Deepak Tigga

Deepak Tigga THINK_BELIEVE_DREAM_&_DARE
अदम्य, अविजित, एवं आजीवन स्वतंत्र।
Social And Political Worker

 #प्रशिक्षण_महाअभियान_कार्यशाला  #भाजपा_अड़की_मंडलअड़की मंडल अध्यक्ष परशुराम दास जी के अध्यक्षता में आयोजित मंडल स्तरीय ...
09/04/2026

#प्रशिक्षण_महाअभियान_कार्यशाला
#भाजपा_अड़की_मंडल
अड़की मंडल अध्यक्ष परशुराम दास जी के अध्यक्षता में आयोजित मंडल स्तरीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला में "सोशल मीडिया" विषय पर वक्ता रूप में शामिल हुआ। इस बैठक में आदरणीय महेंद्र नाथ शाहदेव जी, अरुणचंद्र गुप्ता जी, निखिल कंडुलना जी, रीता मुंडा जी, संतोष त्रिपाठी जी, गोपाल स्वर्णकार जी एवं सुभाष हलधर जी ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किया। संचालन जिलाध्यक्ष एसटी मोर्चा संजय मुंडा जी ने किया।

 #भाजपा_स्थापना_दिवस_2026तोरपा में आयोजित "भाजपा स्थापना दिवस समारोह" के कार्यक्रम में शामिल हुआ। मौके पर श्री कोचे मुंड...
06/04/2026

#भाजपा_स्थापना_दिवस_2026
तोरपा में आयोजित "भाजपा स्थापना दिवस समारोह" के कार्यक्रम में शामिल हुआ। मौके पर श्री कोचे मुंडा, संतोष जयसवाल, कृपा सिंधु बेहरा सहित पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

जय सरना.! जय चाला.! जय धर्मेश.!आदिवासी सांस्कृतिक धरोहर एवं प्रकृति संवर्धन से सराबोर महापर्व सरहुल की हार्दिक शुभकामनाए...
21/03/2026

जय सरना.! जय चाला.! जय धर्मेश.!
आदिवासी सांस्कृतिक धरोहर एवं प्रकृति संवर्धन से सराबोर महापर्व सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ सरना की असीम अनुकंपा और आशिर्वाद आपके और आपके समस्त परिवार पर सदा बना रहे ।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
प्रकृति से प्रेम करें, प्रकृति की रक्षा करें।
🌳🌳🙏🙏🙏🌳🌳

 #राँची_की_नवनिर्वाचित_मेयर  #दीदी_आदरणीय_रोशनी_खलखो_जी िकाय_चुनाव_2026
28/02/2026

#राँची_की_नवनिर्वाचित_मेयर
#दीदी_आदरणीय_रोशनी_खलखो_जी
िकाय_चुनाव_2026

 #खूंटी_नवनिर्वाचित_नगर_अध्यक्षा  #विजयी_आदरणीय_रानी_टूटी_जी िकाय_चुनाव_2026
27/02/2026

#खूंटी_नवनिर्वाचित_नगर_अध्यक्षा
#विजयी_आदरणीय_रानी_टूटी_जी
िकाय_चुनाव_2026

 #स्व०_सनिका_पाहन_जी_के_पत्थलगढ़ी_में ्थित_होकर_श्रद्धांजलि_अर्पित_किया🙏🙏🙏मेरे प्रेरणाश्रोत रहे स्व० सनिका पाहन जी सदैव ...
23/02/2026

#स्व०_सनिका_पाहन_जी_के_पत्थलगढ़ी_में
्थित_होकर_श्रद्धांजलि_अर्पित_किया
🙏🙏🙏
मेरे प्रेरणाश्रोत रहे स्व० सनिका पाहन जी सदैव मूल आदिवासी परंपरा और सभ्यता के जागरूक अगवा रहे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी सभ्यता एवं सांस्कृतिक स्वावलंबन के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा किए गए कार्य और समाज के प्रति उनकी निष्ठा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जीवन के अंतिम समय में जब - जब मुझे उनके साथ रूबरू होने का अवसर मिला तब - तब उनके जीवन की यादगार यात्रा से अवगत होकर मन में सदैव एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहा, कि कैसे विपरीत परिस्थिति और सीमित संसाधनों में भी उन्होंने पारिवारिक जिम्मेवारियों के साथ साथ समाज कल्याण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया।
पत्थरगड़ी कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, खूंटी के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे श्री अर्जुन मुंडा उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष खूंटी मासीह गुड़िया, संतोष जयसवाल, दीदी प्रिया मुंडा, विजय मुंडा, नीरज पाढ़ी, केशव कुमार, आशुतोष सिंह, स्व० सनिका जी के परिजन, सरना समाज के अगुवागण, क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक एवं भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक जीवन में अपनी ऊर्जावान सहभागिता सुनिश्चित करने वाली दीदी श्रीमती Roshni Khalkho  जी को रांच...
02/02/2026

सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक जीवन में अपनी ऊर्जावान सहभागिता सुनिश्चित करने वाली दीदी श्रीमती Roshni Khalkho जी को रांची मेयर पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं जीत की अग्रिम शुभकामनाएं ।
🪷🪷🪷💐💐💐🙏🙏

    मंडल अध्यक्ष तोरपा सुबोध गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष तपकरा मुस्कू स्वांसी के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित VB G RAM G Bil...
01/02/2026





मंडल अध्यक्ष तोरपा सुबोध गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष तपकरा मुस्कू स्वांसी के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित VB G RAM G Bill कार्यशाला एवं बजट सत्र 2026 अनुश्रवण कार्यक्रम में शामिल हुआ।

माननीय राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू को BJP Jharkhand का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
14/01/2026

माननीय राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू को BJP Jharkhand का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आज राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित तोरपा क्रिकेट अकादमी की वार्षिक आम सभा में शामिल हुआ। इस बैठक में क्रिकेट अकादमी...
13/01/2026

आज राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित तोरपा क्रिकेट अकादमी की वार्षिक आम सभा में शामिल हुआ। इस बैठक में क्रिकेट अकादमी पुनः नए शिरे से प्रारंभ करने एवं प्रखंड में क्रिकेट खेल के गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अजित जयसवाल, सतीश शर्मा राजेश प्रसाद, विवेक कुमार, रोहित जयसवाल, विनायक विक्रम, शशांक शेखर राय, संतोष जयसवाल, गंझू प्रधान, विपिन कर, उपेंद्र महतो, नीरज पाढ़ी, करण रजक, सकुल नायक, सूरज साहू, शत्रुघ्न गंझू, राजेश नायक, महावीर दास, रोहित गोप,केशव कुमार,सौरव कुमार, गौरव कुमार, विशाल कुमार, अनीश होरो, ऋषभ षाडंगी, रौनक षाडंगी इत्यादि मौजूद थे।

 #स्व०_सोमा_मुंडा_अमर_रहे #उनकी_मृत्यु_व्यर्थ_नहीं_जाएगी #आपका_मार्गदर्शन_आपके_पूरे_परिवार_की_प्रेरणा_है #यथाशीघ्र_अपराध...
08/01/2026

#स्व०_सोमा_मुंडा_अमर_रहे
#उनकी_मृत्यु_व्यर्थ_नहीं_जाएगी
#आपका_मार्गदर्शन_आपके_पूरे_परिवार_की_प्रेरणा_है
#यथाशीघ्र_अपराधियों_को_सजा_मिले
#अंतिम_जोहार_विनम्र_श्रद्धांजलि
🙏🙏💐💐😢😢
सांगा पड़हा के राजा साहेब स्व० सोमा मुंडा अब हमारे बीच नहीं रहे, उनकी हत्या निर्मम रही, निंदनीय रही। शोक सभा और शहादत आंदोलन में हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करके उनके परिवार के लिए न्याय की मांग अपने उच्च स्वर में रखा। पूरे शहादत आंदोलन एवं शोक सभा के दौरान स्व० मुंडा जी की धर्मपत्नी जो कि इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी रही अमृता मुंडा जी एवं उनकी पुत्री कल्पना मुंडा जी के शब्दों को उनसे सुनकर शरीर के रोंगटे खड़े हो गए। हजारों लोगों की भीड़ जो अश्रुपूर्ण आंखों से उनके अंतिम दर्शन के लिए टकटकी लगाए बैठे थे और ऐसे में उनके परिजनों का ये आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भरे शब्दों ने ही आज मुंडा जी के जीवन को सफल बनाया है। समाज के लिए निस्वार्थ भाव से एक पूरा परिवार नित प्रतिदिन अपना कर्तव्य निभाता रहता है। धन्य है ऐसा परिवार ..!!!
🙏🙏🙏

"मेरे पति के मरने के बाद भी उनके सपने को साकार करने के लिए मैं उनका यह स्कूल चलाऊंगी, क्योंकि मेरे पति का सपना था कि सबको उच्च शिक्षा मिले, समाज में लोग शिक्षित और सामर्थ्यवान बनें।" : अमृता मुंडा (पत्नी)

"मुझे गर्व है कि मेरे पिता सोमा मुंडा है, समाज के कल्याण हेतु सदैव लगे रहने वाले व्यक्ति की बेटी हूँ मैं। हमारे पूरे परिवार ने मेरे पिता के मार्गदर्शन में सदैव समाज के लिए कार्य किया है और आजीवन कार्य करते रहेंगे। मेरे पिता से मुझे जो प्रेरणा मिली है वो मेरे हृदय में सदैव बनी रहेगी।" : कल्पना मुंडा (पुत्री)

Address

Hill Chowk Torpa
Torpa
835227

Telephone

+918294050599

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deepak Tigga posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category