Rupesh Nitin

Rupesh Nitin information, education, entertainment

"शीर्षासन"के लाभ बहुत है पर सब लोग कर नहीं पाते, सपोर्ट मिले तो क्या नहीं किया जा सकता।      शीर्षासन करने के कई फ़ायदे ...
10/10/2024

"शीर्षासन"के
लाभ बहुत है पर सब लोग कर नहीं पाते, सपोर्ट मिले तो क्या नहीं किया जा सकता।

शीर्षासन करने के कई फ़ायदे हैं:

शीर्षासन करने से
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़तीहै शरीर एनर्जेटिक रहता है.

इससे दिमाग में रक्त का संचार बढ़ता है और मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है.

स्मृति, एकाग्रता, उत्साह, और आत्मविश्वास बढ़ता है.

यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और गैसों को बाहर निकालने में मदद करता है.

शीर्षासन करने से बालों के झड़ने, बालों के पतले होने, और गंजेपन की समस्या कम होती है.

इससे आंखों की समस्याएं दूर होती हैं और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है.

शीर्षासन से गर्दन, कंधे, पेट, और रीढ़ की मांसपेशियां मज़बूत होती हैं.

यह सिरदर्द, खासकर माइग्रेन से राहत दिलाता है.

शीर्षासन से चक्कर आने की समस्या में आराम मिलता है.

शीर्षासन करने से गुर्दे, लिवर, पेट, आंत, और प्रजनन प्रणाली से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं.

"निरामय" योगिक थेरेपी, टोंक

राष्ट्र अपने वास्तविक वीरों को पहचानने लगा है...हालाँकि मेरा बॉलीवुड से कभी लगाव नहीं था और सिनेमा टिकट के लिये बचपन में...
02/09/2023

राष्ट्र अपने वास्तविक वीरों को पहचानने लगा है...

हालाँकि मेरा बॉलीवुड से कभी लगाव नहीं था और सिनेमा टिकट के लिये बचपन में लोगों को लंबी लाइन में खड़ा देखकर या टिकट के लिये मा र मरौझा करते देखकर हंसी भी आती थी, परन्तु वॉलीबुड की बनावटी कहानियों से दूर रह पाना असंभव था वॉलीबुड या उसका इकोसिस्टम सदैव से JUठी सहानुभूति उत्पन्न कराके झू ठा नैरेटिव सेट करता था
शाहरुख खान की माँ , दिल्ली की मुख्य मजिस्ट्रेट थी , इंदिरा गांधी की व्यक्तिगत मित्र थी । शाहरुख खान दिल्ली के सुविख्यात सेंट कोलंबस में पढ़ता था पर बताया गया कि कैसे शाहरुख ग़रीबी से उपर उठा । शाहरुख खान को सरकार से इकोसिस्टम से और झू ठी सहानुभूति से और उपर उठाया गया । भारत का किंग खान बनाया गया..और यह सब हमारी आपकी आँखों के सामने हुआ ।

दूसरी ओर उसी भारत में नागालक्ष्मी, जब बाकू में सतरंज की विश्व चैम्पियनशिप के लिये तैयारी कर रहे प्रग्यानंद के लिये इडली सांबर बना रही थी तब भी किसी साक्षात्कार में उसने अपनी निर्धनता का रोना नहीं रोया । दोनों बच्चों को पालने में होने वाली कठिनाइयों के लिये सहानुभूति नहीं माँगी..सनातन हिन्दू धर्म, पुरुषार्थ में विश्वास और परिणाम को ईश्वर के अधीन छोड़ देता है और नारी तू नारायणी नागालक्ष्मी ने वही किया ...ठीक है विश्व नंबर २ और विश्व नंबर ३ को हराकर फ़ाइनल में पहुँचने के बाद टाई ब्रेकर तक मैच को प्रग्यानंद विश्व नम्बर १ से ले गया और अंततः इस बार जीत नहीं पाया पर उसको देश भर से इतना प्यार और सम्मान मिलता हुआ देखकर मैं आश्वस्त हो रहा हूँ कि छुटपुट घटनाओं को छोड़कर देश अब अपने वास्तविक वीरों को पहचान रहा है और वॉलीबुड और इकोसिस्टम को लगातार झटका दे रहा है..विश्वनाथन आनंद के बाद प्रग्यानंद का विश्व चैंपियनशिप के फ़ाइनल में पहुँचना कम उपलब्धि नहीं है और पूरा राष्ट्र के सद्भावनाओं का असर अवश्य होगा और वह एक न एक दिन विश्व नंबर १ भी बनेंगे...नागालक्ष्मी ….माँ तुझे प्रणाम 🙏

