HanumanGangwal Newai-Piplu Assembly Elt.2023

HanumanGangwal Newai-Piplu Assembly Elt.2023 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from HanumanGangwal Newai-Piplu Assembly Elt.2023, Political organisation, Newai, Tonk City.

*भारत माता की जय*मेरा विधान सभा क्षैत्र  #निवाई -पीपलू-2023Hanuman Gangwal Newai
17/08/2023

*भारत माता की जय*
मेरा विधान सभा क्षैत्र #निवाई -पीपलू-2023
Hanuman Gangwal Newai

03/08/2023

न्याय :
जिन्होने ऐसा जैसा कर्म किया है, उनको भी वेसी सजा, उसी जलती भट्टी में फेंक दिया जाना चाहिये ।
जो तेजाब डाले, उस पर भी तेजाब ही डालना चाहिये ।
जेलों मे तो मजे हैं,मुफ्त का रहना, खाना ..

ॐ
13/04/2022

28/07/2021

जिले के निवाई कस्बे मे रेल्वे लाईन व रेल्वे स्टेशन का होना सभी के लिये गर्व की बात होना चाहिये। किन्तु इसके विकास और जनसुविधा को लेकर आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान ही नहीं दिया ।
निवाई बाई पास तक *निवाई कस्बा* रेल लाईन के कारण दो भागो मे बंटा हुआ है । रेल लाईन के पार जनसुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है ..वास्तव मे निवाई को स्मार्ट सिटी बनाना है तो इस और ध्यान देना होगा,
1. चैनपुरा रेल्वे फाटक से लेकर रेल्वे स्टेशन होते हुवे झिलाई रोड़ फाटक, SDM कार्यालय तक रेल लाईन के साथ-साथ सड़क का निर्माण हो ।
2. रेल लाईन के दौनो और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो। अधेंरे के कारण 8 बजे बाद रात्रि मे रेल्वे लाईन के पास पास अराजक तत्व , शराबियों व असामाजिक लोगों का जमावड़ा लगा रहता हैं । जिससे आने जाने वाले राहगीरों, रेल्वे लाईन के पास २हने वालों के साथ कभी भी किसी भी तरह की घटना घटने का अदेंशा बना रहता है ।
इससे सांयकाल अकेली महिला लेट हाेने पर घर तक नहीं सकती ।
3. रेल्वे स्टेशन को बाई पास तक सड़क मार्ग से जौडा जाय, सड़क पर पर्याप्त रोशनी हो ।
4. रेल्वे फाटकों पर ओवर ब्रिज/अण्डर पास का निर्माण हो । जिसमें रेलवे स्टेशन के पास फाटक नम्बर ★39★ सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक ही खुलता है । जिससे रेल्वे लाईन के बाई पास की तरफ २हने वाले लोगों को खुली जेल मे रहने का अहसास होता है । इस फाटक को 24 घण्टे खुलवाया जाय ।
5. रेल्वे लाईन के दोनो तरफ खाली जगह मे पेड़-पौधे लगाये जायें ।

रेल्वे स्टेशन व रेल लाईन के विकास व सौन्दर्य
Hanuman Gangwal Newai

21/09/2017

संसार में आप स्वयं, आपका स्वास्थ्य, आपके अच्छे सद् विचार सबसे महत्वपूर्ण है । जीवन में धन का स्थान दूसरे स्थान पर आता है ।
सबसे महत्वपूर्ण कर्म वही होता है, जो न्याय, निष्पक्षता, संसार के लोगों के कल्याण, स्वयं के कल्याण के लिये किया जाता है ।
In the world you are the most important of yourself, your health, your good thoughts. The place of wealth in life comes second. The most important thing is that which is done for justice, fairness, the welfare of the people of the world, for the welfare of oneself.
Hanuman Gangwal Newai

12/09/2017

*कौन हिन्दु-कौन मुसलमान*
ये संसार,,,सतत,, चलता रहेगा,,,ज्ञानी,,,ध्यानी,,बच्चे,,,अपने अपने तरीके से खेलते खेलते मर जायेगें,,वर्तमान भारत में ,,,कम समझ इन्सान,,,अपने आप को हिन्दु-मुसलमान में बांट कर,,,एक दूसरे को छोटा बताने का खेल खेल २हे है ।
ना अल्लाह बड़ा, ना भगवान,
ना हिन्दु बड़ा, ना मुसलमान,
समझ कब आयेगी,
ऐ बे-ईमान,
कौन हिन्दु, कौन मुसलमान,
आईने मे अपने आप को देख, फिर बोल,
तू इन्सान है,तू इन्सान है,
सब इन्सान है, सब इन्सान,
यही है,,,तेरी-मेरी पहचान,
ना खुदा बड़ा, ना भगवान ।।
Hanuman Gangwal Newai

