02/06/2026
समुद्र की अथाह लहरों के बीच एक विशाल शिला पर निर्मित विवेकानंद रॉक मेमोरियल स्थापत्य सौंदर्य का प्रतीक है। लक्षद्वीप सागर से घिरे इस अनुपम स्थल पर बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर का त्रिवेणी मिलन एक ऐसा मनोहारी दृश्य रचता है, जो प्रकृति की अनुपम कलाकृति प्रतीत होता है। यह ऐतिहासिक जल स्मारक वहीँ पावन शिला है, जहाँ स्वामी विवेकानंद ने गहन ध्यान के माध्यम से आत्मबोध प्राप्त किया और मानवता के कल्याण का अपना विराट संकल्प दृढ़ किया। उनकी अमर प्रेरणा और योगदान को नमन करते हुए वर्ष 1970 में इस भव्य जल-स्मारक का निर्माण किया गया।
#भारत_के_ऐतिहासिक_जल_स्मारक