नोटः- तिलक चंदन देखकर फालतू कमेंट नहीं , तिलक चंदन सनातन हिन्दू धर्म की पहचान है..🚩

वैचारिक-मानसिक गुलामी से मुक्ततास्वाधीन होने के बाद स्वतंत्र होना यह जो स्वाभाविक प्रक्रिया है, वह भारत में न हो सकी। इस...
15/08/2023

वैचारिक-मानसिक गुलामी से मुक्तता

स्वाधीन होने के बाद स्वतंत्र होना यह जो स्वाभाविक प्रक्रिया है, वह भारत में न हो सकी। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि, हम लोग अपने 'स्व' को भूल गए। याने अपना इतिहास, अपने महापुरुष, उनका जीवन और ज्ञान के प्रत्येक क्षेत्र में उनका योगदान और इस कारण उन के प्रति गर्व का भाव, समान आकांक्षा-स्वप्न, तत्त्वज्ञान, विचारप्रणाली, जीवनदृष्टि, विश्वदृष्टि, निसर्गदृष्टि, अच्छे-बुरे की और शत्रु-मित्र की समान संकल्पना इत्यादि सब भूल गए। संक्षेप में कहा जाए तो, हम हमारी संस्कृति को भूल गए। यह सब कुटिल अंग्रेजों के मात्र १५०-२०० वर्षों के शासन के दौरान हुआ, जो अरब-तुर्क-मंगोल-मुगल इत्यादि के ५००-६०० वर्षों के शासन के दौरान भी न हो सका था। इसका सबसे प्रमुख कारण है, अंग्रेजों द्वारा फैलाए गए वैचारिक संभ्रम और उनके द्वारा लागू की गई शिक्षा पद्धति, जिस में शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी को बनाया गया। इस कारण अंग्रेजी भाषा के साथ हमारे लोगों में 'अंग्रेजियत' भी आती गई और हम मन-मस्तिष्क से अंग्रेजों जैसा सोचनेवाले बनते गए, जिसे 'काला अंग्रेज' या 'भूरा-अंग्रेज' कहा जाता है। एक प्रकार से हम वैचारिक-मानसिक गुलाम बन गए। हम colonized mindset वाले बन गए। अतः सबसे पहले हमें अपनी वैचारिक-मानसिक गुलामी को हटाना होगा। अपने मन-मस्तिष्क का decolonization करना होगा।

[(कुछ ऐसी बातें, जिन की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए और उन पर गर्व किया जाना चाहिए -

१) उपरोक्त समस्त परकीय शासनवाले कालखण्ड में आक्रामकों का शासन भारत के समस्त भूभाग पर कभी भी नहीं रहा है। अर्थात् 'संपूर्ण भारत' कभी भी पराधीन नहीं रहा है।

२) आक्रामकों को सारे देश में (ग्राम, नगर, वनांचल, पहाड़ी क्षेत्र इत्यादि सभी में) सदैव ही कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा है, उन का शासन प्रस्थापित करने के लिए भी और उनका शासन आने के बाद भी। अर्थात् हमारा संघर्ष

