मेद्यावी छात्राओं को आशीर्वाद दिया और लक्ष्य तय कर जीवन मे आगे बढ़ने का मंत्र भी दिया। प्रधानमंत्री से मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के बाद इन बेटियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रधानमंत्री श्री मोदी से मिल उदयपुर की बेटियां गदगद हुई ।

मौका था उदयपुर जिले की प्रतिभावान छात्राओं के दिल्ली भ्रमण कार्यक्रम का। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा द्वारा प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए की गई घोषणानुसार उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली मेधावी बालिकाओं को दिल्ली भ्रमण पर ले जाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबहबेटियों को संसद भवन ले जाया गया जहां प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ बेटियों की मुलाकात करवाई गई और फोटो सेशन हुआ प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ फोटो सेशन के दौरान बेटियां काफीउत्साहित दिखी ।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने बेटियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । उन्होंने बेटियों को शिक्षा के साथ हर क्षेत्र मेंअग्रणीरहने को प्रेरित किया। इस अवसर पर संसद भवन के संग्रहालय, केंद्रीय हाल आदि का अवलोकन के साथ वहां की गतिविधियों की जानकारी से छात्राओं को अवगत कराया गया।

इस मौके पर राजस्थान सिंधी अकादमी के अध्यक्ष हरीश राजानी, पूर्व पार्षद भेरूलाल मीणा व चांदनी गौड संसद भवन के सुरक्षा अधिकारी किशन लाल जाट, सांसद मीणा के निजी सचिव भूपेंद्र वीरवाल, प्रधानाचार्य उर्मिला त्रिवेदी गौरी जामरानी, सीमा ठाकुर आदि मौजूद थे। शाम को छात्राओं ने दिल्ली के अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।मंगलवार को अन्य दर्शनीय स्थलों के भ्रमण पश्चात दोपहर वायुयान से उदयपुर प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित है।

●प्रधानमंत्री को भगवान झूलेलाल की मूर्ति भेंट●

इस मौके पर राजस्थान सिंधी अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को चेटीचंड के अवसर पर भगवान झूलेलाल की अलंकृत मूर्ति भेंट की गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सभी को चेटीचंड की शुभकामनाएं दी।

15/12/2017

उदयपुर - कल हुए तनाव से जुड़ा मामला,हिंदू सगठनों और प्रशासन के बीच वार्ता हुई पूरी,कल गिरफ्तार किए गए 207 युवकों से जुड़ा मामला,100 से अधिक युवकों को छोड़ने पर बनी सहमति, शांतिभंग में जमानत पर छोड़ने की बनी सहमति,अन्य 75 को कल किया जाएगा कोर्ट में पेश

14/12/2017

🅱IG BREAKING
🅱कई जिलों के लिए परेशानी बने उपदेश राणा को हिरासत में लिया...

🅱उदयपुर। राजसमंद में हुई श्रमिक की हत्या के बाद सोशल मीडिया के जरिए लोगों की साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाले उपदेश राणा को पुलिस ने उदयपुर पहुंचने पर हिरासत में ले लिया है। वह हत्या के आरोपी शंभूनाथ के परिजनों से मिलने जा रहे थे। इस शख्स के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने इंटरनेट सेवा बुधवार रात से ही बंद कर दी थी।
यहां बीते कई दिनों राजसमंद में हुए लाइव मर्डर को लेकर उपदेश राणा सोशल मीडिया के जरिए भड़काउ बयानबाजी कर रहे है। जानकारी के अनुसार उपदेश राणा नाम का यह शख्स लगातार एक समुदाय विशेष के खिलाफ बयानबाजी कर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़का रहा है।
वहीं उपदेश राणा ने फेसबुक के जरिए ही आज उदयपुर आने की भी जानकारी दी है। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए है और आनन-फानन में इंटरनेट बैन और धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
उपदेश राणा वहीं शख्स है जिसने कोलकात्ता की टीपू सुल्तान मस्जिद के बर्खास्त इमाम के साथ हुई मारपीट की जिम्मेदारी ली थी। यह शख्स अक्सर फेसबुक पर भड़काउ बयानबाजी करता है और एक समुदाय विशेष पर टिप्पणी करता है। यजानकारी के अनुसार उपदेश राणा मूलत: उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है।

14/12/2017

🅱24 फरवरी से उदयपुर में होगी WWE रेसलिंग...
The Great Khali सहित विश्व के कई नामचीन रेसलर लेंगे भाग...

