GDC Kamand - Tehri Garhwal

GDC Kamand - Tehri Garhwal Government Degree College is a prestigious institution for B.A. courses at picturesque town of Kamand

10/09/2026

#महाविद्यालय कमांद के #तीन प्रतिभाशाली #विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग के लिए चयन #महाविद्यालय परिवार मे हर्ष एवं उत्साह का माहौल) #गजा (डी पी उनियाल) मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय कमान्द के #तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों #मीना #संतोषी एवं #सौरभ का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क आनलाइन कोचिंग के लिए हुआ है, विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार मे हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।
#बताते चलें कि #चयनित विद्यार्थियों में से #संतोषी एवं #सौरभ ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 मे राजकीय महाविद्यालय कमांद से अपनी स्नातक शिक्षा पूर्ण पास आउट किया है, वहीं #मीना इतिहास विषय में एफ. वाई यू पी ( Four-Yer undergraduate Program) के अन्तर्गत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश लेकर अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने की इच्छुक है।
#उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली एवं मेधावी युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्ग दर्शन एवं समान अवसर उपलब्ध कराना है, योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 11 हजार विद्यार्थियों को निशुल्क आनलाइन कोचिंग प्रदान किए जाने की व्यवस्था की गई है। योजना के अन्तर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रिकॉर्डेड लेक्चर, डिजिटल अध्ययन सामग्री, प्रश्न बैंक, नियमित टेस्ट एवं माॅक टेस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों एवं अनुभवी शिक्षकों से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे वे अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को और अधिक प्रभावी बना सकेंगे, इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क आनलाइन कोचिंग व शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। #महाविद्यालय कमांद की #प्राचार्य प्रो. #गौरी सेवक ने चयनित विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित ऐसी योजनाओं से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे, महाविद्यालय परिवार की ओर से मीना, संतोषी, व सौरभ को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Day 1 of Hindi Diwas Pakhwara at Rajkiya Mahavidyalaya Kamand (Topic: Essay Competition)
09/09/2026

Day 1 of Hindi Diwas Pakhwara at Rajkiya Mahavidyalaya Kamand (Topic: Essay Competition)

Smart Board for the classroom at Rajkiya Mahavidyalaya Kamand under Vidhyak Nidhi by respected MLA Dhanaulti Vidhan Sabh...
09/09/2026

Smart Board for the classroom at Rajkiya Mahavidyalaya Kamand under Vidhyak Nidhi by respected MLA Dhanaulti Vidhan Sabha, Mr. Pritam Singh Panwar. Many thanks sir. 🙏🙏🙏

अति महत्वपूर्ण सूचनासभी इंटरमीडिएट पास छात्र छात्राएं जो रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गये थे वे समर्थ पोर्टल पर जाकर तत्काल अ...
01/09/2026

अति महत्वपूर्ण सूचना

सभी इंटरमीडिएट पास छात्र छात्राएं जो रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गये थे वे समर्थ पोर्टल पर जाकर तत्काल अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम विस्तारित तिथि 7 सितम्बर 2026 है।

रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक: https://ukadmission.samarth.ac.in

Registration in BA Ist Year Last Date: 31 August 2026
29/08/2026

Registration in BA Ist Year Last Date: 31 August 2026

26/08/2026
24/08/2026

#राजकीय महाविद्यालय कमांद की 12 छात्राओं को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से मिली छात्रवृत्ति
#कमांद, टिहरी गढ़वाल। #राजकीय महाविद्यालय कमांद, टिहरी गढ़वाल की 12 छात्राओं को #शैक्षणिक सत्र 2025–26 में #अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि महाविद्यालय की छात्राओं के लिए उत्साहवर्धक है तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
#अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जाने वाली यह छात्रवृत्ति (₹ 30,000) छात्राओं को उनकी उच्च शिक्षा के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है। छात्रवृत्ति प्राप्त होने से चयनित छात्राओं को अपनी शिक्षा से संबंधित आवश्यक खर्चों को पूरा करने में सहायता मिलेगी तथा वे अधिक एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
#इस अवसर पर महाविद्यालय के #प्राचार्य #प्रो. गौरी सेवक ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी छात्रवृत्तियाँ विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। उन्होंने छात्राओं से इस अवसर का सदुपयोग करते हुए अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
#प्राचार्या महोदया ने छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु छात्रवृत्ति #संयोजक #डॉo बीना रानी की सराहना की और भविष्य में भी अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया। 12 छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन राजकीय महाविद्यालय कमांद की शैक्षणिक प्रगति और छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय उपलब्धि है।

राजकीय महाविद्यालय कमान्द में अभिभावक-शिक्षक संघ की प्रथम बैठक आयोजितटिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय कमान्द, टिहरी गढ़व...
21/08/2026

राजकीय महाविद्यालय कमान्द में अभिभावक-शिक्षक संघ की प्रथम बैठक आयोजित
टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय कमान्द, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड में अभिभावक-शिक्षक संघ (Parent-Teacher Association) की प्रथम बैठक महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, अनुशासन, नियमित उपस्थिति तथा उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में अभिभावकों और शिक्षकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक ने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अध्ययन-अध्यापन तथा महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता के लिए निरंतर प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बैठक में अभिभावक-शिक्षक संघ के माध्यम से महाविद्यालय एवं अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर यह भी फैसला किया गया की अभिभावक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन अगली मीटिंग 15 सितमबर को किया जाएगाI
अंत में सभी उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। महाविद्यालय की अभिभावक शिक्षक संघ प्रभारी डॉ. बीना रानी जोशी ने कहा की महाविद्यालय की सुचना और अभिभावकों के संग सवांद बनाये रखने हेतु एक व्हात्सप्प ग्रुप बनाया जाएगा जिससे सूचनाएं ससमय अभिभावकों तक भी पहुँच सकेंI इस अवसर पर श्री सुभास, मानवेन्द्र, जीत सिंह, उम्मीद दास, कविता दिवेई, मुहु देवी, बबली देवी और डॉ. राकेश मोहन नौटियाल, डॉ. दीपक राणा, डॉ. शैफाली शुक्ला, डॉ. प्रवीन, श्री देवेश चन्द्र आदि उपस्थित हुए.

Closing Ceremony of One Day Orientation Programme under the aegis of Devbhoomi Udyamita Yojana, Govt. of Uttarakhand on ...
21/08/2026

Closing Ceremony of One Day Orientation Programme under the aegis of Devbhoomi Udyamita Yojana, Govt. of Uttarakhand on 21st August 2026.

Poem Recitation Competition under ABSS 2026 at Rajkiya Mahavidyalaya Kamand
21/08/2026

Poem Recitation Competition under ABSS 2026 at Rajkiya Mahavidyalaya Kamand

Address

Kamand
Tehri-Garhwal
249131

Opening Hours

Monday 10am - 5am
Tuesday 10am - 5am
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10am - 5am
Friday 10am - 5am
Saturday 10am - 5am

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GDC Kamand - Tehri Garhwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to GDC Kamand - Tehri Garhwal:

Shortcuts

Share