डॉ वीरेंद्र सिंह रावत

डॉ वीरेंद्र सिंह रावत Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, Social service, Nianbagh Tehri Garhwal, Tehri-Garhwal.

सरदार सिंह रावत अमर रहे विकास पुरुष धनोल्टी विधानसभा के लोगों के कल्याण और विकास के लिए जाने जाते हैं, मैं उनका बेटा इस चुनाव 2022 में विधायक पद के लिए खड़ा रहूंगा कृपया वोट दें और समर्थन करें आपका अपना बेटा, भाई, दोस्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत

04/10/2025

🙏🏻🙏🏻

आप सभी को हार्दिक निमंत्रण है कि आप १ नवम्बर से ३ नवम्बर २०२५ तक होने वाले नैनबाग महोत्सव में सम्मिलित हों।             ...
28/09/2025

आप सभी को हार्दिक निमंत्रण है कि आप १ नवम्बर से ३ नवम्बर २०२५ तक होने वाले नैनबाग महोत्सव में सम्मिलित हों।
🙏🏻🙏🏻

उत्तराखण्ड की धरती हमेशा से चेतना और संघर्ष की प्रतीक रही है। यहाँ लोग चुपचाप अन्याय सहने वाले नहीं, बल्कि जब भरोसा टूटत...
24/09/2025

उत्तराखण्ड की धरती हमेशा से चेतना और संघर्ष की प्रतीक रही है। यहाँ लोग चुपचाप अन्याय सहने वाले नहीं, बल्कि जब भरोसा टूटता है तो आवाज़ बुलंद करते हैं। हाल के घटनाक्रमों ने यह साफ़ कर दिया है कि जनता अब पुराने तरीक़ों से संतुष्ट नहीं है। बार-बार उभरते असंतोष और विरोध यह संकेत हैं कि व्यवस्था को अब एक नई दिशा, एक नई सोच और ज़िम्मेदार नेतृत्व की आवश्यकता है।

राज्य की चुनौतियाँ साधारण नहीं हैं। युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना, आपदाओं के बीच समाज को संरक्षित रखना, विकास योजनाओं को ईमानदारी से लागू करना और जनता के लिए बनी संस्थाओं में पारदर्शिता लाना—ये सभी ऐसे मुद्दे हैं जिन पर अब ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। लोगों का धैर्य तब टूटता है जब उन्हें लगे कि मेहनत और भरोसे का कोई मूल्य नहीं रहा। यही कारण है कि आज एक ऐसी राजनीति की माँग हो रही है, जो केवल कुर्सी तक सीमित न हो, बल्कि जनता के विश्वास की असली संरक्षक बने।

उत्तराखण्ड जैसे राज्य में, जहाँ प्रकृति और समाज दोनों ही संवेदनशील हैं, वहाँ दूरदर्शिता और ईमानदारी पर आधारित राजनीति की और भी ज़्यादा ज़रूरत है। यह समय है कि व्यवस्था में ऐसे लोग आगे आएँ जो सिर्फ़ वादे न करें, बल्कि ठोस समाधान पेश करें। जो सिर्फ़ भाषण न दें, बल्कि हर निर्णय में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करें।

आज का वातावरण एक साफ़ संकेत है—परिवर्तन की घड़ी आ चुकी है। जनता अब सिर्फ़ दिखावटी राजनीति नहीं, बल्कि एक नए नेतृत्व की तलाश में है—ऐसा नेतृत्व जो साफ़ नीयत, व्यावहारिक सोच और पारदर्शी कामकाज से राज्य को एक नई दिशा दे सके। यही समय है जब राजनीति को वास्तव में सेवा और जवाबदेही का माध्यम बनाया जाए, और यही उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

बहुत दुखद 🙏🏻हम सब इस अपूर्णीय क्षति के लिए गहरा दुःख प्रकट करते हैं। ईश्वर आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें|
23/09/2025

बहुत दुखद 🙏🏻
हम सब इस अपूर्णीय क्षति के लिए गहरा दुःख प्रकट करते हैं। ईश्वर आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें|

15/09/2025

Address

Nianbagh Tehri Garhwal
Tehri-Garhwal
249186

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when डॉ वीरेंद्र सिंह रावत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category