13/12/2017

●जिला मजिस्ट्रेट ने लागू की शहर में निषेधाज्ञा●
●24 घण्टे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित●

उदयपुर, 13 दिसंबर

जिला मजिस्ट्रेट बिष्णुचरण मल्लिक ने एक आदेश जारी कर बुधवार रात्रि 8 बजे से अगले आदेश तक शहर में भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द्र की बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए यह आदेश जारी किए गए है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि निषेधाज्ञा के दौरान धरना प्रदर्शन, रैली एवं भडकाऊ भाषण आदि सामुहिक आयोजनों करने एवं योजना बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार या लाठी लेकर नहीं घूम सकेगा। उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर भडकाऊ एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले मैसेज पोस्ट करने, चित्र या वीडियो भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

◆राणा के उदयपुर प्रवेश पर पाबंदी◆

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उपदेश राणा नामक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके गुरुवार को उदयपुर आने की बात कही है। उसके उदयपुर आने से माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए राणा के उदयपुर सीमा में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।

◆स्पेशल सेल रख रही निगरानी◆

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष सेल का गठन किया गया है जिसके द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जा रहे पोस्ट, चित्र एवं वीडियो पर कड़ी निगरानी रखते हुए जांच की जा रही है। किसी व्यक्ति द्वारा घृणा एवं विद्वेष फैलाने वाले संदेश, टिप्पणी, चित्र या वीडियो प्रसारित किया जाएगा तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

◆24 घंटे के लिए इंटरनेट निलंबित◆

संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा ने एक आदेश जारी कर उदयपुर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए निलंबित कर दी है। इस दौरान विभिन्न मोबाइल सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जा रही 2जी, 3जी व 4जी डाटा, इंटरनेट सर्विस, बल्क एसएसएस, एमएमएस, वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया सेवाएं निलंबित रहेगी। यह निलंबन बुधवार रात्रि 8 बजे से प्रभावी है।

13/12/2017

🅱24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित

उदयपुर, /संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा ने एक आदेश जारी कर उदयपुर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए निलंबित कर दी है। इस दौरान विभिन्न मोबाइल सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जा रही 2जी, 3जी व 4जी डाटा, इंटरनेट सर्विस, बल्क एसएसएस, एमएमएस, वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया सेवाएं निलंबित रहेगी। यह निलंबन बुधवार रात्रि 8 बजे से प्रभावी है।

08/10/2017

🅱उदयपुर: CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत, शातिर वाहन चोर ने चुराई बाइक, पुलिस ने मामला किया दर्ज, पुलिस ने आरोपी की तलाश की शुरू...

04/10/2017

लव मैरिज के बाद पति ने तोड़ा दिल, पत्नी ने उठाया यह कदम

पीहर जाने से टोकना इतना भारी पड़ेगा पति ने शायद सपने में भी नहीं सोचा था। गुस्साई पत्नी ने कुएं में कूदकर जान दे दी। 20 वर्षीय मृतका वीनू ने रमेश भील से डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था।

मामला उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के बांसलिया गांव का है। मावली थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि मृतका वासनी गांव की रहने वाली थी। उसे बांसलिया गांव का रमेश भगाकर लाया था और दोनों में प्रेम विवाह हुआ था। दोनों पति-पत्नी के रूप में बांसलिया में रह रहे थे, लेकिन आज सुबह वीनू ने रमेश को उसके पीहर वासनी जाने की बात कही थी। इस पर रमेश ने यह कहते हुए टाल दिया कि अभी मैं काम पर जा रहा हूं और तुझे शाम को खुद पीहर छोड़ आऊंगा।

इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और आवेश में आकर वीनू गांव ने पास ही एक कुएं में छलांग लगा दी। जैसे ही महिला के कुएं में छलांग लगाने की घटना की जानकारी आसपास मिली तो ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोपहर तक भी विवाहिता का शव नहीं निकाल सकी। बताया जा रहा है कि कुएं पानी काफी भरा हुआ है, जहां तीन-तीन मोटर से पानी खाली कराया जा रहा है।

14/09/2017

🅱 उदयपुर में स्वाइन फ्लू का कहर।
आज भी 16 नये पॉजिटिव मरीज आये सामने।
4 उदयपुर, 3 प्रतापगढ़, 3 चितौड़गढ़, 3 बांसवाड़ा, 2 राजसमंद,1 डूंगरपुर जिले के रहने वाले हैं।
उदयपुर जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 130 के पार पहुंची।
अब तक 17 लोग दम तोड़ चुके हैं।

06/08/2017

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने की घोषणा।
उदयपुर से दुबई की फ्लाइट के लिए की घोषणा।
अक्टूबर में शुरू होगी विमानसेवा उदयपुर से जयपुर और जयपुर से दुबई जाएगी फ्लाइट।
खाड़ी देशों में काम करने वाले लोगों को होगा लाभ।
विंटर केसुअल में होगी दुगुनी फ्लाइट।
तीन बड़े शहरों से जुड़ेगा उदयपुर।
दुबई फ्लाइट शुरू होने के बाद उदयपुर एयरपोर्ट बन जाएगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Address

Udaipur
313001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Udaipur City-Future City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share