31/01/2025
जिद एक्सीडेंट से आजादी की-तीसरा अध्याय : हिंदुस्तान जिंक और जीएमसीएच के साझे में दैनिक भास्कर का जागरूकता अभियान..
मेडिकल - नर्सिंग विद्यार्थियों ने निकाली रैली, शहरवासियों को सड़को पर सावधानी बरतने व सुरक्षित रहने का दिया संदेश..
उदयपुर. दैनिक भास्कर के अभियान ‘जिद एक्सीडेंट से आजादी की’ के तीसरे चरण का गुरुवार को फ़तहसागर पाल पर समापन हुआ। इस मौके पर एम्बुलेंस रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया । बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ज़िला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने युवाओं को संबोधित किया।
एम्बुलेंस रैली की शुरुआत फतहसागर पाल से मुंबइया बाज़ार, मोती मगरी गेट होते हुए फ़तहसागर स्वरूप सागर लिंक नहर काला किवाड़ तक पहुँच सम्पन हुई।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से हेड मार्केटिंग कल्पेश चन्द राजबार, विजेंद्रसिंह राठौड़ चीफ नर्सिंग ऑफिसर के साथ प्रियांश गोयल, चौधरी हॉस्पिटल से कल्पेश चौधरी मौजूद थे।
बता दे की इस अभियान में उदयपुर सिटी के 5000 से ज़्यादा बच्चों नें स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया । सीडलिंग स्कूल रहा अव्वल, एमएमवीएम ने दूसरा और सेंट्रल एकेडमी - से. 3 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आमजन को किया जागरूक- अभियान के तहत बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और ट्रॉमा केयर ट्रेनिंग दी गई। यातायात नियमों के प्रति जागरूक अभियान की आयोजन शृंखला में उदयपुर जिले के भींडर, मावली सहित बांसवाड़ा शहर, सागवाड़ा, डूंगरपुर शहर, सिरोही, सुमेरपुर-शिवगंज, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, देवगढ़ शहर में भी प्रशिक्षण सत्र हुए।
इनमें सड़क सुरक्षा से जुड़ी आधारभूत जानकारियां दी गई । लाइव शो, नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियों के जरिये यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया । इस अभियान का मकसद अप्रिय घटनाओं में जान गंवाने के मामलों में कमी लाना है।
ये भी अभियान के सहयोगी अभियान के सेफ्टी पार्टनर्स में नीलकंठ आईवीएफ, बड़ाला क्लासेज, माउंट लिट्रा जी स्कूल, सेंट मीरा लॉ कॉलेज, सेंट मीरा स्कूल, सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रॉयल इंस्टीट्यूट, मैग्नस हॉस्पिटल, आरएसएमएमएल, इंडियन ऑयल, एकमे फिनट्रेड आसान लोन्स, जीवन रतन मॉडर्न स्कूल, पंजाब नेशनल बैंक, सोजतिया ज्वेलर्स, नीरजा मोदी स्कूल, कशिश क्लीनिक, डॉ. चौधरी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, सक्सेस पॉइंट, भीलवाड़ा-राजसमंद टोलवे प्लाजा प्राइवेट लिमिटेड और श्रीनाथजी-उदयपुर टोलवे प्लाजा प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं।
हर व्यक्ति स्वप्रेरणा से यातायात के नियमों का पालना करें: ज़िला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल -
उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हुए कहा कि आज एआई जैसी टेक्नोलॉजी का युग है। ऐसे विकसित दौर में आम जन को अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना और सीट बेल्ट लगाने जैसी बुनियादी आवश्यकताओं के लिए जागृत करना एक चिंताजनक विषय है। हर व्यक्ति को चाहिए स्वप्रेरणा से यातायात के नियमों का पालन करें।
अंकित अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर - गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल -
भास्कर सभी के लिए समय समय पर अभिनव पहल करता रहा है ।सड़क सुरक्षा अपने और अपनों के लिए जरूरी हैं। जीएमसीएच रोड सेफ्टी की दिशा मैं वर्षों से काम कर रहा है। भविष्य मैं भी ऐसे आयोजनों मैं भागीदारी निभाएगा।