सतत और सर्वव्यापी रहा है। (यह ध्यान में रखना होगा कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर द्वारा लिखित ग्रंथ '१८५७ का स्वातंत्र्य समर' में भी इसे प्रथम स्वातंत्र्य समर नहीं कहां गया है, जिस का अर्थ यह है कि १८५७ से पहले भी स्वातंत्र्य प्राप्ति के लिए अनेक प्रयास हुए थे। )

३) इस सतत चलनेवाले देशव्यापी संघर्ष में सारे समाज की भागीदारी रही है। इसमें सभी जाति, पंथ, भाषा, प्रांत और वृत्ति (राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक, साहित्यिक, वैज्ञानिक, पत्रकार, कर्मचारी, व्यवसायी, कृषक, उद्योजक, श्रमिक इत्यादि) के सभी आयुवर्ग और आर्थिक स्थितिवाले स्त्री-पुरुषों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी रही है। अर्थात् हमारा संघर्ष सर्वस्पर्शी रहा है।

४) स्वाधीनता प्राप्ति के लिए हमने सब प्रकार के प्रयास देश में (और विदेशों में भी) किये हैं - सशस्त्र, सैन्य गठन, अहिंसक, असहयोग, विद्रोह इत्यादि । ५) आक्रामकों द्वारा बलपूर्वक मतांतरण (forced conversion) करते हुए हमारी सांस्कृतिक पहचान को समाप्त करने के सतत प्रयास करने के बाद भी, हम अपनी सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए स्वाधीन हुए हैं,

जब कि विश्व के अधिकांश देश ऐसा नहीं कर सके हैं।] वैचारिक-मानसिक गुलामी से मुक्तता (Decolonization) का काम करने से पहले हमें यह जानना आवश्यक है कि अनेक बातों के संदर्भ में हममें किसी न किसी प्रकार की गुलामी विद्यमान है। तभी हम उसे हटाने में सफल होंगे।

वैचारिक-मानसिक गुलामी के कुछ नित्य जीवन के उदाहरण देखे जाएँ। (ये बिलकुल छोटे लग सकते हैं; नगण्य लग सकते हैं। परन्तु ऐसी बातों से ही मानसिकता बनती है, और एक बार मानसिकता गलत हो जाए तो बड़ी-बड़ी बातों में भी गुलामीवाली मानसिकता हो जाती है और उसके अनुसार विचार और आचरण होने लगता है। इसलिए यदि हम छोटी-छोटी और नगण्य दिखनेवाली बातों की चिंता कर लेते हैं, तो धीरे-धीरे बड़ी-बड़ी और महत्त्वपूर्ण बातें भी ठीक होती जाएँगी। कहा ही जाता है कि, 'Take care of pennies, pounds will take care of themselves'.)

- अंग्रेजों द्वारा फैलाये गए वैचारिक संभ्रमों कारण आज भी अधिकांश लोग जनजातीय समाज को 'आदिवासी' (याने मूल निवासी) कहकर अनजाने में स्वयं को वे भारत के मूल निवासी नहीं हैं ऐसा मान लेते हैं। 'आर्यों का

आक्रमण' इस सिद्धांत को मानने का भी यही अर्थ है कि हम स्वयं को भारत का मूल निवासी नहीं मानते हैं।

'धर्म' और 'पंथ' (religion) को समानार्थी मानने के कारण ही हम 'Secular' को हिन्दी में 'धर्मनिरपेक्ष' कहकर 'धर्म' की व्यापक संकल्पना को संकुचित कर लेते हैं और 'राजनीति में धर्म नहीं होना चाहिए' ऐसी बात कहने लगते हैं। (हम यह भूल जाते हैं कि महात्मा गांधीजी ने कहा था कि 'धर्मविहीन राजनीति वेश्या के समान है' और हमारे संविधान के प्राक्कथन में जब ' Secular' यह शब्द जोड़ा गया तब हिन्दी अनुवाद में उसे 'पंथनिरपेक्ष कहा गया है, न कि 'धर्मनिरपेक्ष' ।)

