Police Training College Uttarakhand.

Police Training College Uttarakhand. Police Training College,Narandra Nagar,Tehri Garhwal.

*अपर उपनिरीक्षक श्री बिशन बहादुर क्षेत्री को भावभीनी विदाई*दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र...
31/10/2025

*अपर उपनिरीक्षक श्री बिशन बहादुर क्षेत्री को भावभीनी विदाई*
दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक श्री बिशन बहादुर क्षेत्री जी की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।

*अखंड भारत के शिल्पकार ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस”  के अवसर पर आज पुलिस प्र...
31/10/2025

*अखंड भारत के शिल्पकार ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर आज पुलिस प्रशिक्षण महाविद्याल में शपथ ग्रहण समारोह एंव Run For Unity का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त पीटीसी अधिकारियों,कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
*सरदार वल्लभ भाई पटेल का राष्ट्र के एकीकरण में योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। सरदार पटेल जी का जीवन हमें सदैव राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

कर्तव्य के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस जवानों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय...
21/10/2025

कर्तव्य के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस जवानों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर द्वारा दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
पुलिस स्मृति दिवस पर आज दिनांक 21-10-2025 को पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी स्थित शहीद स्मारक में शहीद हुये पुलिस के जवानों को पी0टी0सी0 परिवार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्री मनोज कुमार कत्याल अपर पुलिस अधीक्षक पी0टी0सी0 द्वारा शहीद हुये पुलिस के जवानों को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शहीद स्मारक पर वीरगति को प्राप्त हुये जवानों को रीत व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, पुलिस उपाधीक्षक पी0टी0सी0 श्रीमती अस्मिता ममगाईं,पुलिस उपाधीक्षक पी0टी0सी0 श्री अखिलेश कुमार ,प्रतिसार निरीक्षक पी0टी0सी0 श्री अर्जुन कुमार एवं प्रतिसार निरीक्षक प्रशिक्षण श्रीमती निर्मला राणा एवं पुलिस के अधिकारी,कर्मचारी गणों द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। तदोपरान्त शहीद हुये जवानों को सलामी देकर 02 मिनट का मौन धारण किया गया एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
विगत वर्ष देशभर में 186 पुलिस एवं अर्ध्दसैनिक बल के जवानों ने कर्तव्य के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस के 04 अधिकारी,कर्मचारी शामिल हैं।

निरीक्षक नागरिक पुलिस/ अभिसूचना का 18 दिवसीय पद्दोन्नति प्रशिक्षण का समापन समारोह सम्पन्न। पीटीसी नरेंद्रनगर: उत्तराखंड ...
09/10/2025

निरीक्षक नागरिक पुलिस/ अभिसूचना का 18 दिवसीय पद्दोन्नति प्रशिक्षण का समापन समारोह सम्पन्न।
पीटीसी नरेंद्रनगर: उत्तराखंड पुलिस के उप-निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए 90 निरीक्षकों (84 नागरिक पुलिस एवं 06 अभिसूचना) का दिनांक 18.09.2025 से पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, उत्तराखंड, नरेन्द्रनगर में 18 दिवसीय पद्दोन्नति प्रशिक्षण आज दिनांक 09.10.2025 को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह, मुख्य अतिथि श्री करन सिंह नगन्याल(IPS)- पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा एवं अभिसूचना, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून की गरिमामय उपस्थिति में पीटीसी सभागार में सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम समापन समारोह पर कोर्स-कोर्डिनेटर श्रीमती अस्मिता मंमगाई- पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी महोदया द्वारा प्रशिक्षण की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

