12/05/2025
अपार हर्ष के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि ग्राम सभा पुंडोळी (हड़ियाना) द्वारा शहीद प्रवीण सिंह मेमोरियल प्रीमियर लीग का (सीज़न 2) 16 मई 2025 से श्री महेंद्र देवता क्रिकेट ग्राउंड मल्याकोट में आयोजित किया जा रहा है।
जिसका उद्धघाटन भूतपूर्व सैनिक श्री प्रताप सिंह गुसाईं के द्वारा किया जायेगा।
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ
पंजीकरण प्रारंभ: 05 मई 2025
टूर्नामेंट प्रारंभ: 16 मई 2025 (शुक्रवार)
स्थान: 🏟 श्री महेन्द्र देवता क्रिकेट ग्राउंड, मल्याकोट
आयोजक: 🎯 शहीद प्रवीन सिंह मेमोरियल क्रीड़ा समिति, पुंडोळी (हड़ियाना)
💰 एंट्री शुल्क विवरण
🗓 14 मई 2025 तक पंजीकरण पर: ₹2500/-
🗓 14 मई के बाद (लेट रजिस्ट्रेशन): ₹3100/-
🛑 अंतिम पंजीकरण तिथि: 16 मई 2025
🏆 टीम पुरस्कार राशि
🥇 विजेता टीम: ₹31,000/-
🥈 उपविजेता टीम: ₹15,000/-
🎯 स्पेशल बोनस कॉन्सेप्ट (Dynamic Bonus Concept)
इस वर्ष टूर्नामेंट में ₹11,000/- तक की अतिरिक्त राशि पुरस्कार में जोड़ी जा सकती है, जो विजेता एवं उपविजेता टीमों को बराबर-बराबर दी जाएगी।
बोनस राशि का निर्धारण प्रायोजकों और एंट्री फीस के संग्रह के आधार पर आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा।
उदाहरण:
यदि बोनस राशि ₹10,000/- निर्धारित होती है, तो:
🏆 विजेता को मिलेगा: ₹31,000 + ₹5,000 = ₹36,000/-
🥈 उपविजेता को मिलेगा: ₹11,000 + ₹5,000 = ₹16,000/-
🔹 अधिकतम बोनस: ₹11,000/- (₹5,500 विजेता + ₹5,500 उपविजेता)
🏅 व्यक्तिगत पुरस्कार (Individual Awards)
🏆 मैन ऑफ़ द सीरीज़
🏆 बेस्ट बैट्समैन
🏆 बेस्ट बॉलर
🏆 बेस्ट अंपायर्स
🏅 प्रत्येक मैच में "मैन ऑफ़ द मैच" घोषित किया जाएगा।
🎥 इस बार इस टूर्नामेंट के सभी मैच YouTube पर लाइव स्ट्रीम होंगे।
📲 अपने मोबाइल या टीवी पर घर बैठे देखें हर चौका, छक्का और रोमांचक मुकाबला — लाइव!
📜 नियम और शर्तें (Rules & Regulations)
प्रत्येक टीम को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपने 15 खिलाड़ियों की सूची देनी होगी। लीग से लेकर फाइनल तक वही खिलाड़ी खेल सकेंगे।
मैच के दौरान अंपायर का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
किसी भी खिलाड़ी या दर्शक को खेल के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचने पर समिति उत्तरदायी नहीं होगी।
क्रिकेट नियमों का उल्लंघन करने पर टीम को टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है।
यदि कोई टीम निर्धारित समय तक मैदान पर उपस्थित नहीं होती है, तो उस टीम को अयोग्य (Disqualified) घोषित किया जा सकता है।
अनुशासनहीनता की स्थिति में सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
समय पर मैदान पर न पहुँचने पर वॉकओवर के आधार पर टीम को बाहर किया जा सकता है।
बारिश या अन्य कारणों से मैच रद्द होने पर समिति का निर्णय अंतिम होगा।
खिलाड़ियों को खेल भावना और मर्यादा बनाए रखना अनिवार्य है।
यदि कोई खिलाड़ी एक टीम में नामांकन के बाद दूसरी टीम से खेलता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उस टीम के कप्तान की होगी जिसमें वह बिना नामांकन के खेल रहा है, और ऐसी स्थिति में टीम को अयोग्य (Disqualified) किया जा सकता है।
किसी भी टीम को 15 नामांकित खिलाड़ियों के अतिरिक्त अधिकतम 5 अतिरिक्त खिलाड़ी शामिल करने की अनुमति होगी, जिससे पूरे टूर्नामेंट में एक टीम अधिकतम 20 खिलाड़ियों के साथ खेल सकेगी। ये अतिरिक्त खिलाड़ी केवल आपातकालीन स्थितियों में और समिति की पूर्व अनुमति के बाद ही खेल सकेंगे।