कोई छात्र त्रिकोण बनाकर उसे नाम देता है 'ABC" । यदि उसे कहा जाए कि हिंदी में नाम दो, तो वह देगा 'अ ब क' (जो ABC का हिंदी अनुवाद है)। अंग्रेजी में ABC इसलिए देता है कि, वे रोमन लिपि (जिसमें अंग्रेजी लिखी जाती है) के पहले तीन अक्षर हैं। अतः यदि हिंदी में नाम देना है तो देवनागरी लिपि (जिसमें हिंदी लिखी जाती है) के पहले तीन व्यंजन (स्वरों को छोड़ते हुए) देने चाहिए, जो होंगे 'कखग' ।

किसी छात्र को 'उनतालीस' या 'बैंगनी' या 'टखना' समझ में नहीं आता, उसे ‘thirty nine' या 'violet' या 'ankle' ही समझ में आता है। - किसी के सामने 'गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत' (Gravitational Force) कहा जाता है, तो तुरंत उसके मन में नाम आता है 'न्यूटन' का। 'भास्कराचार्य'

का नाम उसके मन में नहीं आता, जबकि भास्कराचार्य ने न्यूटन के सैकड़ों वर्ष

पहले गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत का आविष्कार किया था।

- अंग्रेजों और अन्य पश्चिमी देशों के लोगों को कुछ भारतीय नामों का सही उच्चारण करना नहीं आता इसलिए वे उन का उच्चारण गलत ढंग से करते हैं और उसी प्रकार से उन का अंग्रेजी में spelling भी करते हैं। हमने उन गलत spelling वाले शब्दों को न मानते हुए उनके उच्चारण के अनुसार ही उनका spelling करना चाहिए। लेकिन ऐसा न करते हुए, हम में से अधिकांश लोग उस गलत spelling को ही लिखने लगते हैं और फिर उसी के अनुसार वे उस शब्द

का उच्चारण भी गलत ढंग से करने लगते हैं। उदाहरण के लिए अशोक (Ashok)। अंग्रेज इस शब्द का सही उच्चारण नहीं कर सकते इसलिए वे कहते हैं 'असोका' और उसे अंग्रेजी में लिखते हैं 'Asoka'। फिर हम में से अनेक लोग उनकी देखा-देखी ऐसा ही करने लगते हैं। 'होटल अशोक' या 'अशोक

'सोसायटी' को वे अंग्रेजी में 'Hotel Asoka' या 'Asoka society' तो लिखते ही है, उन्हें हिन्दी में 'होटल असोका' या 'असोका सोसायटी' भी कहने-लिखने लगते हैं। इस तरह के अनेक (नामों के और शब्दों के) उदाहरण देखे जा सकते हैं।

★ हममें से अधिकांश लोग अपना जन्मदिन या अपने जीवन के अन्य महत्त्व के दिन (जैसे विवाह जनवरी-फरवरी इत्यादि के रूप में ही जानते हैं और मनाते हैं; चैत्र वैशाख इस रूप में नहीं। हममें से अधिकांश लोग नववर्ष भी १ जनवरी को ही मनाते हैं, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को या अपनी परंपरा के अनुसार अन्य किसी दिन नहीं।

- कुछ देशों के समूहों को कोई नाम दिया जाता है, जैसे- सौदी अरेबिया, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कुवैत इत्यादि खाड़ी के देशों को यूरोपवालों ने नाम दिया है ‘Mid-East Countries', क्योंकि वे यूरोप की पूर्व दिशा में हैं, लेकिन सुदूर पूर्व में नहीं। उनकी देखा-देखी भारत के अधिकांश लोग भी इन देशों का उल्लेख इसी तरह करते हैं, जबकि भारत की दृष्टि में ये देश Mid- West Countries हैं। (यह तो ऐसे ही हुआ कि, दिल्ली वाले कहते हैं कि नागपुर दक्षिण में है इसलिए चेन्नई वाले भी कहें कि नागपुर दक्षिण में है।) यदि Mid-West Countries नहीं कहना है तो 'खाड़ी के देश' या 'अरब देश' भी कहा जा सकता है। ‘Mid- East Countries' क्यों कहना ?