तदपश्चात श्री सुरजीत सिंह पंवार- पुलिस अधीक्षक एटीसी महोदय द्वारा प्रशिक्षण के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण दिया गया।
समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को आगे आने वाली चुनौतियों एवं वर्तमान परिवेश में पुलिस की जिम्मेदारी पर सम्बोधित किया गया।
18 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान अन्तिम परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर बाह्य कक्ष, अंत कक्ष विषयों के माध्यम से निम्नलिखित प्रशिक्षुओं द्वारा अपने-अपने विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किए-
1- निरी0 ना0पु0 श्री आशीष गुसाईं- सर्वांग सर्वोत्तम
2- निरी0 ना0पु0 लाखन सिंह - बाह्य कक्ष प्रशिक्षण
3- निरी0 ना0पु0 आशीष गुसाईं- अंत कक्ष नागरिक पुलिस
4- निरी0 अभि0 संतोष भट्ट- अन्त कक्ष अभिसूचना।
उसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक/ उपनिदेशक श्री मनोज कुमार कत्याल द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर श्री अखिलेश कुमार- पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी, श्री गिरीश चंद्र कंण्डवाल- डिप्टी कमिश्नर एफडीए उत्तराखंड, श्री नरेन्द्र सिंह- वित्त नियंत्रक,उत्तराखंड, श्री अर्जुन सिंह- प्रतिसार निरीक्षक पीटीसी, श्रीमति निर्मला राणा- प्रतिसार निरीक्षक प्रशिक्षण पीटीसी, श्री मुकेश शर्मा- सुबेदार मेजर, पीटीसी सहित विभिन्न पदाधिकारियों उपस्थित रहे।

आज दिनांक 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में कार्यक्रम का ...
02/10/2025

आज दिनांक 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश तथा शास्त्री जी के 'जय जवान जय किसान ' के आदर्श को स्मरण किया गया।

"" आज मैंने एक सहृदय अधिकारी  के आंखों में आंसू देखे,हरएक पुलिस के कठोर व्यक्ति को भावुक होते देखा, आंखों से बहता पानी द...
31/08/2025

"" आज मैंने एक सहृदय अधिकारी के आंखों में आंसू देखे,
हरएक पुलिस के कठोर व्यक्ति को भावुक होते देखा, आंखों से बहता पानी देखा।।''"

“पुलिस उप-महानिरीक्षक/निदेशक श्री ददन पाल (IPS) सर को भावभीनी विदाई”

पीटीसी नरेन्द्रनगर- आज दिनांक 31,अगस्त 2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर के आधुनिक निर्माता कहे जाने वाले श्री ददन पाल(IPS) पुलिस उप-महानिरीक्षक/निदेशक सर द्वारा अपनी अधिवर्षता आयु पुर्ण कर सेवानिवृत्त हुए, जिसके उपलक्ष्य में संस्थान में आज एक भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित रिटायर्ड महानिरीक्षक श्री पूरण सिंह रावत सर द्वारा विदाई के दौरान संस्थान को निदेशक के रूप उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों के बारे में बताया गया।
रिटा0 पुलिस उपाधीक्षक सुश्री सुनीता वर्मा मैम द्वारा बताया गया कि ""सर ऐसे व्यक्तित्व है जिन्होंने अपनी सेवा, कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी, सत्यनिष्ठता से अपनी विशेष पहचान बनाई।""
कार्यक्रम के दौरान परिजनों में महोदय की जीवनसाथी श्रीमती आभा पाल मैम सहित उनके बच्चे, उनके छोटे भाई आदि पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे, अभिभाषण के दौरान हरएक को भावुक होते हुए देखा तो ये सब देखकर लगा कि एक व्यक्ति का व्यक्तित्व ही है जो उसे हमेशा सम्मान दिलाता है और उनकी छवि को कभी धूमिल नही होने देता।
सेवानिवृत्त के अवसर पर निदेशक महोदय ने कहा कि मेरे द्वारा अपने जीवन के बहुमुल्य साल इस विभाग में बड़े ही गौरवशाली परंपरा और निर्विवाद के साथ बिताए।

इस अवसर पर श्री मनोज कत्याल (अपर पुलिस अधीक्षक/उप-निदेशक) श्रीमती अस्मिता ममगांई ( पुलिस उपाधीक्षक), श्री अखिलेश कुमार ( सैन्य सहायक), श्री अर्जुन सिंह ( प्रतिसार निरीक्षक), श्रीमती निर्मला राणा(एचडीआई), श्री केदार सिंह चौहान(निरीक्षक), श्री मुकेश शर्मा (सूबेदार, सैन्य सहायक) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में देश का 79वां  स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस  अवसर पर श्री ददन पाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक/...
16/08/2025

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री ददन पाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेश पीटीसी द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवम देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद कर देश की एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द्र बनाये रखने तथा अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी, सत्यनिष्ठा की समस्त अधिo/कर्मo को शपत दिलाई।

