Dr. Bhim Rao Ambedkar

Dr. Bhim Rao Ambedkar Its All About the Dr. Bhim Rao Ambedkar Library & Bhawan that Located In Tibbi . Give Your Review On this Page. Keep supports us. Thnk You

अंबेडकर भवन टिब्बी
01/06/2026

अंबेडकर भवन टिब्बी

अंबेडकर भवन टिब्बी में धम्म भूमि शाखा टिब्बी द्वारा 31 मई  2026 रविवार को तथागत बुद्ध जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता...
31/05/2026

अंबेडकर भवन टिब्बी में धम्म भूमि शाखा टिब्बी द्वारा 31 मई 2026 रविवार को तथागत बुद्ध जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 35 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के पश्चात गत माह अंबेडकर जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता के परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 5 में पायल, 6 में अंचल , 7 में प्रिंस व गौरव, 8 में अनुराज, 9 में मुस्कान , 10 में ज्योति, 11 में जिज्ञासा, 12 में राहुल, संपूर्ण प्रतियोगिता में तृतीय वीरेंद्र, द्वितीय ऐश्वर्या व प्रथम सुमन रहे। इस अवसर पर अंबेडकर नवयुवक संघ टिब्बी के कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार अध्यापक, प्रभुराम पत्रकार, विनोद बौद्ध अध्यापक , महर्षि दयानंद पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय के व्यवस्थापक ओमप्रकाश वर्मा , समाज सेवी कुलवंत सिंह सुथार उपस्थित थे। परीक्षा प्रभारी मांगीलाल ने बताया कि आगामी परीक्षा 28 जून 2026 रविवार को आयोजित होगी। जिन विद्यार्थियों ने भाग लेना हो वो 25 जून, 2026 तक अपना नाम लिखा सकते हैं।

18/05/2026
18/05/2026

अंबेडकर भवन (पुस्तकालय और वाचनालय) टिब्बी, हनुमानगढ़ (राजस्थान) में की निःशुल्क तैयारी करवाई जा रही है जिसके तहत शिवमंगल सिंह सुमन सर द्वारा राजस्थान के लोक देवता व लोक देवियों से संबंधित पेपर लेकर उनको विस्तार से समझाया गया।
कोचिंग कक्षाएं बेहतरीन तरीके से लगाई जा रही है।

धम्म भूमि शाखा टिब्बी की ओर से आज अंबेडकर भवन पुस्तकालय एवं वाचनालय टिब्बी में कोचिंग कक्षाओं की शुरुआत की गई । जिसके तह...
11/05/2026

धम्म भूमि शाखा टिब्बी की ओर से आज अंबेडकर भवन पुस्तकालय एवं वाचनालय टिब्बी में कोचिंग कक्षाओं की शुरुआत की गई । जिसके तहत विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं की कोचिंग करवाई जा रही है। इस अवसर पर तलवाड़ा झील से अमरसिंह तलवाड़ा, 465 हैड से पूनम चंद , अंबेडकर नवयुवक संघ टिब्बी के कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार अध्यापक व अंबेडकर भवन टिब्बी कोचिंग एवं परीक्षा प्रभारी मांगीलाल उपस्थित थे। इस अवसर अमर सिंह तलवाड़ा ने अपने ह्रदय के उद्गार से कहा कि आप धैर्य व दृढ़ विश्वास के साथ प्रयास करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी। कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सदैव आगे बढ़ते रहें। आज शुरुआत के समय ऐश्वर्या, चंचल, अमनदीप, प्रियंका, मंजुल कुमार, देशराज, राकेश कुमार, वीरेंद्र, रमनदीप, भजनलाल, रणवीर, मनीष व दीपक कोचिंग क्लास में उपस्थित रहे।

पढ़ाई में ही नहीं खेल में भी परचम लहरा रहे हैं अंबेडकर भवन टिब्बी के विद्यार्थी अंबेडकर भवन टिब्बी के होनहार विद्यार्थी ...
05/05/2026

पढ़ाई में ही नहीं खेल में भी परचम लहरा रहे हैं अंबेडकर भवन टिब्बी के विद्यार्थी
अंबेडकर भवन टिब्बी के होनहार विद्यार्थी सौरभ सुपुत्र मान्य. सुरेंद्र कुमार सुपौत्र मान्य. बुधराम मेहरड़ा वार्ड 17 का राजस्थान की फूटबॉल टीम अंडर 20 में चयन होने पर अंबेडकर नवयुवक संघ टिब्बी की ओर से हार्दिक मंगलकामनाएं तथागत बुद्ध की अनुकंपा बाबा साहब का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे आप नित नई बुलंदियों को छुएं।

अंबेडकर भवन टिब्बी में धम्म भूमि शाखा टिब्बी द्वारा 26 अप्रैल 2026 रविवार को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सामान्य ज्ञान प...
27/04/2026

अंबेडकर भवन टिब्बी में धम्म भूमि शाखा टिब्बी द्वारा 26 अप्रैल 2026 रविवार को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 36 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के पश्चात गत नारायण गुरु जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता के परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 5 में अतुल, 6 में विशाल , 7 में मनोज, 8 में लक्ष्यदीप, 9 में ज्योति , 11 में किशु, संपूर्ण प्रतियोगिता में तृतीय ऐश्वर्या, द्वितीय खुशविंद्र कौर व प्रथम नितेश रहे। इस अवसर पर अंबेडकर नवयुवक संघ टिब्बी के कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार अध्यापक, स्वामी विवेकानंद काॅलेज टिब्बी के व्याख्याता राज्यवर्धन बौद्ध समाज सेवी कुलवंत सिंह सुथार, व्याख्याता बलवीर सिंह तनाण उपस्थित थे। परीक्षा प्रभारी मांगीलाल ने बताया कि आगामी परीक्षा 31 मई 2026 रविवार को आयोजित होगी। जिन विद्यार्थियों ने भाग लेना हो वो 28 मई, 2026 तक अपना नाम लिखा सकते हैं।

अंबेडकर भवन टिब्बी में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम की झलक व खबर
15/04/2026

अंबेडकर भवन टिब्बी में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम की झलक व खबर

बोधिसत्व विश्व रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती पर समस्त भारत वासियों को हार्दिक मंगलकामन...
14/04/2026

बोधिसत्व विश्व रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती पर समस्त भारत वासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं

Address

Near Ramdev Mandir
Tibbi
335526

Telephone

9783144139

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Bhim Rao Ambedkar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category