- किसी की मृत्यु होने पर शोकसंदेश भेजते समय (विशेष रूप से SMS या WhatsApp पर) आजकल RIP कहने का चलन बढ़ गया है। RIP याने Rest In Peace. किसी भी ईसाई व्यक्ति को मृत्यु के बाद कब्र में दफनाया जाता है। उनकी मान्यता के अनुसार उन में पुनर्जन्म नहीं होता, अतः Day Of Judgement तक उन्हें कब्र में ही रहना होता है। उस समय तक वे वहाँ शांतिपूर्वक रहें ऐसी कामना करने के लिए उन में Rest In Peace (RIP) कहने का चलन है। परंतु हिन्दू मान्यता के अनुसार मृत्यु के बाद पुनर्जन्म या मोक्ष होता है, अतः हिन्दुओं में 'ईश्वर उन्हें सद्गति प्रदान करे' या 'ईश्वर उन्हें मुक्ति दे' इस अर्थ के शोकसंदेश भेजे जाते हैं। परन्तु मृत व्यक्ति हिन्दू हो या ईसाई या अन्य कोई, सब के लिए शोकसंदेश में RIP कहने का चलन बढ़ रहा है।

अंग्रेजों के शासन के कारण हममें वैचारिक/मानसिक गुलामी आई, जिसके कारण जाने-अनजाने हम उन की भौंडी नकल करने लगे। आज की परिस्थिति ऐसी है कि, अमरीका के आकर्षण के कारण जाने-अनजाने हम उनकी भी भौंडी

नकल करने लगे हैं। हमें इस बात से भी बचना होगा। 1- अमरीका के चलचित्र जगत का मुख्य केंद्र Hollywood इस नाम से जाना जाता है। भारतीय चलचित्र जगत का मुख्य केंद्र मुंबई है, जिसे पहले Bombay कहा जाता था। अमरीका जैसा दिखना चाहिए इसलिए 'Bombay Film Industry' को Hollywood की तरह 'Bollywood' कहा जाने लगा। अब तो भारत में अन्य चलचित्र जगतों को भी ऐसे ही नाम दिए जाने लगे हैं। जैसे Pollywood (पंजाबी), Tollywood (तेलुगु), Mollywood (मलयालम), Bhojiwood (भोजपुरी) इत्यादि ।

[यह ध्यान देने योग्य है कि, विश्व के प्रमुख देश ऐसा नहीं करते। उदाहरण के लिए इंग्लैण्ड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और जापान के चलचित्र जगत के मुख्य केंद्र क्रमशः London, Paris, Sydney और Tokyo में हैं। लेकिन वे उन्हें Hollywood की तरह Lollywood, Pollywood, Sollywood, या Tollywood नहीं कहते। कुछ छोटे देश अवश्य ऐसा करते हैं। जैसे Nigeria (Nollywood), Uganda (Ugawood), Tanzania (Sollywood - क्योंकि तांजानिया की भाषा है स्वाहिली), Zimbabwe (Zolleywood) इत्यादि । ]

११ सितंबर २००१ को अल कायदा के आतंकवादियों ने न्यूयार्क के जगप्रसिद्ध Twin Towers को ध्वस्त कर दिया था। इस घटना को '९/११' इस तरह से जाना जाता है। (अमरीका में दिन बताने की पद्धति है महीना / दिनांक / वर्ष, इसलिए वहाँ '९/११' का अर्थ है सितंबर महीने की ग्यारह तारीख।) भारत में मुंबई की लोकल ट्रेनों में लश्करे तैयबा के आतंकवादियों ने ११ जुलाई २००६ को एक के बाद एक भयानक बम विस्फोट किए जिन में बडी संख्या में लोग मारे गए थे। इस घटना को भारत में (अमरीका की तरह) '७/११' इस तरह से जाना जाता है, जबकि भारत की दिन बताने की पद्धति के अनुसार (दिनांक / महीना / वर्ष) इसे '११/७' इस तरह से जानना चाहिए था (ग्यारह तारीख, जुलाई का महीना)। [२६ नवंबर २००८ को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों को '२६/११' इस तरह भारत की दृष्टि से सही तरीके से जाना जाता है। परन्तु यह भूल सुधार है या '९/११' और '७/११' से तुकबन्दी मिलाने का प्रयास ? ]