बाल विवाह रोकथाम एवं "बाल विवाह मुक्त भारत " अभियान के अंतर्गत विशेष किशोर पुलिस इकाई (Special Juvenile Police Unit - SJ...
09/08/2025

बाल विवाह रोकथाम एवं "बाल विवाह मुक्त भारत " अभियान के अंतर्गत विशेष किशोर पुलिस इकाई (Special Juvenile Police Unit - SJPU) हेतु दिनांक 07-08-25 से प्रारंभ 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई l *
पीटीसी नरेन्द्रनगर- माननीय हाई कोर्ट नैनीताल के निर्देशानुसार एवं "बाल विवाह मुक्त भारत " अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय उत्तराखंड ,नरेन्द्रनगर में विशेष किशोर पुलिस इकाई (Special Juvenile Police Unit - SJPU) हेतु बाल विवाह रोकथाम जैसे सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने की दिशा में कदम है।
बाल विवाह (Child Marriage) एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसमें लड़के या लड़की की शादी उनकी कानूनी उम्र से पहले कर दी जाती है। भारत में, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार, लड़कियों के लिए विवाह की न्यूनतम कानूनी उम्र 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष है. बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

नव आगंतुक आबकारी उप निरीक्षक एवं आबकारी कान्स्टेबल प्रशिक्षुओं का आगमन एवं स्वागतपीटीसी नरेंद्रनगर: प्रशिक्षण निदेशालय, ...
08/08/2025

नव आगंतुक आबकारी उप निरीक्षक एवं आबकारी कान्स्टेबल प्रशिक्षुओं का आगमन एवं स्वागत

पीटीसी नरेंद्रनगर: प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार दिनांक 06/08/2025 को आबकारी सब इंस्पेक्टर एवं आबकारी कान्स्टेबल सीधी भर्ती से चयनित 102 प्रशिक्षुओं को तीन महीने का गहन प्रशिक्षण और अध्ययन के लिए पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में आगमन किया जिस अवसर पर विधिवत उद्घाटन किया गया।
अधिकारियों का परिचय: सबसे पहले सभी प्रशिक्षुओं से उनका परिचय प्राप्त किया गया और उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी अपना परिचय दिया गया जिससे जिससे एक दूसरे को जान सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन: आगामी 3 माह के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, पाठ्यक्रम, और मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
अतिथियों/ उच्चाधिकारियों का सम्बोधन: इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप-महानिरीक्षक/निदेशक श्री ददन पाल सर द्वारा अपने अभिभाषण में नव- नियुक्त प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ""प्रशिक्षण हमें विभाग के मूल्यों और अपेक्षाओं को समझने, एक-दूसरे के साथ जुड़ने, और एक टीम के रूप में काम करने की भावना विकसित करने में मदद करता है।""
अपर पुलिस अधीक्षक/उपनिदेशक श्री मनोज कुमार कत्याल सर द्वारा ""विभाग के महत्व,जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं के बारे में बताते हुए अपने आचरण को उच्च मानकों और पेशेवर आचरण की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रेरित किया गया।""

अतिथियों का धन्यवाद: तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक अन्त:कक्ष श्रीमती अस्मिता मंमगाई मैम द्वारा सभी उपस्थित उच्चाधिकारियों और अतिथियों का धन्यवाद किया गया और साथ ही सभी प्रशिक्षुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी से प्रशिक्षण में कठोर अनुशासन के साथ दृढ़ संकल्प, निष्ठा, ईमानदारी और पेशेवर व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों/उच्चाधिकारियों के अतिरिक्त श्री अर्जुन सिंह ( प्रतिसार निरीक्षक), श्रीमती निर्मला राणा(एचडीआई), श्री केदार सिंह चौहान(निरीक्षक), श्री मुकेश शर्मा (सूबेदार, सैन्य सहायक) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (जब्ती, भण्डारण, नमूना करण, और निपटान) नियमावली 2022 के सम्बन्ध में प्रशिक्ष...
06/08/2025

नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (जब्ती, भण्डारण, नमूना करण, और निपटान) नियमावली 2022 के सम्बन्ध में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम" का आयोजन