12/03/2017

आज का विचार :: 12.03.2017
""होली स्पेशल""
मैं जानता हूँ, मेरे द्वारा केवल कोरी बधाई, शुभकामना देने से आपके जीवन में कुछ नहीं बदलने वाला,, आप स्वयं चाहेगें तब ही , आप अपने जीवन में, अपनी स्थिति, परिस्थिति में बदलाव ला सकते हैं,,, #इसलिये ऐसे लोगों से सावधान २हिये, जो अपने मतलब, स्वार्थपूर्ति हेतु अापको कोरी बधाई, शुभकामना देकर आपसे आपका अमूल्य "" #वोट "" पाने की लालसा रखते हैं,,, धन्यवाद ।
#सत्तासुख के लिये , मानव होकर, मानवता को दरकिनार कर, पूर्व काल में सामने का युद्ध होता था, जिसमें तीर, तलवार, भाला, तोप, तंत्र-मंत्र, अस्त्र-शस्त्रों का प्रयोग होता था, जिसमें ताकत वो राज करता था, वर्तमान में कुछ लोभी, लालची, स्वार्थी, अज्ञानी मूर्ख अपने आप को इन्सान नहीं समझकर, राजनीतिक व्यक्ति समझने वाले लोग,,, लोगों का समूह #लोकतंत्र को हथियार बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाने के तरीके निकालकर सत्ता में आना, सत्ता में बने रहने के लिये काम करना,, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, वंशवाद, जातिवाद, इन्सान को इन्सान से अलग कर जातियों में बांटना, जिसमें सब जायज, , ,
#सोचना पड़ेगा,,, नैतिकता, मानवता व इन्सानियत खोकर , केवल कुछ लोगों के लिये बाहरी भौतिक विकास कितना सार्थक है,, जंहा मानसिक शान्ति, आनन्द दूर दूर तक नजर नहीं आता,, इन्सान में इन्सान नजर नहीं आता,,
Hanuman Gangwal Newai

18/11/2016

%%आरक्षण%%
**@अपने अस्तित्व व मूल की जानकारी नहीं होने के कारण, प्राणि जगत में असमानता होना सहज है, और यह असमानता विकराल रूप धारण कर प्राणीयों को आपस में जीवन जीने के लिये असहज हो जाती है, कठिनाई होता है, इसी अज्ञान के कारण संसार को मुर्दा जगत कहा गया है ।@****
आरक्षण का मूल, मानव समाज में व्याप्त ""असमानता"" है ।
आप असमानता किसे मानेगें, यह आपकी जानकारी, और समझ पर निर्भर करता है ।
तो जो भी असमानता आपको मानव समाज में दिखाई देती है, खुद से ही उनको दूर या समाप्त करना चाहिये । #इससे ""आरक्षण"" जैसी बीमारी का हमेशा हमेशा के लिये जड़ से खात्मा हो जायेगा । # # ओर यदि कही असमानता का बीज २हेगा, तो संसार में ""महाभारत काल के कर्ण"" जैसे योद्धा असमानता को मिटाने के लिये संसार में जन्म लेते २हेगें । # # यह क्रम चलता २हेगा ........
Hanuman Gangwal Newai

18/11/2016

आज का विचार :: 18.11.2016
"" व्यक्ति की शंकाओ या जिज्ञासा का समाधान , उसके अपने स्वयं के तरीके से, स्वयं द्वारा हो, सबसे श्रेष्ठ होता है । अन्त में मूल स्वयं वह व्यक्ति रहे , जिसकी शंका है ""
# # कृष्ण ने अर्जुन की शंकाओं का समाधान करने के लिये, कोई तरीका नहीं छोडा, फिर भी अर्जुन की शंका का समाधान, पूरी तरह से नहीं हुआ, मामला, अधूरा ही रह गया ।
युद्ध समाप्ति के पश्चात भी अर्जुन की शंकाओं का निराकरण , कृष्ण जैसे महापुरूष द्वारा कई बार किये जाते २हे , शंका पूरी तरह से समाप्त नहीं हई, कारण खीधा सा है, "" मूल स्वयं कृष्ण रह गये"" इतनी सी चूक हो गई ।
# #
अपना आधार स्वयं बनो, किसी के पीछे मत चलो, आप आगे चलो, जिसके साथ चल रहें हैं, उसको पीछे रहने दो ।
शब्दों के भावों को अपने नीजि जीवन में व्यवहार में लाये बिना , किसी से कहना, व्यर्थ ही है ।
यदि आप हो ओर, अपने बारे में ही कहते हो, अपने अनुभवों को कहते हो, ज्यादा श्रेष्ठ है ।
ज्यादातर ऐसा ही हो २हा है, ""किसी को शहद का बन्द डिब्बा मिला, स्वयं खाते नहीं, और संसार में किसी दूसरे को देने का प्रयास,,, चल रहा है, अब दिक्कत यह है, शहद की बातें सब करते हैं, लेकिन जिसने चखा ही नहीं, उसके लिये, बातें किस काम की,,,,
आप विचार कीजिये,,,,,
HANUMAN GANGWAL NEWAI

Address

Newai
Tonk City
304021

Telephone

9829973709

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HanumanGangwal Newai-Piplu Assembly Elt.2023 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share