इस तरह अनेक छोटे-छोटे दिखनेवाले उदाहरण देखें जा सकते हैं। इनके बारे में यदि सावधानी रखी जाती है, तो मन-मस्तिष्क का Decolonization

होने में सहायता होती है और उसके बाद बड़ी बातों के संबंध में भी हम सही प्रकार से सोचने लगते हैं। परन्तु, इसके लिए Decolonization के बाद मन- मस्तिष्क का Reculturization होना भी आवश्यक है। इस दृष्टि से हमारे 'स्व' को अच्छी तरह जानना और मानना, हमें अपनी संस्कृति से पुनः अच्छी तरह जोड़ने में (Reculturization) हमारी सहायता करेगा।
🙏साभार

21/12/2022

पंडित गेंदालाल दीक्षित, जिन्हें अपनों ने ही ठुकराया "21 दिसम्बर/बलिदान-दिवस" #हरदिनपावन

प्रायः ऐसा कहा जाता है कि मुसीबत में अपनी छाया भी साथ छोड़ देती है। क्रांतिकारियों के साथ तो यह पूरी तरह सत्य था। जब कभी वे संकट में पड़े, तो उन्हें आश्रय देने के लिए सगे-संबंधी ही तैयार नहीं हुए। क्रांतिवीर पंडित गेंदालाल दीक्षित के प्रसंग से यह भली-भांति समझा जा सकता है।

पंडित गेंदालाल दीक्षित का जन्म 30 नवम्बर, 1888 को उत्तर प्रदेश में आगरा जिले की बाह तहसील के ग्राम मई में हुआ था। आगरा से हाईस्कूल कर वे डी.ए.वी पाठशाला, औरैया में अध्यापक हो गये। बंग-भंग के दिनों में उन्होंने ‘शिवाजी समिति’ बनाकर नवयुवकों में देशप्रेम जाग्रत किया; पर इस दौरान उन्हें शिक्षित, सम्पन्न और तथाकथित उच्च समुदाय से सहयोग नहीं मिला। अतः उन्होंने कुछ डाकुओं से सम्पर्क कर उनके मन में देशप्रेम की भावना जगाई और उनके माध्यम से कुछ धन एकत्र किया।

इसके बाद गेंदालाल जी अध्ययन के बहाने मुंबई चले गये। वहां से लौटकर ब्रह्मचारी लक्ष्मणानंद के साथ उन्होंने ‘मातृदेवी’ नामक संगठन बनाया और युवकों को शस्त्र चलाना सिखाने लगे। इस दल ने आगे चलकर जो काम किया, वह ‘मैनपुरी षड्यंत्र’ के नाम से प्रसिद्ध है। उस दिन 80 क्रांतिकारियों का दल डाका डालने के लिए गया। दुर्भाग्य से उनके साथ एक मुखबिर भी था। उसने शासन को इनके जंगल में ठहरने की जानकारी पहले ही दे रखी थी। अतः 500 पुलिस वालों ने उस क्षेत्र को घेर रखा था।

जब ये लोग वहां रुके, तो सब बहुत भूखे थे। वह मुखबिर कहीं से जहरीली पूड़ियां ले आया। उन्हें खाते ही कई लोग धराशायी हो गये। मौका पाकर वह मुखबिर भागने लगा। यह देखकर ब्रह्मचारी जी ने उस पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही पुलिस वाले आ गये और फिर सीधा संघर्ष होने लगा, जिसमें दल के 35 व्यक्ति मारे गये। शेष लोग पकड़े गये।