पीटीसी नरेंद्रनगर: निर्देशानुसार माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल के द्वारा दिए गए आदेश दिनांक 05-05-2025 के क्रम में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (जब्ती, भण्डारण, नमूना करण, और निपटान) नियमावली 2022 के अनुपालन में प्रशिक्षण निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के तत्वावधान में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर के सभागार में पुलिस पदाधिकारियों/ विवेचकों का 02 दिवसीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम दिनांक 05-08-2025 को सकुशल संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण शिविर में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से नामित डीएसपी, इंस्पेक्टर, एवं विवेचकों को प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों द्वारा अपने-अपने अनुभव और माननीय न्यायालयों के रुलिंगों/आदेशों सहित विभिन्न विषयों पर ज्ञान वर्धन किया गया। साथ ही विभिन्न मौके पर प्रतिभागियों ने कई सवाल पूछे जिसका प्रत्युत्तर देकर उनका क्षमता वर्धन किया गया।

समापन समारोह के अवसर पुलिस उप-महानिरीक्षक/निदेशक श्री ददन पाल(IPS) महोदय की तरफ से यह बताया गया है ""कि कार्रवाई के दौरान किस तरह से सावधानी बरतनी है तथा आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए कौन-कौन से बिंदुओं पर कार्रवाई करने की जरूरत है.साथ पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान किस तरह सावधान रहना है।""
अपर पुलिस अधीक्षक/ उपनिदेशक श्री मनोज कुमार कत्याल द्वारा इस अवसर पर बताया कि ""ऐसी कार्यशाला का उद्देश्य आपके संशय और जिज्ञासाओं को दूर करना है, एवं जांच की गुणवत्ता में बेहतर परिणाम हासिल करना है।""
विषयों की संवेदनशीलता और समाज में फैली ड्रग्स रूपी कुरिति को 2026 तक जड़ से खत्म करने का उत्तराखंड सरकार के संकल्प के दृष्टिकोण से यह कार्यशाला बेहद लाभकारी साबित हुई।

“निरीक्षक ना0पु0 श्री बृजमोहन पंत को भावभीनी विदाई”दिनांक 31 जुलाई 2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में  ...
01/08/2025

“निरीक्षक ना0पु0 श्री बृजमोहन पंत को भावभीनी विदाई”

दिनांक 31 जुलाई 2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में पुलिस उप-महानिरीक्षक/निदेशक श्री ददन पाल(IPS) के उपस्थिति में निरीक्षक ना0पु0 श्री बृजमोहन पंत की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। उप-महानिरीक्षक महोदय द्वारा विदाई के दौरान संस्थान को प्रभारी अन्त कक्ष के रूप उनके में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों और योगदान के रुप में दिये गये ज्ञान के बारे में बताया गया, जिससे वातावरण भावनात्मक एवं प्रेरक बन गया।
कार्यक्रम के दौरान परिजन भी उपस्थित रहे, जिसमें परिजनों द्वारा पुलिस विभाग का शुक्रिया करते हुए सकुशल सेवानिवृत्ति पर खुशी जाहिर करते हुए भावुक हो गए।
सेवानिवृत्त के अवसर पर श्री बृजमोहन पंत जी ने कहा कि मेरे द्वारा अपने जीवन के बहुमूल्य 42 साल इस विभाग में बड़े ही गौरवशाली परंपरा और निर्विवाद के साथ बिताए।
उन्होंने कहा कि "मैंने संस्थान में विगत 8 वर्षो में अपने ज्ञान से अनगिनत प्रशिक्षुओं को एक कच्चे घड़े से परिपक्वता तक का गौरवपूर्ण समय व्यतीत कर अब संस्थान को आगे ले जाने की बारी आप सभी के कंधों पर है।"

इस अवसर पर श्री मनोज कत्याल (अपर पुलिस अधीक्षक/उप-निदेशक) श्रीमती अस्मिता ममगांई ( पुलिस उपाधीक्षक), श्री अखिलेश कुमार ( सैन्य सहायक),श्री शांति प्रिय गौतम(अभियोजन अधिकारी), श्री अर्जुन सिंह ( प्रतिसार निरीक्षक), श्रीमती निर्मला राणा(एचडीआई), श्री केदार सिंह चौहान(निरीक्षक), श्री मुकेश शर्मा (सूबेदार, सैन्य सहायक) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Address

Police Training College, Narendra Nagar, Tehri Garhwal
Tehri-Garhwal
249175

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Police Training College Uttarakhand. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Police Training College Uttarakhand.:

Share