भारतीय उत्सव Indian Festivals

भारतीय उत्सव Indian Festivals सभ्यता का प्रवाह है, भारतीय उत्सव

पर्व प्रवाही काल का साक्षात्कार है। इंसान द्वारा ऋतु को बदलते देखना, उसकी रंगत पहचानना, उस रंगत का असर अपने भीतर अनुभव करना पर्व का लक्ष्य है। हमारे पर्व-त्यौहार हमारी संवेदनाओं और परंपराओं का जीवंत रूप हैं, जिन्हें मनाना या यूं कहें कि बार-बार मनाना, हर साल मनाना, हर भारतीय को अच्छा लगता है। पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है, जहां मौसम के बदलाव की सूचना भी त्यौहारों से मिलती है। इन मान्यताओं,

परंपराओं और विचारों में हमारी सभ्यता और संस्कृति के अनगिनत सरोकार छुपे हैं। जीवन के अनोखे रंग समेटे हमारे जीवन में रंग भरने वाली हमारी उत्सवधर्मिता की सोच मन में उमंग और उत्साह के नए प्रवाह को जन्म देती है।

उत्सव शब्द सवन से उत्पन्न है। सोम या रस निकालना ही सवन है। वह रस जब ऊपर छलक आए तो उत्सवन या उत्सव है। भारतीय संस्कृति में त्यौहारों और उत्सवों का आदि काल से ही काफी महत्व रहा है।

हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां पर मनाए जानेवाले सभी त्यौहार समाज में मानवीय गुणों को स्थापित करके लोगों में प्रेम और एकता को बढ़ाते हैं। त्यौहारों और उत्सवों का संबंध किसी जाति, धर्म, भाषा या क्षेत्र से न होकर समभाव से है। सभी त्यौहारों के पीछे की भावना मानवीय गरिमा को समृद्धि प्रदान करना है। यही कारण है कि त्यौहार-उत्सव सभी धर्मों के लोग आदर के साथ मिलजुल कर मनाते हैं।

हम भारतीय स्वभाव से ही उत्सवधर्मी हैं। इसीलिए पूरे मन से इन उत्सवों का हिस्सा बनते हैं। आखिर कितना कुछ बदल जाता है त्यौहारों की दस्तक से हमारे जीवन में। दिनचर्या से लेकर दिल के एहसास और विचारों तक। इन पर्वों की हमारे जीवन में क्या भूमिका है, इसका अंदाज इसी बात से लगा लीजिए कि त्यौहार हमारे जीवन को प्रकृति की ओर मोड़ने से लेकर घर-परिवारों में मेलजोल बढ़ाने तक सबकुछ करते हैं और हर बार यह सिखा जाते हैं कि जीवन एक उत्सव ही है। हमारा मन और जीवन दोनों ही उत्सवधर्मी है। मेलों और मदनोत्सव के इस देश में ये उत्सव हमारे मन में संस्कृति बोध उपजाते हैं। हमारी उत्सवधर्मिता परिवार और समाज को एकसूत्र में बांधती है। संगठित होकर जीना सिखाती है। सहभागिता और आपसी समन्वय की सौगात देती है। दुनिया भर के लोगों को हिंदुस्तानियों की उत्सवधर्मिता चकित करती है।

हमारी ऐतिहाहिक विरासत और जीवंत संस्कृति के गवाह ये त्यौहार विदेशी सैलानियों को भी बहुत लुभाते हैं। हमारे सरस और सजीले सांस्कृतिक वैभव की जीवन रेखा हैं हमारे त्यौहार, जो हम सबके जीवन को रंगों से सजाते हैं। दरअसल, रोटी, कपड़ा और मकान की जद्दोजहद में एक आम इंसान अवसाद में घिर ही जाता है, इसीलिए समाज ने हर ऋतु के अनुरूप थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद त्यौहारों की संरचना की, ताकि जीवन में आनंद और समरसता के साथ-साथ शक्ति और प्रफुल्लता का संचार हो सके। लोग एक-दूसरे के सहायक बनें और दैनिक कार्यों को पुनः निष्ठा और उत्साह के साथ संपन्न कर सकें। पवित्र और नैतिक सोच देने के अलावा त्यौहारों का उद्देश्य होता है सभी को एक सूत्र में पिरोना, क्योंकि एक साथ त्यौहार मनाने से न केवल समाज की नींव मजबूत होती है, बल्कि हर स्तर पर सौहार्द और मेल-मिलाप बढ़ता है। जीवन की कलुषता और स्वार्थ को मिटाने के वास्ते ही हमारे पूर्वजों ने त्यौहारों की रचना की है

जय श्रीराम 🙏 🚩 श्री हनुमान चालीसा 🚩
06/04/2026

जय श्रीराम 🙏 🚩 श्री हनुमान चालीसा

🚩

जयश्रीराम
02/04/2026

जयश्रीराम

उदयपुर की सड़कों पर आस्था और उत्साह का सागर 🌼🚩भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर ओर भगवा रंग और भक्तिमय माहौल 🙏      ...
24/03/2026

उदयपुर की सड़कों पर आस्था और उत्साह का सागर 🌼🚩
भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर ओर भगवा रंग और भक्तिमय माहौल 🙏

उदयपुर हुआ भगवामय 🔥भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर दिल में सनातन का जोश  #भारतीयनववर्ष  #उदयपुर सनातनसंस्कृति  #उत...
23/03/2026

उदयपुर हुआ भगवामय 🔥
भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर दिल में सनातन का जोश

#भारतीयनववर्ष #उदयपुर सनातनसंस्कृति #उत्सव जयश्रीराम navvarshcelebration

उदयपुर हुआ भगवामय 🔥भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर दिल में सनातन का जोश  #भारतीयनववर्ष  #उदयपुर सनातनसंस्कृति  #उत...
23/03/2026

उदयपुर हुआ भगवामय 🔥
भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर दिल में सनातन का जोश

#भारतीयनववर्ष #उदयपुर सनातनसंस्कृति #उत्सव जयश्रीराम navvarshcelebration

22/03/2026

भारतीय नववर्ष के अवसर पर उदयपुर में

Rapperiya Baalam की जोशीली प्रस्तुति ने माहौल बना दिया 🔥

22/03/2026

भारतीय नववर्ष के शुभ अवसर पर उदयपुर में भव्य आयोजन।
पूज्य संतों के आशीर्वाद से सजी यह पावन संध्या 🚩

#भारतीयनववर्ष #उदयपुर सनातनसंस्कृति #उत्सव जयश्रीराम navvarshcelebration

Address

भारत
Udaipur
313001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारतीय उत्सव Indian Festivals posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to भारतीय उत्सव Indian Festivals:

Share

Category