मुकदमे में एक सरकारी गवाह सोमदेव ने पंडित गेंदालाल दीक्षित को इस सारी योजना का मुखिया बताया। अतः उन्हें मैनपुरी लाया गया। तब तक उनका स्वास्थ्य बहुत बिगड़ चुका था। इसके बाद भी वे एक रात मौका पाकर एक अन्य सरकारी गवाह रामनारायण के साथ फरार हो गये।

पंडित जी अपने एक संबंधी के पास कोटा पहुंचे; पर वहां भी उनकी तलाश जारी थी। इसके बाद वे किसी तरह अपने घर पहुंचे; पर वहां घर वालों ने साफ कह दिया कि या तो आप यहां से चले जाएं, अन्यथा हम पुलिस को बुलाते हैं। अतः उन्हें वहां से भी भागना पड़ा। तब तक वे इतने कमजोर हो चुके थे कि दस कदम चलने मात्र से मूर्छित हो जाते थे। किसी तरह वे दिल्ली आकर पेट भरने के लिए एक प्याऊ पर पानी पिलाने की नौकरी करने लगे।

कुछ समय बाद उन्होंने अपने एक संबंधी को पत्र लिखा, जो उनकी पत्नी को लेकर दिल्ली आ गये। तब तक उनकी दशा और बिगड़ चुकी थी। पत्नी यह देखकर रोने लगी। वह बोली कि मेरा अब इस संसार में कौन है ? पंडित जी ने कहा, ‘‘आज देश की लाखों विधवाओं, अनाथों, किसानों और दासता की बेड़ी में जकड़ी भारत माता का कौन है ? जो इन सबका मालिक है, वह तुम्हारी भी रक्षा करेगा।’’

उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं पर मातृभूमि को स्मरण करते हुए उन नरवीर ने 21 दिसम्बर, 1920 को प्राण त्याग दिये।

17/12/2022
जो छात्र के रूप में मील थे कभी, आज छात्रों को मार्ग दर्शन करने योग्य बन गए हैं।मिल कर अच्छा लगा आशीष जी 👌👍
15/12/2022

जो छात्र के रूप में मील थे कभी,
आज छात्रों को मार्ग दर्शन करने योग्य बन गए हैं।
मिल कर अच्छा लगा आशीष जी 👌👍

वीर दुर्गा दास की भूमि का लाल आज मेवाड़ की धरती पर।हमारे साथ आज
15/12/2022

वीर दुर्गा दास की भूमि का लाल आज मेवाड़ की धरती पर।
हमारे साथ आज

14/12/2022

राष्ट्रीय अपमान का बदला सांडर्स वध "15 दिसम्बर/इतिहास-स्मृति" #हरदिनपावन

यह बात 1928 की है। भारत माता की परतन्त्रता की बेड़ियाँ काटने के लिए जहाँ एक ओर आजादी के दीवाने जूझ रहे थे, वहीं दूसरी ओर शासन भारतीयों के दमन के लिए कठोर कानून ला रहा था। सरकार ने शिकंजे को और मजबूत करने के लिए जॉन साइमन के नेतृत्व में एक आयोग नियुक्त किया, जो भारत में सब ओर प्रवास कर रहा था।

इस आयोग का सब जगह प्रबल विरोध हुआ। जब साइमन 30 अक्तूबर को लाहौर आया, तो पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के नेतृत्व में हुए शान्तिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक स्कॉट और उसके साथियों ने निर्ममता से लाठियाँ बरसायीं। इससे सैकड़ों लोग घायल हो गये। वयोवृद्ध लाला लाजपत राय के सिर पर भी स्कॉट की एक लाठी लगी। इससे उनका सिर फट गया और अन्ततः 17 नवम्बर को उनका देहान्त हो गया।

इससे क्रान्तिकारियों का खून खौल गया। उन्होंने इसका बदला लेने का निश्चय किया। सारी योजना बना ली गयी। स्कॉट को दण्ड देने का काम भगतसिंह को सौंपा गया। आजाद, राजगुरु और जयगोपाल को उसकी सहायता करनी थी। कार्यवाही से पहले और बाद में ठहरने का प्रबन्ध सुखदेव ने किया था। 15 दिसम्बर, 1928 की शाम इसके लिए निश्चित हुई।

जयगोपाल योजनानुसार पुलिस कार्यालय के बाहर साइकिल लेकर ऐसे खड़े हो गये मानो वे बिगड़ी साइकिल को सुधार रहे हैं। कुछ दूरी पर भगतसिंह और राजगुरु खड़े ऐसे बात कर रहे थे, मानो दो छात्र आपस में पढ़ाई सम्बन्धी चर्चा कर रहे हों। पुलिस कार्यालय के सामने ही डी.ए.वी कॉलिज था। उसके फाटक की आड़ में चन्द्रशेखर आजाद अपना माउजर लिये तैनात थे।

ठीक पाँच बजे पुलिस अधिकारी सांडर्स कार्यालय से बाहर निकलकर अपनी मोटर साइकिल चालू करने लगा। जयगोपाल ने समझा कि यही स्कॉट है। उसने इशारा दिया और अपनी साइकिल सहित खड़ा हो गया।
सांडर्स जैसे ही कुछ कदम आगे बढ़ा कि भगतसिंह और राजगुरु ने जेब में से भरी पिस्तौल निकाल ली। भगतसिंह की इच्छा थी कि सांडर्स कुछ और निकट आ जाये, तभी गोली मारी जाये, जिससे गोली बेकार न हो; पर राजगुरु ने इस बात की प्रतीक्षा किये बिना गोली दाग दी।

गोली लगते ही सांडर्स मोटर साइकिल सहित गिर पड़ा। यह देखकर भगतसिंह ने पास जाकर अपनी पिस्तौल की सब गोलियाँ उस पर झोंक दीं, जिससे उसके जीवित बचने की कोई सम्भावना न रहे। गोली चलने की आवाज सुनकर एक पुलिस अधिकारी मिस्टर फर्न घटनास्थल की ओर भागा।

यह देखकर राजगुरु ने उसे उठाकर धरती पर पटक दिया। इसके बाद तीन सिपाही उनके पीछे दौड़े। आजाद ने उन्हें गोली मारने की चेतावनी दी। इससे डरकर दो सिपाही तो लौट गये; पर हवलदार चाननसिंह आगे बढ़ता रहा। इस पर आजाद ने उसके पाँव में गोली मार दी। वह भी धरती पर गिर गया।

यह कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कर सभी लोग अपने ठहरने के सुरक्षित ठिकानों पर पहुँच गये। बाद में सब पुलिस को झाँसा देकर लाहौर से बाहर भी निकल गये। यद्यपि जिसे मारना चाहते थे, वह पुलिस अधीक्षक स्कॉट तो अपने भाग्य से बच गया; पर अंग्रेजों को यह अनुभव हो गया कि राष्ट्रीय अपमान का बदला लेने के लिए भारतीय क्रान्तिवीरों की सामर्थ्य कम नहीं है।

14/12/2022
RSS के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग का समापन समारोह आज सायं 06:15 बजे होगा। समारोह को मुख्य अतिथि तथा सरसंघचालक जी संबोधित...
08/12/2022

RSS के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग का समापन समारोह आज सायं 06:15 बजे होगा। समारोह को मुख्य अतिथि तथा सरसंघचालक जी संबोधित करेंगे ।
नागपुर से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के फेसबुक, यूट्यूब व ट्विटर अकाउंट पर देखा जा सकता है।

“RSS के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग का समापन समारोह आज सायं 06:15 बजे होगा। समारोह को मुख्य अतिथि तथा सरसंघचालक जी संबोधि...

Address

Udaipur
Udaipur

Telephone

+919571390020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rupesh Nitin posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rupesh Nitin:

Share

Category